मुरादाबाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव से कुछ दूरी पर जंगल में शव मिला है। पास में बाइक खड़ी मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।
मुरादाबाद के बिलारी में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक प्रवीण सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के जंगल में पड़ा मिला।
शव के पास उनकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार की ओर से किसी से कोई रंजिश की बात से इन्कार किया। शिक्षक के साले ने तहरीर देकर इस मामले में जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद
मूलरूप से रमपुरा धतरारा गांव निवासी प्रवीण सिंह करीब दस साल से संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी गुडडो, बेटा अमन और बेटी दिव्यांशी हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बिलारी के नूरूद्दीनपुर गंज गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में थी।
विज्ञापन
3 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी
- फोटो : संवाद
पत्नी गुडडो ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उनके पति प्रवीण सिंह कुछ जरूरी काम बताकर बाइक से घर से निकले थे। लेकिन रात दस बजे तक भी वह वापस नहीं आए।
4 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी
- फोटो : संवाद
गुडडो ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन बंद था। इसके बाद परिजन अनहोनी की आशंका में घिर गए और उनकी तलाश शुरू की। प्रवीण के चचेरे भाई ओमवीर सिंह ने बताया कि गुडडो ने रात दो बजे फोन करके प्रवीण का पता न चलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी
- फोटो : संवाद
गांव से करीब 500 मीटर की दूर मिली शव
तलाश के दौरान रविवार सुबह उनका शव रमपुरा धतरारा गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल में मिला। उनकी बायीं आंख के पास गोली लगी थी। सूचना मिलने पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और परिवार से जानकारी की।
विज्ञापन
6 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी
- फोटो : संवाद
फोरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए
फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की और नमूने जुटाए हैं। शिक्षक के साले सुनील कुमार लाठर ने तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। हालांकि परिवार की ओर से किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
7 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी
- फोटो : संवाद
आत्महत्या के एंगल पर भी पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले में आत्महत्या के बिंदू पर भी जांच कर रही है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि मौके पर शिक्षक की बाइक खड़ी मिली है। जिसमें चाबी मिली थी। इसके अलावा उनके जेब से एक कारतूस भी बरामद हुआ है।
8 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद
उनका दावा है कि परिवार के लोगों से बातचीत हुई है। जिन्होंने बताया कि शिक्षक प्रवीण सिंह को स्कूल का चार्ज मिलने वाला था। जिसे लेकर वह डिप्रेशन में थे। हालांकि पुलिस को मौके से कोई तमंचा नहीं मिला है।
9 of 10
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद
भेजे में फंसी मिली गोली
पुलिस ने शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। रविवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शिक्षक की बायीं आंख के पास से गोली मारी गई है। 315 बोर की गोली भेजे में फंसी मिली है।
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या
- फोटो : संवाद
जेब से मिले मोबाइल और 3100 रुपये
सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के जंगल में घटनास्थल पर जहां शिक्षक का शव पड़ा मिला। उसके पास ही उनकी बाइक खड़ी हुई थी। जिसमें चाभी लगी हुई थी और हैंडल के दायी हैंडल पर हेलमेट भी टंगा हुआ था। फोरेंसिक टीम द्वारा शव की तलाशी लेने के दौरान मृतक की जेब से 3100 रुपये और मोबाइल रखा मिला है।