फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 जीत का जश्न: मुरादाबाद में मिठाई बांटकर मनाई खुशी, सड़क पर होली के बाद मनी दिवाली, पटाखों की गूंज

Mon, 09 Mar 2026 11:28 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद

सार

भारत की टी-20 फाइनल में जीत के बाद मुरादाबाद में लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। आतिशबाजी कर भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
1 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
भारत ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मिठाई वितरित कीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सोसायटी के उपाध्यक्ष राजू आंबेडकर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और सोसाइटी में भी उत्साह का माहौल है। इस दौरान अतुल चौधरी, जितेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार दास, मुखिया, शौर्य वंश सिंह, हिमांशी सिंह, रजनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

2 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। खिलाड़ियों ने फाइनल में अनुशासन, धैर्य और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। ऐसी बड़ी जीत युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती है और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देती है। - सुनील कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन

3 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
फाइनल मुकाबले में भारत का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और निर्णायक मैच में भी उसी लय को बरकरार रखा। इस जीत से युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। - बदरुद्दीन, क्रिकेट कोच

4 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की यह जीत शानदार टीमवर्क का नतीजा है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। ऐसे मुकाबले युवाओं को अनुशासन और रणनीति का तरीका सिखाते हैं। - अजय पाठक, संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ
विज्ञापन

5 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
भारत ने फाइनल में संतुलित और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों का तालमेल देखने को मिला। इस तरह की जीत देशभर के युवाओं को क्रिकेट की ओर आकर्षित करती है। - सचिन कुमार तोमर, क्रिकेट कोच
विज्ञापन

6 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
फाइनल में टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक रहा। खिलाड़ियों ने दबाव के बीच भी संयम और आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया। ऐसी जीत युवा खिलाड़ियों को मेहनत करने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती है। - शिवांग कुमार, आईपीएल खिलाड़ी
विज्ञापन

7 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
भारत की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत प्रतिद्वंद्वी को मात दी। इस जीत से स्थानीय स्तर पर भी क्रिकेट के प्रति उत्साह और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। - मिर्जा दानिश आलम, क्रिकेट कोच

8 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। टीम की इस जीत से युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिली है और हम भी अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए और मेहनत करेंगे। - हिमांशु, क्रिकेट कोच
विज्ञापन

9 of 9
भारत के फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
भारत की जीत ने क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। देशभर के लोग इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। - विजय गुप्ता, डीसीए सचिव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें