फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट

Sun, 08 Mar 2026 01:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

गुरुग्राम की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा की हत्या उसके भाई हार्दिक ने शुक्रवार दोपहर को चाकू से गोदकर कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 80 से ज्यादा जख्म मिले हैं। उसके लिवर, किडनी और हार्ट बुरी तरह छलनी हो गए थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद में हिमशिखा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम की आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्यारोपी भाई ने बर्बरता की सभी हदें लांघ दी थीं। शरीर पर चाकू के अस्सी के ज्यादा जख्म मिले हैं। लिवर, किडनी और हार्ट छलनी हो गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी घाव गिनते गिनते हैरान रह गए कि कोई भाई इतना बेरहम कैसे हो गया। मझोला थाने की पुलिस ने शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। करीब दो घंटे पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हिमशिखा की गर्दन, पैर, हाथ पेट, छाती, कंधे, चेहरे और सिर पर चाकू से हमले किए गए थे। हत्यारोपी भाई हार्दिक ने बहन के शरीर को छलनी कर दिया था। आरोपी ने गर्दन पर भी वार किए हैं। हिमशिखा के फेफड़े, दिल और लीवर बुरी तरह फट गए।
विज्ञापन

2 of 12
मुरादाबाद में हिमशिखा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
जुड़वां बहन की हत्या करने वाला आरोपी इंजीनियर भाई गिरफ्तार
शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर भाई हार्दिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 12
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर में दो में गणेश पार्क के सामने रहने वालीं नीलिमा निजी बीमा कंपनी में ब्रांच असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी बेटी हिमशिखा गुरुग्राम में आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह अपने इंजीनियर भाई हार्दिक के साथ गुरुग्राम में रहती थी। होली से एक दिन पहले ही दोनों भाई बहन अपनी मां के पास आए थे। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने चाकू से गोदकर हिमशिखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद मां पर भी चाकू से हमला करने क बाद कार लेकर भाग गया था।

4 of 12
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी हार्दिक को शनिवार की दोपहर नया मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। उससे कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर अपनी बहन की हत्या की और  मां पर जानलेवा हमला किया था। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 12
मुरादाबाद में हिमशिखा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हिमशिखा की चिता को मामा ने दी मुखाग्नि
हिमशिखा की हत्या की जानकारी मिलने पर बदायूं से उसके रिश्तेदार और परिजन आ गए। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा और अन्य रिश्तेदार शव आशियाना मोक्षधाम ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मामा दीपू ने हिमशिखा की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

6 of 12
मुरादाबाद में हिमशिखा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
केवल इंस्टाग्राम पर था प्यार, कभी नहीं हुई मुलाकात 
जिस युवती से हार्दिक प्रेम करता था और शादी करना चाहता था। उससे कभी उसकी मुलाकात नहीं हुई थी। उसने पुलिस पूछताछ में यह बात कबूल की है। वह केवल इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत करता था। 
विज्ञापन

7 of 12
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
25 लाख में बेची थी बदायूं की दुकान 
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा को शनिवार की सुबह इमरजेंसी से सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। नीलिमा से मिलने पहुंचे उनके रिश्तेदार और परिचितों ने बताया कि नीलिमा की बदायूं में दुकान  थी। पिछले साल सितंबर माह में 25 लाख रुपये में बेच दी थी। अब वह मुरादाबाद में ही अपना मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे।

8 of 12
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीलिमा के शरीर पर छह चोटों के निशान
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने नीलिमा का मेडिकल किया। रिपोर्ट में मुताबिक नीलिमा के कंधे, सीने, हाथ की उंगलियों में चाकू के छह हमले मिले हैं।

9 of 12
हिमशिखा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुड़वां बहन की हत्या करने वाला आरोपी इंजीनियर भाई गिरफ्तार
शहर की बुद्धि विहार कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की हत्या करने वाले आरोपी इंजीनियर भाई हार्दिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

10 of 12
आरोपी हार्दिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी कुमार विजय सिंह ने बताया कि मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर में दो में गणेश पार्क के सामने रहने वालीं नीलिमा निजी बीमा कंपनी में ब्रांच असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनकी बेटी हिमशिखा गुरुग्राम में आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह अपने इंजीनियर भाई हार्दिक के साथ गुरुग्राम में रहती थी। होली से एक दिन पहले ही दोनों भाई बहन अपनी मां के पास आए थे। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने चाकू से गोदकर हिमशिखा की हत्या कर दी थी।

11 of 12
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद मां पर भी चाकू से हमला करने क बाद कार लेकर भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी हार्दिक को शनिवार की दोपहर नया मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। उससे कार भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर अपनी बहन की हत्या की और  मां पर जानलेवा हमला किया था। शनिवार की दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

12 of 12
फॉरेंसिक टीम को जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमशिखा की चिता को मामा ने दी मुखाग्नि
हिमशिखा की हत्या की जानकारी मिलने पर बदायूं से उसके रिश्तेदार और परिजन आ गए। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा और अन्य रिश्तेदार शव आशियाना मोक्षधाम ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मामा दीपू ने हिमशिखा की चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें