फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कारोबारी हत्याकांड: भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकली थी बुलेट, सिर की तीन हड्डियां भी टूटी

Fri, 14 Jan 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता की बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए माथे से बाहर निकल गई थी, जिससे सिर की तीन हड्डियां भी टूट गईं थीं। गुरुवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अरन्या सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी अशोक गुप्ता के बेटे कुशांक गुप्ता (30) की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह रामगंगा विहार स्थित अपनी सिद्धबली स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट की दुकान के बाहर कुत्ते को गोद में लेकर टहल रहे थे। जबकि उनका कर्मचारी शिवम दुकान बंद कर रहा था। देर रात कॉसमॉस अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार तड़के पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान डिजिटल फोटो व वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि कुशांक को बायीं कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट भेजे को चीरते हुए बाहर निकल गई थी।
विज्ञापन

2 of 8
कुशांक गुप्ता - फोटो : अमर उजाला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस घटना को किसी प्रोफेशनल क्रिमिनल ने अंजाम दिया है। उसने एक गोली चलाने के बाद न तो तमंचा दोबारा लोड किया और न ही किसी अन्य हथियार का इस्तेमाल किया। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
एक गोली मारने के बाद वह अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला। गुरुवार दोपहर बाद पुलिस की मौजूदगी में आशियाना कालोनी स्थित मोक्षधाम में कुशांक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

4 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी कुशांक गुप्ता हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कांठ रोड और सेल्स टैक्स चौराहा व साईं मंदिर रोड तक करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हत्यारोपी कांठ रोड तक भागते देखे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने नामजद दोनों भाइयों और उनके पिता को उठा लिया है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा भाजपा नेता के करीबी लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों से पूछताछ में फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा जानकारी के अनुसार पुलिस अन्य एंगल पर भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
 
विज्ञापन

6 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक के पिता अशोक कुमार ने बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के कबीर नगर निवासी प्रियांशु गोयल और उसके भाई हिमांशु गोयल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसएसपी ने बुधवार रात घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगा दी थीं। बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक क्षेत्र के तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 
 
विज्ञापन

7 of 8
वारदात के बाद भागता हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी और उसके पिता को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नामजद आरोपियों से पूछताछ में अब तक कोई लाइन नहीं मिल पाई है। इसके अलावा पुलिस ने भाजपा नेता के करीबी लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस दस लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस को कोई लाइन नहीं मिल पाई तो अन्य एंगल पर भी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

8 of 8
Sports Businessman Murder - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम गंगा विहार में बुधवार रात स्पोर्ट्स सामान व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय व्यापारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय कुशांक गुप्ता की रामगंगा विहार में सिद्धबली नाम से स्पोर्ट्स सामान की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्हें माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी थी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें