फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी केस: इवेंट मैनेजर ने की थी आत्महत्या की कोशिश, तब जागी थी पुलिस और...

Sat, 23 May 2020 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कटघर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने जांच में सभी नामजद पांचों आरोपियों को आरोपी मानते हुए चार्जशीट दाखिल करने में 455 दिन लगा दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
पुलिस की ओर से कार्रवाई तब की गई, जब पीड़ित ने हर रोज पीएम, सीएम और सूबे के डीपीजी को ट्वीट किए हैं। कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : Social Media
पुलिस शुरुआत से ही इस मामले में कार्रवाई करने से बचती नजर आई। पीड़ित प्रमोद शर्मा ने बताया कि सितंबर 2018 में उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी,बग तब से तहरीर लेकर थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन पुलिस ने सोनाक्षी सिन्हा और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। कार्यक्रम में रकम लगाने वाले लोग उनसे तगादा कर रहे थे।

4 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
हार थक कर  प्रमोद ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब जाकर तत्कालीन एसएसपी जे रविंदर गौड़ के निर्देश पर कटघर थाने में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha
दो बार हुआ केस मुंबई ट्रांसफर कराने का प्रयास
इस मामले में पुलिस ने दो बार अदालत में रिपोर्ट पेश कर केस मुंबई ट्रांसफर कराने का प्रयास किया गया। केस के विवेचक की ओर से अदालत में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। विवेचक ने पांच बिंदुओं की रिपोर्ट में कहा था कि इस केस का संबंधित मुंबई है। यहां केवल केस का वादी रहता है। अनुबंध और कार्यक्रम भी मुरादाबाद में नहीं हुआ था। सभी आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। रकम भी उनके खातों में ही ट्रांसफर की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें