मुरादाबाद मंडल में बारिश से हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद मंडल में लगातार हो रही बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। अलग-अलग हादसों में सिपाही समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में तीन किशोर और चार साल की मासूम शामिल है। तीनों किशोर मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। बिजनौर जिले के नगीना थाने के गांव पुरैनी निवासी सिपाही रजनीश की चंदौसी में गणेश चौथ मेले में ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
2 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार की सुबह 10 बजे वह बारिश के बीच बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दाैरान सीकरी गेट रामकृष्ण धर्मशाला मार्ग पर कबीर गली के बाहर दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में वह नाले में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रजनीश को नाले से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं संभल के मोहल्ला लोधी सराय बढ़ई वाली बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक राधेश परिवार के साथ रायसत्ती स्थित माता के थान पर जात लगाने जा रहे थे। ई-रिक्शा साइड में खड़ा कर बच्चों को बाहर बुलाने लगे। इसी बीच उनकी चार वर्षीय बेटी अर्चना पिता के पीछे चल दी और पास में बह रहे नाले में जा गिरी। राधेश ने नाले में कूदकर बेटी को निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
4 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
इनके अलावा मुरादाबाद में तीन किशोरों की जान चली गई है। मुरादाबाद के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी बाबू के 17 वर्षीय बेटे गणेश की करंट की चपेट में आकर माैत हो गई। चार घंटे बाद ही एक और हादसा हुआ। लोधीपुर गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति (17) और अंकुश प्रजापति (17) की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों किशोर गांव के अन्य लड़कों के साथ पेड़ से तालाब में छलांग लगाकर नहा रहे थे। परिजनों ने तीनों ही किशोरों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
5 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर, संभल और मुरादाबाद में आज स्कूल बंद
तेज बारिश की आशंका के चलते प्रशासन ने मंगलवार को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रामपुर में आठवीं कक्षा तक, संभल और मुरादाबाद में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के अनुसार स्कूली बच्चों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए डीएम अनुज सिंह ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
6 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
रामगंगा और गागन का बढ़ा जलस्तर
कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने कारण रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ खंड के अधिकारियों के मुताबिक कालागढ़ डैम से तीन दिनों करीब 15 हजार क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ा गया है। सोमवार की शाम छह बजे रामगंगा का जलस्तर बढ़कर 188.61 मीटर हो गया। नदी के खतरे का निशान 190.60 मीटर है। गागन नदी का जलस्तर 190.70 मीटर पहुंच गया है। इस नदी का लाल निशान 192 मीटर है। वहीं जिले में 278.88 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
7 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश से घर की दीवार में उतरा करंट, किशोर की मौत
मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में सोमवार की सुबह तेज बारिश से घर की दीवारों और फर्श में करंट उतर आया। उसकी चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोधीपुर जवाहर नगर निवासी बाबू का परिवार सोमवार की सुबह घर में ही मौजूद था।
8 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश की वजह से परिजन बाहर नहीं गए। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली के बोर्ड में पानी पहुंच गया जिसके बाद घर की दीवार और फर्श में करंट उतर आया। बाबू का 11 वर्षीय बेटा गणेश करंट से झुलस गया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। घर की बिजली सप्लाई बंद कर गणेश को परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
9 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजन शव घर ले आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का संस्कार कर दिया। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि किशोर को करंट लगने की सूचना नहीं मिली है।
10 of 14
मुरादाबाद में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे लाइन और यार्ड में पानी भरने से थम गए ट्रेनों के पहिये
लगातार बारिश होने से रेलवे लाइन और यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों के पहिये थम गए। रेलवे की टीमों ने पंपिंग सेट की मदद से पानी को निकाला। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के कपूर कंपनी यार्ड में पानी भर गया था। सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और हाईस्पीड मोटर पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी की।
11 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
इस वजह से आला हजरत एक घंटे, दिल्ली-काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 35 मिनट, योगनगरी-प्रयागराज-पौन घंटे लेट पहुंची। इनके अलावा दुर्गियाना एक्सप्रेस पांच घंटे, जनसेवा पांच घंटे, गोरखपुर-अमृतसर तीन घंटे देर से पहुंची। मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली और अन्य स्टेशनों पर भी रेल लाइन और यार्ड में पानी भर गया था।
12 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
डीआरएम कार्यालय में छत से टपका पानी
भारी बारिश का असर डीआरएम कार्यालय में देखने को मिला। यहां कई जगह छतों से पानी टपकने से अधिकारी और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। कपूर कंपनी पुल पर कैरिज एंड वैगन कार्यालय में भी पानी भर गया।
13 of 14
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा बिजलीघर में भरा पानी, 12 गांवों की बिजली गुल
पाकबड़ा में बारिश की वजह से नगर के बिजलीघर में भी जलभराव हो गया जिससे 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक बिजलीघर से पानी बाहर निकालने में कर्मचारी जुटे रहे। इस दौरान प्रभावित गांवों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कॉलोनी का पूरा पानी बिजली घर में भर गया।
मुरादाबाद में झमाझम बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला/ संवाद न्यूज एजेंसी
परिसर में जलभराव को देखते हुए बिजली सप्लाई को रोक दिया गया। देर शाम तक परिसर से पानी बाहर निकालने का काम जारी रहा। अवर अभियंता टीएन भास्कर ने बताया कि बिजलीघर के पास चारों ओर लोगों ने अवैध रूप से घर बना लिए हैं जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। पूरी कॉलोनी का पानी परिसर में ही इकट्ठा होता है। ट्रांसफार्मर तक पानी पहुंचने पर सप्लाई बंद कर दी गई।