फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलगा संभल...इनकी साजिश: नाबालिगों ने जमकर मचाया उपद्रव, युवाओं ने किया पथराव, ज्यादातर तस्वीरों में हो गए कैद

Thu, 28 Nov 2024 12:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल हिंसा में 20-30 साल के उपद्रवियों के साथ कुछ नाबालिग भी शामिल थे, जिनके पास से तमंचे बरामद हुए हैं। भीड़ ने जामा मस्जिद के पीछे से आकर उपद्रव कर आजगनी की। उधर, पूरे मामले में न्यायिक जांच के लिए डिप्टी कलक्टर ने लोगों से साक्ष्य या बयान देने की अपील की है। 
विज्ञापन
1 of 15
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
संभल को बवाल की आग शहर को झुलसाने वाले उपद्रवियों की तलाश पुलिस सभी माध्यमों से कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सबसे ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं। अभी तक की जो तस्वीरें निकल कर सामने आई हैं। उसमें 20 से 30 साल के उपद्रवी सबसे ज्यादा शामिल हैं। इसमें कुछ नाबालिग भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 15
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
जो नाबालिग पुलिस ने पकड़े हैं उनके पास से तो तमंचे भी बरामद हुए हैं। अब सवाल उठता है कि इन नाबालिग पर तमंचे कहां से आए। इस पूरे बवाल में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जितने भी वीडियो अभी तक सामने आए हैं उसमें भीड़ को किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 15
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
जो भी वीडियो में दिख रहा है वह भीड़ का हिस्सा बनता जा रहा है। ज्यादा उम्र के लोग भी इस भीड़ का हिस्सा नहीं बने हैं। किसी भी वीडियो में उम्रदराज उपद्रवी नहीं दिख रहा है। यह वीडियो कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। भीड़ जामा मस्जिद के पीछे से ही क्यों पहुंची।

4 of 15
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग के पास तमंचे कहां से पहुंचे। बड़ा सवाल यह भी है कि यह भीड़ जिस रास्ते से आई थी उसी रास्ते से लौटी भी है। मुमकिन यह भी है कि इसी भीड़ ने नखासा तिराहा पहुंचकर पथराव किया हो। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

5 of 15
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला

बवाल का सबूत आज शाम पांच बजे तक सौंपे

शहर में हुए बवाल के दौरान हुई मौतों की न्यायिक जांच चल रही है। डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी जांच अधिकारी नामित हैं। वाहनों को फूंकने, तोड़फोड़ करने और पांच लोगों की मौत मामले की न्यायिक जांच डीएम के आदेश पर चल रही है।

विज्ञापन

6 of 15
संभल हिंसा में शामिल आरोपियों की पुलिस ने तस्वीर जारी की हैं - फोटो : अमर उजाला
लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति पर घटना से जुड़ा कोई साक्ष्य है तो वह बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक उपलब्ध करा सकता है। डिप्टी कलक्टर का कहना है कि साक्ष्य या बयान कार्यालय में उपस्थित होकर उपलब्ध कराएं। जिससे न्यायिक जांच आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

7 of 15
संभल में पथराव करने के आरोपियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : पुलिस

बवाल का सबूत आज शाम पांच बजे तक सौंपे

शहर में हुए बवाल के दौरान हुई मौतों की न्यायिक जांच चल रही है। डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी जांच अधिकारी नामित हैं। वाहनों को फूंकने, तोड़फोड़ करने और पांच लोगों की मौत मामले की न्यायिक जांच डीएम के आदेश पर चल रही है।

8 of 15
संभल में पथराव करने वालों के पोस्टर जारी - फोटो : पुलिस

लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति पर घटना से जुड़ा कोई साक्ष्य है तो वह बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक उपलब्ध करा सकता है। डिप्टी कलक्टर का कहना है कि साक्ष्य या बयान कार्यालय में उपस्थित होकर उपलब्ध कराएं। जिससे न्यायिक जांच आगे बढ़ सके।

9 of 15
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

बाजार तो खुला पर नहीं दिखी रौनक

संभल के सभी बाजार बुधवार को खुल गए। लोगों की चहलकदमी भी बढ़ी लेकिन रौनक नहीं दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि नवंबर में शादियाें का सीजन चल रहा है। बवाल ने पूरे कारोबार को प्रभावित कर दिया है।

10 of 15
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

जैसे त्योहारी सीजन में अच्छा कारोबार हुआ था इसी तरह शादियों के सीजन में भी उम्मीद थी लेकिन इस समय बाजार में न रौनक है और न काम ही है। जामा मस्जिद के सर्वे के रविवार की सुबह बवाल हो गया था। भीड़ और पुलिस की झड़प में पांच लोगों की जान गई थी। इसके बाद दो दिन तक बाजार में बंद रहा।

11 of 15
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को लगभग सभी दुकानें खुल गईं। बाजार तो खुला लेकिन ग्राहकों से आने वाली रौनक नहीं दिखाई दी। एएसपी श्रीश्चंद्र ने फोर्स के साथ कई स्थानों पर पैदल गश्त की और लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में सहयोग करने की अपील की।

12 of 15
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला
अब सामान्य दिनचर्या लोगों की बन रही है लेकिन पुलिस की चौकसी बरकरार है। दो कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ की लगी हैं। इसके अलावा मंडल भर के थानों की फोर्स को चौकसी पर लगाया गया है।

13 of 15
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला
इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। जूते-चप्पलों की खूब बिक्री चल रही थी। अचानक से शहर का माहौल बिगड़ गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक आने बंद हो गए। शहर के लोग भी कम आ रहे हैं। हालात सामान्य हो जाएं तो कारोबार रफ्तार पकड़े। -नसीम, दुकानदार, संभल

14 of 15
संभल में मस्जिद को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
शादियों का सीजन है और ऑर्डर काफी रहते हैं। अब रविवार से ऑर्डर की संख्या कम हो गई। शादियों में सबसे ज्यादा फ्रीज, वाशिंगमशीन और अन्य उपकरण ज्यादा दिए जाते हैं। इस बार अच्छा कारोबार चल रहा था। लेकिन बवाल का असर सीधे कारोबार पर पड़ा है। हालात सुधरें तो कारोबार भी सुधरेगा। -राजीव कुमार, दुकानदार, संभल
विज्ञापन

15 of 15
संभल में माैजूद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह - फोटो : संवाद

शहर में चौकसी लगातार बरती जा रही है। ड्यूटी अलग अलग प्वाइंट पर लगी है। पैदल गश्त कर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की जा रही है। -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें