पुलिस का कहना है कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में विदेशी कारतूस का इस्तेमाल हुआ था, यह स्पष्ट हो गया है। जांच में यह भी पता चला है कि बवाल में तीन अलग-अलग बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, पुलिस को अभी तक इन पिस्टल और इनका इस्तेमाल करने वाले उपद्रवियों की जानकारी नहीं मिली है।