फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा का एक साल: हिंदू पक्ष का दावा पेश होने के बाद शुरू हुआ था जामा मस्जिद का सर्वे, हो गया था बवाल

Mon, 24 Nov 2025 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में पिछले साल 24 नवंबर को भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंचना बड़ी चूक साबित हुई थी। भीड़ ज्यादा हुई और बवाल का रूप ले लिया। इससे चूक से अधिकारियों ने सबक लिया और सुरक्षा को मजबूत किया है। जामा मस्जिद के नजदीक ही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस चौकियों का निर्माण किया है। 
विज्ञापन
1 of 12
संभल बवाल का एक साल पूरा - फोटो : अमर उजाला
संभल में जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए 19 नवंबर को दावा पेश किया था। हिंदू पक्ष का कहना था कि मंदिर पृथ्वीराज चौहान के शासन से पहले बना था, जबकि मस्जिद मुगलकाल में मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। 

हिंदू पक्ष द्वारा दावा पेश करने के दिन ही न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था। उसी दिन कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। सर्वे पूरा नहीं होने के चलते कोर्ट कमिश्नर लौट गए थे। इसके बाद वह 24 नवंबर की सुबह पहुंचे थे। इस सर्वे के दौरान ही बवाल हुआ था। हालांकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद टीले पर बनी है। किसी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

2 of 12
संभल की जामा मस्जिद - फोटो : संवाद
एक वर्ष में संभल की चर्चा के प्रमुख कारण
  • 19 नवंबर को सर्वे का आदेश हुआ। 
  • 24 नवंबर को बवाल हुआ
  • बवाल में विदेशी हथियार चलाए गए। 
  • बवाल की साजिशकर्ताओं में शारिक साटा और उसका गिरोह सामने आया।
  • शारिक साटा का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम और आईआएआई से होने की बात सामने आई। 
  • संभल के सांसद पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना लगा। 
  • संभल सांसद के आवास में अवैध निर्माण में कार्रवाई। 
  • खग्गू सराय में 46 वर्ष बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुले 
  • सरायतरीन में राधा कृष्ण मंदिर में पूजा शुरू हुई। 
  • 68 तीर्थ और 19 कूपों को तलाश कर संवारने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

3 of 12
सत्यव्रत पुलिस चाैकी संभल - फोटो : संवाद
भविष्य में चूक न हो, इसलिए मजबूत की शहर की सुरक्षा 
संभल में पिछले साल 24 नवंबर को भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंचना बड़ी चूक साबित हुई थी। भीड़ ज्यादा हुई और बवाल का रूप ले लिया। इससे चूक से अधिकारियों ने सबक लिया और सुरक्षा को मजबूत किया है। जामा मस्जिद के नजदीक ही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में पुलिस चौकियों का निर्माण किया है।

4 of 12
संभल हिंसा को एक साल पूरा - फोटो : संवाद
इन इलाके में ही भीड़ एकत्र हुई और जामा मस्जिद तक पहुंची। इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। क्योंकि इन इलाके में चेक पोस्ट तक नहीं था। अब पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। रायसत्ती पुलिस चौकी को थाना बना दिया गया है। इससे भी शहर में सुरक्षा मजबूत हुई है।
विज्ञापन

5 of 12
संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई। - फोटो : अमर उजाला।
एसपी का कहना है कि जिले में दो थाने और 33 पुलिस चौकियां और पांच पोस्ट बनाए गए हैं। संभल शहर की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शहर के अंदर भी पूरी निगरानी है। बवाल के बाद शहर में चौकसी बढ़ाई गई है। जिससे किसी भी हलचल का तत्काल पता किया जा सके।
विज्ञापन

6 of 12
संभल हिंसा के एक साल पूरा होने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी - फोटो : संवाद
एटीएस यूनिट के कार्यालय के लिए जमीन तय
एटीएस की यूनिट संभल में अस्थाई तौर पर चल रही है। स्थायी कार्यालय बनाने के लिए हयातनगर थाने से करीब दो किलोमीटर दूरी पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही यूटिन के कार्यालय का काम शुरू किया जाएगा। एटीएस की यूनिट भी बवाल के बाद ही स्थापित करने का निर्णय शासन ने लिया है। क्योंकि संभल में आतंकी गतिविधियों के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 12
ड्रोन से निगरानी - फोटो : संवाद
इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इससे भी सुरक्षा को मजबूती मिली है। एसपी ने बताया कि जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही यूनिट के कार्यालय का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। अभी अस्थायी तौर पर कार्यालय बनवा दिया गया है।

8 of 12
संभल पुलिस - फोटो : संवाद
कड़ी सुरक्षा, अब जिले में तीन आईपीएस, सिटी मजिस्ट्रेट का पद स्वीकृत 
जिले में इस समय तीन आईपीएस अधिकारी हैं। एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार भाटी। पहली बार ऐसा है कि जिले में तीन आईपीएस अधिकारियों को तैनाती मिली है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट का पद भी बवाल के बाद ही स्वीकृत हुआ है। सुधीर कुमार वर्तमान में सिटी मजिस्ट्रेट हैं।

9 of 12
जामा मस्जिद की सुरक्षा कड़ी - फोटो : संवाद
इस सप्ताह जारी हो सकता है शारिक साटा के खिलाफ परमानेंट वारंट
24 नवंबर को हुए बवाल के मास्टरमाइंड शारिक साटा के खिलाफ पुलिस परमानेंट वारंट जारी कराने की प्रक्रिया को बढ़ा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि इसी सप्ताह में परमानेंट वारंट जारी हो जाएगा। इसके बाद गिरफ्तारी के लिए पत्राचार शुरू किया जाएगा। इंटरपोल द्वारा शारिक साटा की गिरफ्तारी होनी है।

10 of 12
संभल हिंसा के एक साल पूरा होने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी - फोटो : संवाद
एसपी के अनुसार वह दुबई में रहकर अपने गिरोह को चला रहा है। शारिक साटा का गिरोह देश में वाहन चोरी करता है और नेपाल तक वाहनों को पहुंचाने का काम करता है। इस बवाल में जब शारिक साटा की भूमिका सामने आई तो उसकी खोजबीन की गई थी। इसी क्रम में अब परमानेंट वारंट जारी कराने की तैयारी है।

11 of 12
सारिक साटा - फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि परमानेंट वारंट तब जारी किया जाता है जब कोई व्यक्ति अदालत की समन या जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं होता है। यह वारंट पुलिस को उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने का अधिकार देता है। यह वारंट तब तक रद्द नहीं होता जब तक कि अदालत रद्द न कर दे। इसमें आरोपी को अदालत में पेश होना ही होता है।
विज्ञापन

12 of 12
संभल हिंसा के एक साल पूरा - फोटो : संवाद
रेड कॉर्नर नोटिस होगा जारी
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि परमानेंट वारंट जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। पुलिस मुख्यालय से सीबीआई को पत्राचार किया जाएगा। इसके बाद सीबीआई की ओर से इंटरपोल को गिरफ्तारी के लिए लिखा जाएगा। तब इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की जाएगी। एसपी ने बताया कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कराया जाएगा। ताकि बवाल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर संभल लाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें