फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence: संभल हिंसा का एक और नया वीडियो सामने आया...जामा मस्जिद के पीछे बाइकों को फूंकते दिखे उपद्रवी

Sat, 30 Nov 2024 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में हुए बवाल के बाद रोजाना नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अब जामा मस्जिद के पीछे बाइकों को फूंकते हुए उपद्रवियों का नया वीडियो सामने आया है। तीन कार और चार बाइकों को उपद्रवियों ने जामा मस्जिद के पीछे फूंक दिया था।
विज्ञापन
1 of 8
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
संभल में हुई हिंसा का एक और नया वीडियो सामने आया है। संभल जामा मस्जिद के पीछे सड़क पर उपद्रवियों ने तीन कार और छह बाइक को रविवार की सुबह उपद्रव के दौरान फूंक दिया था, इसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उपद्रवी एक बाइक में आग लगाकर दूसरी बाइक को उसके नजदीक लाते हुए दिख रहे हैं। इसी तरह के वीडियो लगातार जारी हो रहे हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि शहर में संपत्ति का नुकसान उपद्रवियों ने किस तरह किया है। रविवार की सुबह नौ बजे बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद के नजदीक एकत्र हो गए थे। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मस्जिद में सर्वे का काम चल रहा था। भीड़ बढ़ी तो पुलिस और भीड़ के बीच झड़प शुरू हो गई थी। बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। इस बवाल के दौरान ही पांच लोगों की जान गई है। अब इस उपद्रव के वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी छानबीन में बाइक फूंकने का वीडियो सामने आया है। जिसमें कई उपद्रवी एक बाइक में आग लगाते हैं और बाद में दूसरी बाइक को उसके ऊपर डाल देते हैं। इसी तरह तीन कारों में भी आग लगाई गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
संभल में पथराव करने के आरोपियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : पुलिस
250 उपद्रवियों के फोटो पुलिस ने कर दिए हैं जारी, पोस्टर भी लगाए जाएंगे
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए टीमें लगी हुई हैं। इसमें 250 फोटो तो उपद्रवियों के जारी कर दिए गए हैं। जिसमें वह ईंट-पत्थर और लाठी डंडे लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें काफी उपद्रवियों ने चेहरे को भी नकाब से कवर कर लिया था। इन सभी की पहचान के लिए पुलिस अपने सूत्र लगा रही है। जिससे उपद्रवियों तक पहुंचा जा सके। 

4 of 8
संभल पुलिस द्वारा उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से की गई निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी
उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मजबूत सुरक्षा प्लान तैयार किया था। यह शुक्रवार को नजर भी आया। तीन सेक्टर में जामा मस्जिद क्षेत्र को बांटा गया। इसमें सुपर जोन, जोन और सेक्टर जोन बनाए। इसके अलावा सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। छतों पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए। जिससे सभी गतिविधियों की निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

5 of 8
संभल में जामा मस्जिद के निकट बंद रास्ते पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिस रास्ते से भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची थी, वहां रहा सख्त पहरा, हर राहगीर पर रही नजर
जामा मस्जिद के पीछे हाफिजो वाली मस्जिद के रास्ते से ही रविवार को भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची थी। शुक्रवार को इस सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और पूरी सड़क को जोड़ने वाले सभी मोड़ पर फोर्स तैनात रही। इस रास्ते से नमाजी गुजरे लेकिन समूह बनाकर लोग जाते हुए दिखाई नहीं दिए। रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से मस्जिद के आसपास के रास्तों पर तो बैरिकेडिंग कर दी गई थी, लेकिन हाफिजो वाली मस्जिद के रास्ते पर पुलिस की ड्यूटी नहीं थी। उपद्रवियों ने इसी रास्ते से आकर उपद्रव किया था।
विज्ञापन

6 of 8
उपद्रवियों ने वाहनों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों की संख्या में उपद्रवी इस रास्ते से पहुंचे थे। इसके बाद ही आगजनी और पथराव कर दिया था। शुक्रवार को इस रास्ते पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। इस रास्ते से गुजरने वाले हर राहगीर पर नजर रखी गई। इस रास्ते से जुड़ने वाले अन्य सभी रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। उपद्रव के बाद इसी रास्ते से उपद्रवी भागे थे। इसलिए इस बार पुलिस प्रशासन के अधिकारी अलर्ट रहे और इसी रास्ते पर पहरा बैठा दिया गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
संभल में पथराव और आगजनी के बाद के हालात - फोटो : अमर उजाला
तीन सेक्टर में अधिकारियों को तैनात कर जामा मस्जिद पर लगाया गया पहरा
डीआईजी मुनीराज जी ने बताया कि तीन लेयर का सुरक्षा प्लान तैयार किया गया। इसमें सुपर जोन की कमान एएसपी को दी गई। जोन की जिम्मेदारी डिप्टी एसपी और सेक्टर जोन की कमान इंस्पेक्टर ने संभाली। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ और अलग-अलग जिले से आई फोर्स को मुस्तैद किया गया। मस्जिद को जाने वाले सभी रास्तों पर सीसीटीवी लगा दिए गए थे।

 
विज्ञापन

8 of 8
उपद्रवियों द्वारा वाहनों में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
उन सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी गई। इसी तरह ड्रोन मस्जिद के आसपास रहे। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मजिस्ट्रेट भी पुलिस के साथ लगाए गए। जिससे किसी तरह की चूक न हो सके। जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हो गई है। अब शहर में पूरी तरह शांति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें