फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बावड़ी की दूसरी मंजिल में टूटा हुआ मिला कुएं का गेट... अब नहीं निकल रही गैस; खोदाई के काम में लगे मजदूर

Thu, 02 Jan 2025 04:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के चंदौसी में मोहल्ला लक्ष्मणगंज की बावड़ी में कुएं की तलाश में खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। अभी गैस नहीं निकल रही है। गैस निकलने की वजह से गुरुवार को काम बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
चंदौसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : अमर उजाला
संभल के चंदौसी में मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की पूरी इमारत को तलाशने का काम जारी है। वीरवार को दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के सामने मिले गेट के अंदर मौजूद कुएं का गेट टूटा हुआ मिला। फिलहाल कुएं की तलाश में संभलकर खोदोई का काम शुरू कर दिया गया है। अभी गैस नहीं निकल रही है।

इससे पहले बुधवार को करीब 30 फीट नीचे तक खोदाई हो चुकी थी। वहीं, बावड़ी में सीढ़ियों के सामने से कुएं की तलाश में चल रहा खोदाई का काम गैस निकलने पर दोपहर के समय रोक दिया गया था। एहतियातन एएसआई टीम के सदस्य ने मजदूरों को गेट के अंदर जाने से मना कर दिया था। 
 
विज्ञापन

2 of 6
चंदौसी में बावड़ी की खोदाई - फोटो : संवाद
चंदौसी में बावड़ी की तलाश में 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का काम जारी है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे नगरपालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह टीम और कोकलाइन जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का काम शुरू किया गया। मजदूरों की एक टीम सीढि़यों से मिट्टी हटाते हुए बावड़ी की दूसरी मंजिल की ओर से कुएं की तरफ बढ़ने लगी। 25 सीढ़ियों तक खोदाई के बाद सामने की ओर कुएं का गेट नजर आने लगा। जो धंसा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 6
चंदौसी में बावड़ी की खोदाई - फोटो : संवाद
दोपहर करीब दो बजे गेट से मिट्टी निकाली गई, तो अंदर कुछ खाली स्थान के साथ ही एक ईंटों का गोल गेट नजर आने लगा। वहीं हल्के धुएं के साथ गैस निकलने लगी। इसके बाद एएसआई के सदस्य ने मजदूरों का अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उस स्थान पर मिट्टी निकालने का काम बंद कर दिया गया। हालांकि, गैस जहरीली नहीं बताई गई है। वीरवार को खोदाई फिर से शुरू करवाई गई। मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी जमे हैं। 

4 of 6
बावड़ी में शख्स ने किया शंखनाद - फोटो : अमर उजाला
फिर बावड़ी पर शंखनाद करने पहुंचा युवक, पुलिस ने भगाया
चंदौसी में बावड़ी और खंडहरनुमा प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर में शंखनाद करने वाला मुकेश गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे फिर बावड़ी पर पहुंचा। इससे पहले कि वह कुछ कर पता पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने उसे खदेड़ने की कोशिश की तो युवक पुलिस से नोकझोंक करने लगा। हालांकि, बाद में वह चला गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दोपहर करीब तीन बजे मजदूर बावड़ी में खोदाई का काम कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
इसी दौरान बड़ा बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाला युवक वहां आ गया और शोर करने लगा। आपत्ति जनक शब्दों का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने लगा। इतना ही नहीं टोकने पर युवक उन्हें धमकाते हुए शासन प्रशासन को भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
बमुश्किल युवक को वहां से भगाया गया। बताया कि प्रतीत होता है कि बावड़ी को जमीदोज करने वाले भूमाफिया के षड़यंत्र के तहत उक्त व्यक्ति को माहौल खराब करने के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जाए। जिससे शहर की फिजा को आंच न आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें