फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में बावड़ी से सटे मकान की दीवार तोड़ी... प्रवेश द्वार की तलाश में फिर खोदाई शुरू; लगाया जाएगा शेड

Mon, 13 Jan 2025 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में बावड़ी से सटे मकान की दीवार तोड़ दी गई है। प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई शुरू हो गई है। बावड़ी पर शेड लगाया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए तिरपाल लगाए हैं।
विज्ञापन
1 of 10
चंदाैसी में बावड़ी की जद में आए अतिक्रमण को हटाते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
संभल के चंदौसी में रविवार को एसडीएम के पहुंचने पर बावड़ी से सटे मकान की दीवार टूटने के साथ ही मकान के नीचे दबे बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई शुरू हो गई है। वहीं, बारिश के पानी से बचाव के लिए बावड़ी को शेड से कवर किया जाएगा। हालांकि वैकल्पिक तौर पर बावड़ी को तिरपाल से कवर किया गया है। बावड़ी में दो जनवरी को कुआं की खोदाई दौरान गैस निकलने के बाद एएसआई ने खोदाई पर रोक लगा दी थी। वहीं कई दिन से मलबा उठाने का कार्य भी बंद रहा था। 
विज्ञापन

2 of 10
मकान को तोड़ते हुए मजदूर - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को डीएम राजेंद्र पैंसिया ने मौका मुआयना कर ईओ को बावड़ी को टीन शेड से कवर करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को काम नहीं हुआ। बावड़ी के खुले स्थानों पर तिरपाल से ढक दिया गया था। जिससे डीएम ने नाराजगी जाहिर की। रविवार को सुबह आठ बजे ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची और बावड़ी के ऊपर से मलबा उठाने का काम किया गया। साथ ही बावड़ी को बारिश के पानी से बचाव के लिए टीन शेड लगाने की कवायद शुरू की गई। बारिश का पानी बावड़ी में न भरे। 
विज्ञापन

3 of 10
बरसात से बचाने के लिए तिरपाल से ढकी बावड़ी - फोटो : अमर उजाला
वैकल्पिक तौर पर आसपास की दीवारों से तिरपाल बांध कर बावड़ी को ढका गया है। वहीं बावड़ी के ऊपर बने मकान की दीवार को परिवार के लोगों ने तोड़ा। दीवार टूटने के बाद दोपहर से मकान के नीचे बावड़ी के प्रवेश द्वार को तलाश के लिए खोदाई शुरू की गई। एसडीए निधि पटेल, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की। ईओ कृष्ण   कुमार सोनकर भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात रही।

4 of 10
लक्ष्मणगंज में बावड़ी पर ईओ और पालिकाध्यक्ष से चर्चा करती एसडीएम - फोटो : संवाद
मुन्नी माता मंदिर, पाप मोचन तीर्थ से हटाया अतिक्रमण

संभल पालिका की टीम ने शहर के तिवारी सराय स्थित मुन्नी माता मंदिर, पापमोचन तीर्थ और गजेंद्र बाबा जी समाधि से अतिक्रमण हटवा दिया। मंदिर के आसपास तमाम अवैध कब्जे कर लिए गए थे। जिस कारण काफी अव्यवस्था फैली हुई थी। शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन

5 of 10
चंदाैसी में बावड़ी से मलबा निकालते श्रमिक - फोटो : संवाद
इसी क्रम में कार्रवाई की गई है। डीएम ने बताया कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप की मान्यता है। इसमें 24वें नंबर पर दर्ज पापमोचन तीर्थ शामिल है। इस परिसर में कुंड भी है। मंदिर के आसपास की जमीन पर एक समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध कब्जे कर लिए गए थे। अवैध कब्जा कर बांस बल्ली और पत्थर का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
चंदाैसी बावड़ी की जद में आए मकान से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : संवाद
एसडीएम और पालिका ईओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया गया है। डीएम ने बताया कि तीर्थ और कूप पर हुए अवैध कब्जे लगातार हटवाए जा रहे हैं। जिससे इन कूप और तीर्थ का सौंदर्यीकरण कराया जा सके। कब्जा जिन लोगों के द्वारा किया गया था उन्हें चेतावनी दी है।
विज्ञापन

7 of 10
चंदाैसी में बावड़ी का निरीक्षण करते डीएम राजेंद्र पैंसिया - फोटो : संवाद
होलिका दहन स्थल मार्ग से हटवाया अवैध कब्जा

तिवारी सराय में मुन्नी माता मंदिर मंदिर के नजदीक ही होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। यह दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा किया गया था। बांस बल्ली का कारोबार इस होलिका दहन स्थल मार्ग पर किया जाता था। होलिका दहन तो होता था लेकिन हिंदू समाज के लोगों को कब्जा किए गए मार्ग से होकर ही जाना पड़ता था।

8 of 10
चंदाैसी में अतिक्रमण हटाती मशीन - फोटो : संवाद
शनिवार को पालिका की टीम ने अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। बांस बल्ली को भी हटवा दिया गया है। डीएम ने बताया कि कब्जा लंबे समय से किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब होलिका दहन स्थल का मार्ग कब्जा मुक्त करा दिया गया है।

9 of 10
चंदाैसी में अतिक्रमण तोड़ते श्रमिक - फोटो : संवाद
संभल कोतवाली के सामने स्थित कूप को अतिक्रमण मुक्त कराया

संभल कोतवाली के सामने स्थित कूप को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अवैध दुकान बना ली गई थी। जिसको शनिवार में पालिका की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। दुकानदार को शुक्रवार को नोटिस जारी कर खाली करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को दुकानदार ने दुकान को खाली कर दिया। इसके बाद दुकान को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

10 of 10
चंदाैसी में अतिक्रमण हटाते श्रमिक - फोटो : संवाद
पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि यह दुकान अवैध तरीके से बनाई गई थी। कूप पर पूरी तरह अतिक्रमण किया गया था। इसलिए ध्वस्त की गई है। तीन दुकानें पालिका की हैं और एक दुकान मस्जिद की है। उन दुकानाें को भी खाली करने के लिए निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें