संभल के जुनावई के गांव हरगोविंदपुर में हादसे के बाद सन्नाटा पसरा है। सिर्फ सिसकियां सुनाई दे रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पासी समाज के किसी घर में खाना नहीं बना है।
संभल के जुनावई के गांव हरगोविंदपुर में शनिवार की दोपहर तक गांव में सन्नाटा पसरा रहा, इस खामोशी को परिजनों की सिसकियां तोड़ रही थीं। जब पांच शव एक साथ गांव पहुंचे, तो चीत्कार मच गई। इन शवों में दूल्हा सूरज, उनकी बहन कोमल, चाची आशा, चचेरी बहन एश्वर्या और कार चालक रवि का शव शामिल था।
असदपुर घाट पर इन पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर के गांव हिंगवाड़ा निवासी दंपती सचिन, उनकी पत्नी मधु और खुर्जा निवासी देवा के दो वर्षीय बेटे गणेश का शव उनके परिजन गांव ले गए।
विज्ञापन
2 of 17
विलाप करते परिजनों से मिलतीं एसडीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी के गांव सिरसौल के लिए रवाना हुई थी बरात
अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी व फोर्स एहतियाती तौर पर मुस्तैद दिखाई दी। पीड़ित परिवारों को अधिकारियों ने हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार की शाम सूरज की बरात बदायूं की तहसील बिल्सी के गांव सिरसौल के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन
3 of 17
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई थी कार
करीब 7:30 बजे जुनावई के नजदीक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई थी और एक इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई थी। इसमें मौके पर पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था। बाद में तीन और लोगों की जान चली गई थी।
4 of 17
सूरज के घर में बिलखते बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी देव की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि तीन वर्षीय बालिका हिमांशी की हालत में पूरी तरह सुधार है। हादसे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। इसमें पांच शवों का पोस्टमार्टम बहजोई के नजदीक बहापुर में स्थित बहापुर में हुआ।
विज्ञापन
5 of 17
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन शवों का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में किया गया है। शनिवार की दोपहर बाद पांच शव हरगोविंदपुर पहुंचे तो हर तरफ से चीखपुकार की आवाज सुनाई दे रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पासी समाज के किसी घर में खाना नहीं बना है। शुक्रवार की रात हादसे के चलते खाना नहीं बना था और अब गमगीन माहौल में लोगों ने खाना नहीं बनाया है।
पोस्टमार्टम हाउस पर बर्फ के लिए वसूली का लगाया आरोप
जुनावई के जनता इंटर कॉलेज की दीवार से बरात की बोलेरो टकराने से हुई आठ लोगों की मौके बाद पुलिस की ओर से पांच मृतकों के शव गांव बहापुरपटटी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
7 of 17
गांव में शवों के पहुंचने के बाद लगी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर अव्यवस्थाएं होने का हवाला देते हुए नाराजगी जाहिर की। मृतक सचिन की मां सरिता के मुताबिक पोस्टमार्टम हाउस पर शव रखने के लिए फ्रिज चालू नहीं थे।
8 of 17
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक दूल्हे सूरज के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बैठने व पीने के पानी आदि की उचित व्यवस्था न होने की बात कही। इस बीच अन्य परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम हाउस पर फ्रिज न चलने के कारण बर्फ के लिए रुपये वसूली की बात कही गई।
साथ ही घर तक शव ले जाने के लिए शव वाहन न मिलने तथा शवों के पोस्टमार्टम में देरी करने की बात कही। इस बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव समेत जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सपा नेता उमेश यादव व शोभित कुमार काका आदि से पोस्टमार्टम हाउस पर अव्यवस्था होने की शिकायत की। इस पर सपाइयों ने पूरा मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने का भरोसा दिया।
10 of 17
कोमल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस की बिजली ग्रामीण इलाके से जुड़ी है। उसको शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। पीने का पानी और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। जनरेटर की भी व्यवस्था है। किसी को असुविधा न हो। इसका पूरा ख्याल रखने का निर्देश है।-डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
11 of 17
मासूम गणेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी का बयान
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। इस दुखद हादसे में आठ लोगाें की जान गई है। एक घायल की हालत गंभीर है। एक बालिका की हालत पूरी तरह ठीक है। यह हादसा चालक की लापरवाही से होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे के समय कार की गति काफी थी।-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
12 of 17
सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का एलान
हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री दुर्घटना कल्याण योजना के तहत मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
13 of 17
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये था मामला यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत
मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।
14 of 17
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे।
15 of 17
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए।
16 of 17
क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची आशा (26), चचेरी बहन एश्वर्या (3), चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन (22), सचिन की पत्नी मधु (20) ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश (2) पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पीड़ित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।