यूपी में दर्दनाक हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। बैंड और डीजे की खुशनुमा धुनों के बीच सूरज पाल को दुल्हन लाने के लिए बदायूं रवाना किया गया लेकिन उम्मीदों के परवान चढ़ने से पहले ही सूरज अस्त हो गया। रास्ते में हुए भीषण हादसे में सूरज, उसकी बहन कोमल समेत आठ बरातियों की जान चली गई।
संभल जिले के जुनावई के गांव हरगोविंदपुर निवासी सुखराम के लिए शुक्रवार का दिन शुक्रानों से भरा था। घर में मांगलिक गीतों के साथ खुशियों की गूंज थी तो घर के हर सदस्य में उमंग। इस उत्साह की वजह थी बेटे सूरज पाल को दूल्हे के लिबास में देखना।
बैंड और डीजे की खुशनुमा धुनों के बीच सूरज पाल को दुल्हन लाने के लिए बदायूं रवाना किया गया लेकिन उम्मीदों के परवान चढ़ने से पहले ही सूरज अस्त हो गया। रास्ते में हुए भीषण हादसे में सूरज, उसकी बहन कोमल समेत आठ बरातियों की जान चली गई।
विज्ञापन
2 of 13
हादसे के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूरज की उम्र महज 20 साल थी। नाम के मुताबिक, वह परिजनों की सेवा से अक्सर घर में खुशियों की चमक बिखेरता रहता था। उससे बेहतर भविष्य की उम्मीदें लगाए परिवार के सदस्य शुक्रवार की धूमधाम को भी अंजाम तक पहुंचाने के सपने बुन रहे थे।
विज्ञापन
3 of 13
दूल्हे के वाहन के उड़े परखच्चे
- फोटो : संवाद
सूरज के दोस्तों का जमघट भी बरातियों में था शामिल
बहनों और बुआओं की ठिठोली तथा सभी बड़ों की दुआओं के बीच वह बरात लेकर घर से विदा हुआ था। रिश्तेदारों के अलावा सूरज के दोस्तों का जमघट भी बरातियों में शामिल था। यही वजह थी कि गांव हरगोविंदपुर से बरातियों को लेकर 11 गाड़ियां रवाना हुई थीं।
4 of 13
क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में सवार थे 10 लोग
इनके सबके बाद आगे बढ़ी वह बोलेरो जिसमें दूल्हा बने सूरज व परिवार के बच्चों समेत कुल 10 लोग सवार थे। घर में भाभी लाने का ख्वाब संजोए 15 वर्षीय कोमल भी दूल्हा बने भाई की बोलेरो में ही बैठी थी। सबको बदायूं के गांव सिरसौल में बरात लेकर पहुंचना था।
विज्ञापन
5 of 13
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पीड़ित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धमाके के बीच सभी के सपने चूर हो गए
वहां कन्या पक्ष को बरात का बेताबी से इंतजार था। मेरठ-बदायूं रोड पर जब बोलेरो पहुंची तो एक धमाके के बीच सभी के सपने चूर हो गए, अचानक बेकाबू हुई बोलेरो एक कॉलेज की दीवार में जा घुसी।
विज्ञापन
6 of 13
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो से एक-एक कर आठ लोग बाहर निकाले गए, लेकिन शवों के रूप में। दूल्हा, उसकी बहन, रिश्तेदारों के मासूम बच्चों समेत आठ लोग की जान जा चुकी थी।
भीषण हादसे से सुखराम पर टूटा दुखों का पहाड़
पिछले कुछ दिनों से बेटे सूरज की शादी के उत्साह में भरे सुखराम के लिए जो शुक्रवार दिन भर खुशियों के उपहार दे रहा था, उसकी शाम सबसे ज्यादा भारी पड़ गई। दूल्हा बने बेटे की गाड़ी हादसे का शिकार होने से उन्होंने बेटे सूरज, बेटी कोमल समेत कई अपनों को खो दिया।
8 of 13
कोमल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालात से टूटे सुखराम के आंसू थम नहीं पा रहे थे। उनके घर में मांगलिक गीतों की जगह सिसकियों और चीखों ने घेर ली थी। गांव का हर शख्स भी अवाक और सन्न रह गया।
9 of 13
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत
मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।
10 of 13
मासूम गणेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे।
11 of 13
सचिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए।
12 of 13
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची आशा (26), चचेरी बहन एश्वर्या (3), चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन (22), सचिन की पत्नी मधु (20) ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश (2) पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।