संभल में प्रेमी के साथ पति की हत्या करने वाली रूबी पर एक और नया खुलासा हुआ है। रूबी मुकदमा दर्ज कराकर रकम वसूल चुकी है। उसका रहन-सहन अमीरों की तरह था। पड़ोसी महिलाओं ने रूबी को लेकर चौंकाने वाला राज खोला है।
संभल में प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या करने की आरोपी चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी बेहद शातिर है। वर्ष 2016 में पड़ोसियों से राहुल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में रूबी ने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पिता-पुत्र और भतीजे को आरोपी बनाया गया था।
नामजद किए गए युवक ने बताया कि समझौते के नाम पर रूबी ने एक लाख रुपये मांगे थे और तीस हजार वसूल भी लिए थे। युवक का कहना है कि वह और उसके परिवार के दोनों लोग बेकसूर हैं। उन्हें गलत फंसा दिया गया। युवक ने बताया कि इस आरोप के कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही है। पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
2 of 11
आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन बहनों का इकलौता भाई था राहुल
राहुल के चाचा गवां निवासी नेकराम ने बताया कि राहुल जब करीब 15 वर्ष का था तो माता-पिता का बीमारी के चलते कुछ ही अंतराल में निधन हो गया था। कुछ समझदार हुआ तो राजमिस्त्री का काम करने लगा। बताया कि राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई था। स्वभाव का भी अच्छा था। 2017 में रूबी ने गांव के मकान को बेचने के लिए मजबूर किया और चंदौसी में जाकर छोटे से मकान में रहने लगे।
विज्ञापन
3 of 11
चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में हत्याकांड के बाद मृतक राहुल के घर पर लटका ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानों में दूसरे लोगों के मामले लेकर भी पहुंचती थी
गवां के कई लोगों ने रूबी को लेकर कहा कि वह अक्सर चर्चा में रहती थी। वह दूसरे लोगों के विवाद लेकर रजपुरा थाने तक जाती थी। जब गवां छोड़ा तो रजपुरा थाने में दिखाई नहीं दी, लेकिन ब्लैकमेलिंग करने की जानकारी लोगों के बीच बनी हुई थी।
4 of 11
आरोपियों से बरामद सामान और राहुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमीरों की तरह रहन-सहन था रूबी का
गवां कस्बे की कुछ महिलाओं ने बताया कि रूबी का रहन-सहन अमीरों की तरह था, जबकि राहुल राजमिस्त्री का काम करता था और इतनी कमाई हो नहीं पाती थी। इसलिए ही उसने गवां का मकान बेचा और चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में जाकर करीब 30 गज का मकान ले लिया था। मायका भी इसी मोहल्ले में है।
विज्ञापन
5 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव, राहुल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गवां में लोगों से कहती थी कि वह अपने पति को कारोबार कराएगी। इसलिए चंदौसी में मकान लिया है। राहुल ने जूते का कारोबार भी शुरू किया लेकिन उसमें भी ज्यादा कमाई हो नहीं पाती थी। महिलाओं ने अफसोस जताते हुए कहा कि रूबी की ख्वाहिशें कम नहीं हुई इसलिए ही उसने लोगों को ब्लैकमेल करना शुरू किया। और अब पति की जान तक ले ली।
विज्ञापन
6 of 11
आरोपी गौरव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है प्रकरण
यूपी के संभल जिले के चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी में अवैध संबंधों में बाधक बने राहुल को उसकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने ग्राइंडर से टुकड़े कर गंगा और नाले में बहा दिया था। धड़ 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराता मिला था। सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे।
विज्ञापन
7 of 11
हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धड़ पर एक टीशर्ट भी थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। 20 नवंबर को रूबी ने ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा गुमशुदा लोगों के परिजनों से पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
8 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को रिपोर्ट में तरमीम करते हुए दरोगा की ओर से मृतक की पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
9 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
10 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी। गौरव ने पुलिस ने बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी।
अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए।