फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्राइंडर से पति के शव के टुकड़े करने का कोई पछतावा नहीं, रूबी ने जेल में किया ये काम; चिंतित दिखा प्रेमी

Thu, 25 Dec 2025 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यूपी के संभल जिले में राहुल हत्याकांड में उसकी पत्नी रुबी और उसका प्रेमी गौरव मुरादाबाद जेल में बंद हैं। रूबी को ग्राइंडर से पति के शव के टुकड़े करना का कोई पछतावा नहीं है। हालांकि प्रेमी गौरव चिंतित दिख रहा है। वह जेल में पूछ रहा कैसे जमानत होगी?
विज्ञापन
1 of 15
Sambhal Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संभल के चंदौसी में प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने की आरोपी रूबी सलाखों के पीछे तो पहुंच गई लेकिन उसके चेहरे पर न शिकन है और न ही कोई पछतावा दिखा। सूत्रों के मुताबिक, वह मुरादाबाद जेल में पहले दिन सामान्य महिला बंदियों की तरह रही और भर पेट खाना भी खाया और भरपूर नींद ली। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चंदौसी में पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले से 15 दिसंबर को पुलिस को एक धड़ मिला था। कंधे के पास राहुल लिखा था। पुलिस ने संभल समेत आस पड़ोस के जिलों में राहल नाम के लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तब पता चला कि चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसका पति राहुल 18 नवंबर से लापता था। पुलिस ने रूबी की निगरानी बढ़ा दी। इसी बीच पता चला कि रूबी और गौरव के बीच प्रेम संबंध है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की उन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने ही राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने के बाद फेंके थे।
विज्ञापन

3 of 15
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को मुरादाबाद जिला जेल भेज दिया गया। रूबी को महिला बैरक में रखा गया है। जेल में आने के बाद भी रूबी के तेवर कम नहीं हुए हैं। पहले दिन से ही सामान्य महिला बंदियों की तरह रह रही है।

4 of 15
चंदाैसी में खाैफनाक वारदात - फोटो : संवाद
वह भरपेट खाना खा रही है और पूरी नींद ले रही है। हालांकि बंदी गौरव जमानत को लेकर चिंता में है। वह बार-बार अन्य बंदियों से बोल रहा है कि कैसे जमानत होगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि बंदी रूबी सामान्य महिला बंदियों की तरह रह रही है।
विज्ञापन

5 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलंकित किया मामा जैसा पवित्र शब्द
रूबी और उसके प्रेमी ने ऐसी साजिश रची थी कि कोई शक न कर सके। समाज के सामने दोनों एक दूसरे को भाई-बहन बताते थे। बच्चे उसे मामा कहते थे, लेकिन जब सच सामने आया तो सभी दंग रह गए। शहर में रहकर जूतों का काम करने वाला राहुल, पत्नी रूबी और दो बच्चों के साथ चुन्नी मोहल्ले में रहता था।
विज्ञापन

6 of 15
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोस में ही रहने वाले गौरव की नजदीकी राहुल से हुई तो उसका घर में आना जाना हो गया। नैनीताल घूमने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पिछले महीने जब राहुल दो दिन तक नजर नहीं आया तो उसके दोनों बच्चों ने मां से पूछा था।
विज्ञापन

7 of 15
हत्या में इस्तेमाल की गई स्कूटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरव से भी पूछा लेकिन दोनों ने जानकारी से इन्कार किया था। पुलिस द्वारा राहुल हत्याकांड का खुलासा करते हुए रूबी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया तो बच्चों में मां और कथित मामा के खिलाफ नफरत के साथ ही भय पैदा हो गया।

8 of 15
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस तरह हत्यारों तक पहुंची पुलिस
कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो अपराध करते समय कोई न कोई चूक कर ही देता है। ऐसा ही रूबी और उसके प्रेमी गौरव से भी हुआ। पहली चूक यह हुई कि शव के कंधे के पास राहुल का नाम लिखा रह गया। इसी से शव की पहचान हुई। 

9 of 15
आरोपी गौरव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा नाले से बरामद धड़ पर जो टीशर्ट थी, उसी टीशर्ट में राहुल का खींचा गया फोटो रूबी के मोबाइल में मिला। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रूबी | टूट गई और सच उगल दिया।

10 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव, राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है प्रकरण
यूपी के संभल जिले के चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी में अवैध संबंधों में बाधक बने राहुल को उसकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने ग्राइंडर से टुकड़े कर गंगा और नाले में बहा दिया था। धड़ 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराता मिला था। सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे।

11 of 15
आरोपियों से बरामद सामान और राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धड़ पर एक टीशर्ट भी थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। 20 नवंबर को रूबी ने ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा गुमशुदा लोगों के परिजनों से पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

12 of 15
चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी में हत्याकांड के बाद मृतक राहुल के घर पर लटका ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को रिपोर्ट में तरमीम करते हुए दरोगा की ओर से मृतक की पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

13 of 15
आरोपी पत्नी रूबी और उसका प्रेमी गौरव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। 

14 of 15
घटना के बारे में बताते एसपी केके विश्नोई - फोटो : संवाद
नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी। गौरव ने पुलिस ने बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

15 of 15
चंदाैसी में खाैफनाक वारदात - फोटो : संवाद
अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें