moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
मन्नान ने बताया कि नजारत की हत्या करते वक्त समरीन जाग गई थी। उसने पिता को बचाने का प्रयास किया तो समरीन के पेट में छुरी घोंप दी। लहूलुहान समरीन चीखते हुए बोली, मैं बच तो जाऊंगी। इस पर मन्नान ने कहा था अगर तू बचेगी तो हम नहीं बच पाएंगे। इसके बाद मन्नान ने चापड़ और यूनुस ने छुरी से समरीन पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्यारोपियों को खुद नहीं पता कि उन्होंने युवती पर कितने वार किए थे।