फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'जेल के ताले टूटेंगे, आजम छूटेंगे...', फिलिस्तीन के झंडे के साथ लगाए पोस्टर और होर्डिंग्स; बढ़ी हलचल

Mon, 02 Nov 2026 03:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

करीब 11 महीने जेल में बिताने के बाद बाहर आने की उम्मीद पूरी हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर सलाखों के पीछे पहुंचने की नौबत आ गई। लंबे कानूनी संघर्ष के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रविवार को गाजियाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेशी के दौरान भावुक हो गए। विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन
1 of 13
रामपुर में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जेल के ताले टूटेंगे, आजम छूटेंगे...। फिलिस्तीन के झंडे के साथ लगाए गए इन पोस्टर और होर्डिंग्स ने रामपुर में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है। शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर लगे इन होर्डिंग्स में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तस्वीरों के साथ सरकार पर निशाना साधा गया है। 

पोस्टरों पर उन मामलों का भी जिक्र है जिनमें आजम खां नामजद हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी होर्डिंग पोस्टर उतरवा दिए। दरअसल रविवार तड़के शहर में चाकू चौक से लेकर नैनीताल हाईवे किनारे तक ये होर्डिंग्स लगाए गए। पोस्टर में समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल भी बना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
रामपुर में ईडी के कार्रवाई के दाैरान पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद
पोस्टर पर ऊपर आजम खां और नीचे अब्दुल्ला आजम की तस्वीर लगाई गई है। आजम खां के सामने एक अन्य व्यक्ति का चित्र है, जिसके ऊपरी हिस्से में फिलिस्तीन का झंडा छपा है। होर्डिंग्स पर बड़े अक्षरों में लिखा है, 'जेल के ताले टूटेंगे, आजम खां छूटेंगे'। 
विज्ञापन

3 of 13
रामपुर जेल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
पोस्टर के नीचे निवेदक के तौर पर इसरार नबी, आजमवादी का नाम दर्ज है। इस तरह पोस्टर में आजम खां की रिहाई के नारे के साथ राजनीतिक संदेश भी दिया गया है। सुबह लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने इन्हें उतरवा दिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्टर किसने तैयार कराए और शहर में किसकी अनुमति से लगाए गए।
 

4 of 13
रामपुर जेल के बाहर समर्थक - फोटो : संवाद
होर्डिंग्स लगाने के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ये पोस्टर हाईवे किनारे दोपहर तक लगे रहे। 
विज्ञापन

5 of 13
रामपुर जेल के बाहर आजम खां - फोटो : संवाद
शहर में होर्डिंग्स लगाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल उन्हें उतरवा दिया। होर्डिंग्स किसने लगाए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग सिंह, एएसपी

 
विज्ञापन

6 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार - फोटो : आईएएनएस
आतंकी नहीं हैं आजम, कार्रवाई की जरूरत नहीं थी : रुचिवीरा
आजम खां को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने पर सपा सांसद रुचिवीरा का कहना है कि आजम खां आतंकी नहीं हैं। इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी। जब पेशी के लिए दो नवंबर की तारीख निर्धारित थी तो ईडी को दो तारीख तक का इंतजार करना चाहिए था। जेल से छूटने के बाद उन्हें घर तक भी पहुंचने नहीं दिया गया। यह इंसानियत के खिलाफ है।
विज्ञापन

7 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार - फोटो : आईएएनएस
आजम को जेल के बाहर से हिरासत में लेने पर विधायक नादिरा सुल्तान ने उठाए सवाल
सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां की जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी की ओर से हिरासत में लिए जाने पर पार्टी की नाराजगी सामने आने लगी है। कासगंज की पटियाली विधानसभा सीट से सपा विधायक नादिरा सुल्तान आजम खां के घर पहुंचीं। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे मनमानी बताया। 

 

8 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि आजम खां की रिहाई के दौरान जेल के बाहर भारी पुलिस बल, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की तैनाती कर उन्हें हिरासत में लिया गया। परिवार को अंदर इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि बाहर क्या हो रहा है और किस प्रक्रिया के तहत उन्हें ले जाया जा रहा है। 

 

9 of 13
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ईडी के अधिकारी वारंट लेकर आए थे तो पहले आजम खां को जेल में दाखिल कराया जाना चाहिए था। जेल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती थी। इसके बजाय उन्हें जेल के बाहर से ही हिरासत में ले लिया गया। 

 

10 of 13
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ लगातार ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कानून के बजाय मनमानी होती दिखाई दे रही है। उधर, अब्दुल्ला आजम के गाजियाबाद जाने के बाद आजम खां के घर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। 
 

11 of 13
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
अदालत में छलके आजम खां के आंसू... हाथ जोड़कर बोले, अब कहने के लिए बचा क्या
करीब 11 महीने जेल में बिताने के बाद बाहर आने की उम्मीद पूरी हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में फिर सलाखों के पीछे पहुंचने की नौबत आ गई। लंबे कानूनी संघर्ष के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रविवार को गाजियाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेशी के दौरान भावुक हो गए। विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। हाथ जोड़कर उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की और कहा, ‘बदले की भावना में सब कुछ खत्म हो गया।’ 

 

12 of 13
रामपुर में ईडी की टीम - फोटो : संवाद
अदालत पहुंचते समय भी उन्होंने कहा था कि अब बोलने के लिए बचा ही क्या है। आजम खान शनिवार शाम करीब सात बजे 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए थे। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी साथ थे। दो पैन कार्ड के मामले में 29 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ था। जेल से बाहर आने के कुछ ही समय बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

13 of 13
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
ईडी की कार्रवाई पर बचाव पक्ष ने उठाए सवाल
आजम खान के अधिवक्ता व पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता महेश यादव ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आजम खान के खाते में एक भी रुपये का हेरफेर नहीं हुआ है। साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि ईडी को पूछताछ करनी थी तो बी-वारंट लेकर पहले भी ऐसा किया जा सकता था। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर कानूनी चुनौती देने की बात कही। आजम खान ने भी अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध और मुसलमान होने की सजा बताया। अदालत परिसर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें