रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट हुई वायरल
धरना स्थल से लौटने के बाद डॉ. तजीन फात्मा की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हुई। उन्होंने लिखा कि उन्हें ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है कि जौहर यूनिवर्सिटी नहीं टूटेगी, क्योंकि इसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से बनाया गया है। उन्होंने लिखा कि विश्वविद्यालय से हजारों बच्चे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। इसके निर्माण में छात्रों ने भी कार सेवा की थी। यह केवल ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं, बल्कि एक शिक्षण संस्थान है, जिसने हजारों युवाओं के भविष्य को दिशा दी है।