रामगंगा पुल बंद होने से तीन दिन भी मुरादाबाद में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। कई मार्गों पर भीषण जाम लगा, जिसमें स्कूली वाहन और एंबुलेंस फंसी रहीं। एसएसपी ने हालात का जायजा लेकर पुलिस को यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
1 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा पुल बंद होने से शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए इंतजाम भी धड़ाम हो गए। सुबह से लेकर रात तक शहर में जगह-जगह भीषण जाम लगता रहा और लोग परेशान होते रहे। कहीं स्कूली वाहन फंस गए तो कहीं एंबुलेंस। पुलिसकर्मी चौराहों पर यातायात चालू कराने में जुटे रहे लेकिन वाहनों का दबाव इतना ज्यादा था कि वह भी बेबस नजर आए।
विज्ञापन
2 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही रामपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, भगतपुर की ओर से आने वाले दोपहिया, चार पहिया वाहन काशीपुर तिराहे से होते हुए ताजपुर मार्ग से जामा मस्जिद पुल से आने शुरू हो गए। धीरे-धीरे वाहनों का दबाव बढ़ा और जगह-जगह जाम लगना शुरू हो गया। जामा मस्जिद चौराहे से लेकर डबल फाटक तक भीषण जाम लग गया। पुलिस ने जामा मस्जिद पुल पर रस्सी डालकर वाहनों को रोक दिया और जामा मस्जिद चौराहे से लेकर डबल फाटक तक वाहनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
मार्ग खाली हुआ तो फिर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों को शहर की ओर आने दिया गया लेकिन हालात फिर वैसे ही हो गए। इस मार्ग पर जाम लगा तो दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक जामा मस्जिद चौराहे से मंडी चौक की ओर चल दिए। थोड़ी देर में यह मार्ग भी जाम की गिरफ्त में आ गया। मंडी चौक से लेेकर एस कुमार चौराहे और गोकुल दास चौराहे से लेकर बारादरी मार्ग भी जाम हो गया। इसके कारण स्कूल वाहन, ई-रिक्शा और अन्य वाहन भी फंस गए।
4 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से रात तक शहर के कई मार्गों पर यही हाल रहा। वहीं बुधवार को भी रामगंगा पुल से लोग कंधों पर सामान लादकर पैदल गुजरते रहे। महिलाएं गोद में बच्चों लेकर पुल की पटरी से गुजरीं। वहीं कटघर में रेलवे पुल से भी लोग जान जोखिम में डालकर पैदल गुजरते रहे। उधर, एसएसपी सपताल अंतिल बुधवार शाम जामा मस्जिद पुल पर पहुंचे और उन्होंने अधीनस्थों संग पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ, गाजियाबाद के लिए नहीं मिलीं बसें, भटके यात्री
अस्थायी बस अड्डे पर बुधवार को अव्यवस्थाओं की भरमार रही। यात्रियों को गाजियाबाद, मेरठ के लिए बसें नहीं मिलीं। यात्री घंटों तक बस अड्डे पर इंतजार करते रहे। बैठने की जगह न होने के कारण छोटे बच्चों के साथ महिलाओं व बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। धूल व गंदगी में खड़े लोगों की तबीयत खराब हो गई। दूसरे शहरों की बसों के स्टाफ को रूट डायवर्जन की जानकारी न होने के कारण उन्होंने मुरादाबाद डिपो तक का ही टिकट बनाया। जब बसें बीच रास्ते रोक दी गईं तो यात्री किराया वापस करने को लेकर स्टाफ से झगड़ने लगे। बस अड्डे पर तैनात स्टेशन प्रभारी रियाज हुसैन ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
6 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
बसों का किराया नहीं हुआ अपडेट
दूसरे जिलों में रोडवेज के अधिकारियों को मुरादाबाद में डायवर्जन की जानकारी नहीं है। इसके कारण उन्होंने अपना किराया अपडेट नहीं किया और मुरादाबाद बस अड्डे के टिकट काट दिए। बाहर से आने वाली हर बस में यात्रियों को इस समस्या से जूझना पड़ा। स्टाफ व यात्रियों के बीच किराये को लेकर नोकझोंक हुई। आरएम ममता सिंह ने बताया कि सभी जिलों के एआरएम को जानकारी भेज दी गई है। मुरादाबाद की बसों के स्टाफ को पाकबड़ा तक ही टिकट बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
7 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
यातायात व्यवस्था खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस संबंध में मैंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट मेरे पास आ जाएगी। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे पुल निर्माण भी होता रहे और यात्रियों को परेशानी भी न हो। - आंजनेय कुमार सिंह, कमिश्नर
यातायात पुलिस के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जा रही है। दिल्ली, मेरठ की बसों के शहर में प्रवेश से यदि कोई व्यवस्था प्रभावित नहीं होती है तो इसे लागू कराया जाएगा। यात्रियों व खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए अस्थायी बस अड्डे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। - अनुज सिंह, डीएम मुरादाबाद
8 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
पुल को जैक से उठाया
रामगंगा पुल की मरम्मत करने के लिए कार्यदायी संस्था ने बुधवार को तीन एक्सटेंशन खोल दिए। साथ ही जैक से पुल को उठाया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि रामगंगा पुल की सभी 12 बेयरिंग बदली जाएंगी। पुल को जोड़ने के लिए लगाए गए एक्सटेंशन को खोलने की प्रक्रिया चल रही है। तीन एक्सटेंशन खोले गए हैं। इस दौरान अभियंताओं ने हाइड्रोलिक जैक से पुल को उठाकर स्थिति की जानकारी ली।
9 of 10
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
पुल की मरम्मत करने के लिए हाइड्रोलिक जैक, ब्रेकिंग मशीन, हैमर, पावर पैक, हाइड्रा क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कुलदीप संत ने कहा कि पुल बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए दिन-रात काम कर जल्द से जल्द काम पूरा करें। पुल की मरम्मत का ठेका सनराइज कंपनी को मिला है। कंपनी के अभियंता आनंद कुमार की देखरेख में कार्य चल रहा है।
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री
- फोटो : अमर उजाला
यहां हुई ज्यादा दिक्कत
जामा मस्जिद चाैराहा, टीपी नगर आरटीओ ऑफिस, कोहिनूर तिराहा, पंडित नगला बाईपास, गुलाबबाड़ी, रामपुर जीरो प्वाइंट, ताजपुर अंडरपास, काशीपुर तिराहा, जीआईसी चाैराहे से मंडी चाैक तक, जामा मस्जिद से इंद्रा चाैक तक