फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जान बचाने को 200 मीटर दौड़े रंजीत, घर में घेरकर फरसे से काटा, गोली मारी; प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की कहानी

Tue, 05 May 2026 03:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके के कमालपुर चंदौरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने उनके सिर पर फरसे से भी हमला किया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 9
Ranjit Chauhan Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के बिलारी में प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान सोमवार की रात घर से बाहर टहलने निकले थे। वह गांव से करीब 200 मीटर दूर सरकारी स्कूल के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। वह अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर दूर तक दौड़े और मुकेश पाल के घर में घुस गए। इसी दौरान हमलावर भी आ गए।

उस वक्त मुकेश पाल के घर में उसकी पत्नी सुनीता, पुत्रवधू नीलू और पोते और पोती मौजूद थे। सुनीता ने बताया कि रंजीत चौहान दौड़ते हुए उनके घर में घुस आए। उनके पीछे चार पांच लोग भी आ गए। उन्होंने रंजीत पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

2 of 9
बिलारी पुलिस हत्याकांड की जांच करती हुई - फोटो : संवाद
उन्हें पहले गोली मारी गई फिर फरसे से हमला कर दिया। यह नजारा देखकर सास बहू और पोते पोती चीखने लगे। चीख पुकार सुनकर लोगों ने सोचा कि मुकेश में चोर घुस गए हैं। लोग लाठी डंडे और हथियार लेकर मुकेश के घर में पहुंच गए तब उन्होंने देखा कि रंजीत लहूलुहान हालत में पड़े थे। इससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

3 of 9
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सिर पर किया फरसे से वार
बिलारी थाना इलाके के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने उनके सिर पर फरसे से भी हमला किया। शोर-शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। 

4 of 9
हत्याकांड के बाद घर में मातम पसर गया - फोटो : संवाद
परिवार वाले उन्हें अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे दो माह पहले गांव में ही रहने वाले अजय से विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

5 of 9
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
बिलारी के कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और एक भाई पिंकू चौहान है। रंजीत चौहान के चचेरे भाई बॉबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 9
रंजीत चाैहान की घर के बाहर हत्या - फोटो : संवाद
इसी दौरान गांव में ही रहने वाले अजय ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए मुकेश पाल के मकान में घुस गए। आरोपी वहां भी पहुंच गए और उनके पेट में गोली मार दी। सिर पर फरसे हमला कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 9
आरोपियों के बारे में पता लगाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
मुकेश पाल के परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी भाग गए। लहूलुहान हालत में रंजीत चौहान के भाई पिंकू चौहान 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए।

8 of 9
परिजनों से बात करते एसपी देहात आकाश सिंह - फोटो : संवाद
सूचना पर बिलारी पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे दो माह माह पहले अजय और रंजीत के बीच हुए विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

9 of 9
घटनाकांड के बाद अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : संवाद
वारदात में प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द पकड़े जाएंगे।-कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें