फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कभी अजय और रंजीत के बीच थी गहरी दोस्ती, बहन से अफेयर ने बना दिए दुश्मन; 15 दिन से रेकी कर रहे थे रिश्तेदार

Wed, 06 May 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के बिलारी में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कभी अजय और रंजीत गहरे दोस्त थे। रंजीत के अजय की बहन से प्रेम संबंध हो गए। जिससे दोनों के बीच दुश्मनी हो गई। 
विज्ञापन
1 of 11
Property Dealer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के बिलारी में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। कमालपुर चंदौरा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान और अजय के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक साथ उठना बैठना था और एक दूसरे के घर जाना था लेकिन अजय की बहन और रंजीत के बीच प्रेम प्रसंग होने से दोनों एक दूसरे के दुश्मन हो गए थे।

करीब छह माह पहले जब अजय की बहन से रंजीत की नजदीकियां बढ़ी गई थीं। अजय को इसकी जानकारी हुई तो वह रंजीत से रंजिश मानने लगा। दो माह पहले शाम के समय रंजीत और अजय में कहासुनी भी हो गई थी। 
 
विज्ञापन

2 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
उस समय भी अजय ने रंजीत को जल्दी ही देख लेने की धमकी दी थी। अजय के मन में रंजीत से बदला लेने की भावना लगातार जोर पकड़ने लगी थी इसीलिए अजय ने अपने पिता और दो रिश्तेदारों के सहयोग इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

 
विज्ञापन

3 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
15 दिन से अजय के घर ही रुककर रेकी कर रहे थे रिश्तेदार
रंजीत चौहान की हत्या में शामिल रहे अजय के मौसेरे भाई और एक अन्य रिश्तेदार 15 दिन से गांव में रुके हुए थे। वह रंजीत की रेकी कर रहे थे। वह रंजीत के बाहर निकले का इंतजार कर रहे थे। रंजीत का मोबाइल गायब है। उनका मोबाइल मिलने पर ही पता चलेगा कि उन्हें कॉल कर किसने बुलाया था।

 

4 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
नहीं रुक रहे रंजीत की पत्नी और मां के आंसू
प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की पत्नी और मां के आंसू दूसरे दिन भी नहीं रुक पाए। रंजीत चौहान और उनके भाई पिंकू चौहान के घर बराबर में हैं। रंजीत के परिवार में गर्भवती पत्नी नेहा के अलावा छह साल का बेटा दक्ष और मां प्रेमवती है। महिला रिश्तेदारों से लिपटकर रंजीत की पत्नी नेहा खूब रोती रही और यही सवाल करती रही कि अब उसके जीवन का क्या होगा।
विज्ञापन

5 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
गांव में तैनात रही पुलिस
रंजीत चौहान हत्याकांड के अगले दिन मंगलवार को कमालपुर चंदौरा गांव में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही। मंगलवार शाम रंजीत का शव पोस्टमार्टम होने के बाद जब घर पहुंचा तब लोगों की भीड़ लग गई। शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान पुलिस फोर्स सक्रिय बनी रही। सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पूर्ण शांति है।
विज्ञापन

6 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
बिलारी थाना इलाके के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारोपियों ने उनके सिर पर फरसे से भी हमला किया। शोर-शराबा सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। 

 
विज्ञापन

7 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
परिवार वाले उन्हें अस्पताल भी लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे दो माह पहले गांव में ही रहने वाले अजय से विवाद की बात सामने आई है।

 

8 of 11
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
बिलारी के कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और एक भाई पिंकू चौहान है। रंजीत चौहान के चचेरे भाई बॉबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे। 

 

9 of 11
आरोपियों के घर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान गांव में ही रहने वाले अजय ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए मुकेश पाल के मकान में घुस गए। आरोपी वहां भी पहुंच गए और उनके पेट में गोली मार दी। सिर पर फरसे हमला कर दिया। 

 

10 of 11
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकेश पाल के परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी भाग गए। लहूलुहान हालत में रंजीत चौहान के भाई पिंकू चौहान 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर आए।
विज्ञापन

11 of 11
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर बिलारी पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे दो माह माह पहले अजय और रंजीत के बीच हुए विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें