फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर की टूट गई थीं हड्डियां, फट गया था भेजा, बाप-बेटे ने इसलिए प्रॉपर्टी डीलर को नृशंसता से मारा; कांपी रूह

Wed, 06 May 2026 01:39 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रॉपर्टी डीलर के भाई पिंकू ने गांव में रहने वाले पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी अजय की बहन से उसके भाई के संबंध थे, इसी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Moradabad murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के बिलारी में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना क्षेत्र के कमालपुर चंदौरा गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की हत्या उनके ही गांव में रहने वाले अजय और उसके पिता योगेंद्र ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक के भाई पिंकू चौहान की तहरीर पर पिता पुत्र समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिंकू चौहान का आरोप है कि अजय की बहन से उसके भाई के संबंध थे, इसी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

बिलारी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे रंजीत चौहान गांव के बाहर स्कूल के पास टहलने गए थे। तभी अजय अपने पिता योगेंद्र, मौसेरे भाई और एक अन्य रिश्तेदार के साथ वहां पहुंच गया और रंजीत को घेर लिया। जान बचाने के लिए रंजीत मुनेश पाल के घर में घुस गए। 
विज्ञापन

2 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
हमलावर यहां भी आ गए। आरोप है कि अजय ने उन्हें गोली मार दी, योगेंद्र ने सिर पर फरसे से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने चाकू से हमला किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 

 
विज्ञापन

3 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
पिंकू का कहना है कि वह स्कूटी से बाजार से लौट रहा था, तभी उसने चारों आरोपियों को मौके से भागते देखा। वह घायल रंजीत को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

4 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
पिंकू के अनुसार, रंजीत और अजय की बहन के बीच संबंध थे, जिससे अजय और उसके पिता नाराज थे और रंजिश रखते थे। इसी के चलते उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या की।
विज्ञापन

5 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

6 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
प्रॉपर्टी डीलर को मारी थीं दो गोलियां, फरसे से फट गया भेजा
प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान पर हत्या करने के इरादे से ही हमला किया गया था। मंगलवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसके संकेत मिले हैं। प्रॉपर्टी डीलर रजीत चौहान को पेट और सीने के बीच में दो गोलियां मारी गई थीं। 315 बोर की दोनों गोलियां अंदर ही फंसी मिल गई हैं।
विज्ञापन

7 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
इसके अलावा सिर पर फरसे से पांच से छह वार किए गए थे। जिससे सिर की हड्डियां टूट गई थीं और भेजा फट गया था। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

8 of 12
Ranjit Chauhan Murder - फोटो : संवाद
बार-बार बेहोश होने से बिगड़ी सुनीता देवी की हालत
कमालपुर चंदौरा गांव निवासी मुनेशपाल की पत्नी सुनीता देवी की हालत मंगलवार को बार बार बेहोश होने से बिगड़ती रही। मुनेशपाल के घर में ही रंजीत चौहान को गोली मारकर और सिर पर फरसे से वार कर उसकी हत्या की गई थी। रंजीत चौहान हमलावरों से बचने को मुनेशपाल के घर में घुस गया था। 

9 of 12
आरोपियों के घर लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस समय मुनेशपाल की पत्नी सुनीता देवी, मुनेशपाल की पुत्रवधु नीलू और मुनेशपाल के पोती पोता मौजूद थे। सुनीता देवी के सामने ही हमलावरों ने रंजीत को मौत के घाट उतारा था।

10 of 12
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरा घटनाक्रम सुनीता की आंखों के सामने होने की वजह से मंगलवार सुबह वह घटनाक्रम को याद करके वह सदमे में बेहोश हो गई। परिजनों ने गांव में ही निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया। मंगलवार दोपहर को फिर बेहोश होने पर सुनीता की हालत बिगड़ गई।

11 of 12
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद गमगीन ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समूह में बैठकर घटना की चर्चाएं करते दिखे कमालपुर के ग्रामीण
सोमवार देर रात रंजीत चौहान की हत्या होने के बाद मंगलवार कमालपुर चंदौरा के ग्रामीण अलग-अलग मोहल्लों में समूह में बैठकर घटना को लेकर चर्चाएं करते दिखे। कई मोहल्लों के रास्तों में सूने पन का माहौल भी दिखा। 

 
विज्ञापन

12 of 12
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड से गांव में हुए दहशत के माहौल का असर यहां के स्कूल पर भी हुआ। घटनास्थल मुनेश पाल का घर है। यहां से कुछ ही दूरी पर स्कूल हैं। स्कूल के अध्यापक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल में लगभग 150 छात्र पंजीकृत हैं लेकिन हत्याकांड से दहशत का माहौल हो जाने पर मंगलवार को लगभग 50 छात्र ही आए जिन्हें एक ही कक्ष में बैठाकर पढ़ाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें