फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की तस्वीरें: रामगंगा के किनारे मकान खाली कराए, बाढ़ में फंसे परिवार, गांवों में ऐसे हो रही आवाजाही

Sat, 09 Aug 2025 03:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बाढ़ के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। रामगंगा किनारे और निचले इलाकों के मकान खाली कराए जाने के साथ मुनादी करवाई जा रही है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस्लाम नगर धारक नगला रोड और ताजपुर माफी मार्ग को बंद कर 24 घंटे पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद में बारिश के बाद भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में बाढ़ को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। रामगंगा किनारे और निचले हिस्से के मकानों को खाली कराया जा रहा है। पुलिस मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने नागफनी, मुगलपुरा और मुगलपुरा में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने जिले बाढ़ के मद्देनजर पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट किया है।

विज्ञापन

2 of 12
मुरादाबाद में बारिश के बाद भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला
सभी सीओ और थाना प्रभारियों को नदियों से सटे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आदेश दिए हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने कांठ, छजलैट, डिलारी, ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी के साथ क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र देखे। लोगों से अपील है कि नदियों के नजदीक न जाएं। वह अलर्ट रहें।  एसपी सिटी कुमार रण सिजय सिंह ने नागफनी, मुगलपुरा, कटघर, सिविल लाइंस क्षेत्र में भ्रमण किया।
विज्ञापन

3 of 12
मुरादाबाद में बारिश के बाद भारी जलभराव - फोटो : अमर उजाला
इस्लाम नगर धारक नगला रोड पर पुलिस तैनात कर दी गई है। यह मार्ग बंद कर दिया गया है। ताजपुर माफी की ओर जाने वाली सड़क जामा मस्जिद पुलिस से बंद कर दी गई है। चौबीस घंटे पुलिस तैनात कर दी गई है।

4 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
 रामगंगा किनारे रहने वाले से अपील की गई है कि वह सुरक्षित स्थान पर रहें और सतर्क रहें। पुलिस टीमें इन क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। निचले हिस्से में बने मकानों का खाली कराया जा रहा है। -कुमार रण विजय सिंह,  एसपी सिटी 
विज्ञापन

5 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ में दस परिवार फंसे, मदद की लगाई गुहार
मुरादाबाद। मूंढापांडे ब्लॉक के चतरपुर नकला खेड़ा गांव के बाहर दस परिवार बाढ़ के पानी के बीच फंसे हुए हैं। इस मामले में महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि यहां दस परिवारों के 50 लोग पानी से घिरे हुए हैं। अभी उनके पास खाने की व्यवस्था है।

विज्ञापन

6 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ का पानी बढ़ गया तो उनको बचाना मुश्किल होगा। पानी बढ़ने के कारण यहां से पैदल निकलना कठिन हैं। इस मामले की जानकारी मिलने पर डीएम अनुज सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को मदद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

7 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ से मूढ़ापांडे के एक दर्जन गांवों का शहर से संपर्क टूटा
रामगंगा में बढ़ रहे पानी से मूंढापांडे क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का मुरादाबाद से संपर्क भंग हो गया है। बीकनपुर पुल के एप्रोच रोड कट गए हैं।  सड़कों पर पानी बढ़ने से कुंदरकी, मूंढापांडे, दलपतपुर मार्ग के माध्यम से मुरादाबाद शहर मेंं आना-जाना बंद हो गया है। गोविंदपुर कला, मिलक विकनपुर, गतौरा, मोहम्मदपुर, दौलतपुर अजमतपुर, रसूलपुर नगली, लालाटीकर, रोंडा, घोंडा, चतरपुर नकटाखेड़ा आदि गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी ने घिर गए हैं।  

8 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
पहले गतोरा दलपतपुर रोड पर विकनपुर के पुल की एक तरफ की एप्रोच कट गई थी। अब बाढ़ ने पुल के दोनों तरफ की एप्रोच को काटकर नदी बह रही है। रोंडा झोंडा, मछरिया से पीतलनगरी मार्ग पर गोविंदपुर कला में बन रही सड़क के कारण  मार्ग अधूरा है। रोंडा से मूंढापांडे की तरफ जाने वाले मार्ग पर रझेड़ा पुल के पास सड़क पर लगभग तीन से चार फीट पानी उतरने से सड़क पूरी तरह बंद हो  गई है। 

9 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
कई स्कूलों में भी पानी
गोविंदपुर कला से जैतवाड़ा होकर कुंदरकी जाने वाले मार्ग पर भी पानी बढ़ गया है। गांवों की 50 हजार से ज्यादा आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बाढ़ के पानी से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई स्कूलों में भी पानी भर गया है। मिलक विकनपुर के सरकारी विद्यालय में पानी घुस गया है। गोविंदपुर कला का जूनियर विद्यालय भी चारों ओर से पानी से घिर गया है।

10 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
रामगंगा और  कोसी नदी में बाढ़ आने से संपर्क मार्ग डूबे
रामगंगा व कोसी नदी में शुक्रवार को बाढ़ आने से क्षेत्र के दस गांव घिर गए हैं। फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे लोग परेशान हो गए हैं।  मूंढापांडे रनियाठेर मार्ग पर हीरापुर, रनियाठेर गदईखेडा के गांव के नजदीक बाढ़ का पानी बह रहा है। इन गावों में बाहरी तरफ रह रहे लोग परेशान हो गए हैं।  गदईखेड़ा निवासी देशपाल, मुकेश कुमार, राजीव, मनोज ने बताया कि उनके घरों के रास्तों पर पानी आ गया है।

11 of 12
मुरादाबाद में जलभराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
चकलालपुर, जैतपुर विसाहट, हिरनखेडा के मार्ग और खेत पानी से भर गए है। रामगंगा नदी का पानी अक्का डिलारी-घोसीपुरा मार्ग पर अक्का डिलारी के पास सड़क पर करीब ढाई फीट ऊपर बह रहा है। इस कारण लोगों को पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। गतौरा की साप्ताहिक बाजार में पानी भर गया है।
मुरादाबाद शहर में घुसा पानी: प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, रास्ते बंद... गांवों में भी संकट, रामगंगा की तस्वीरें
विज्ञापन

12 of 12
मुरादाबाद में बारिश के बाद जलभराव का नजारा - फोटो : अमर उजाला/ संवाद
अक्का पांडे भोजपुर के प्रधान गोविंद प्रसाद, चंदनपुर ईसापुर के पूर्व प्रधान सुरेंद्र, घोसीपुरा के भाकियू टिकैत गुट के नेता नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि उनके गांव के पास पानी आ गया है। गतौरा की साप्ताहिक बाजार में पानी भर गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें