फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड: पुलिस को मिले 34 नए डिप्टी एसपी, सुल्तानपुर के गौरव सर्वांग सर्वोत्तम, उत्साह की तस्वीरें

Fri, 06 Jun 2025 09:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड के साथ 34 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। इनमें 25 पुरुष और नाै महिला अधिकारी शामिल हैं। डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने परेड की सलामी ली और एडीजी राजीव सभरवाल ने सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
1 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद
मुरादाबाद में 12 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद तीनों नए कानून पढ़ने वाले 34 डिप्टी एसपी का पहला बैच शुक्रवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस का हिस्सा बन गया। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर हुई पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने ली।
विज्ञापन

2 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद

अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 34 डिप्टी एसपी में 25 पुरुष और नाै महिला अधिकारी हैं। यूपी पीसीएस परीक्षा-2023 में उत्तीर्ण 36 डिप्टी एसपी का बैच 20 मई 2024 को डाॅ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन

3 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद
इनमें से दो अभ्यर्थी बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर चले गए। 34 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी की 12 माह तक इंडोर और आउटडोर ट्रेनिंग हुई। फोरेंसिक साइंस, साइबर अपराध, डिजिटल साक्ष्य जुटाना, थाना प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण समेत विभिन्न विषयों की बारीकियां सिखाई गईं।

4 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद

शुक्रवार सुबह 8:40 बजे सभी डिप्टी एसपी फुल ड्रेस में परेड मैदान में पहुंच गए और कदमताल शुरू कर दी। वर्दी में देखकर डिप्टी एसपी के परिजन खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक सके। डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा और एडीजी राजीव सभरवाल को परेड कमांडर अवनीश कुमार ने परेड का निरीक्षण कराया। इसके बाद तिरंगा और पुलिस का ध्वज मैदान में लाया गया। डीजी ट्रेनिंग ने परेड की सलामी ली।

विज्ञापन

5 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद
इसके बाद डीजी ट्रेनिंग ने सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए सुल्तानपुर के रामनाथपुर निवासी गौरव उपाध्याय, इंडोर टॉपर महाराजगंज निवासी आकांक्षा गौतम और आउटडोर टॉपर गाजियाबाद निवासी अवनीश कुमार सिंह को ट्राॅफी और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान पीटीसी के एडीजी अमित चंद्रा, पीटीएस के एडीजी ए सतीश गणेश, डीआईजी मुनिराज जी, अकादमी के डीआईजी विकास कुमार वैद्य, एसएसपी सतपाल अंतिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद

नए बैच के अफसरों ने पढ़े नए कानून
डिप्टी एसपी की ट्रेनिंग 20 मई 2024 को शुरू हुई थी। शुरुआत में इन्हें पुराने कानून के बारे में पढ़ाया गया, लेकिन एक जुलाई 2024 से देशभर में तीन नए कानून लागू हो गए थे। इसके बाद इन अफसरों को नए कानूनों के बारे में विस्तार से पढ़ाया गया। तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) हैं।

विज्ञापन

7 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद
आज सीएम योगी से मिलेंगे सभी डिप्टी एसपीडॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी से पास आउट 34 नए डिप्टी एसपी शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि शनिवार लखनऊ में नए अफसरों की सीएम से मुलाकात होगी। इसके लिए सभी अफसरों को लखनऊ भेजा जा रहा है।

8 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद

डिप्टी एसपी और उनके तैनाती जिले

डिप्टी एसपी तैनाती जिला
अपूर्व पांडेय गोरखपुर
बसंत सिंह कुशीनगर
संकल्प दीप कुशवाह फिरोजाबाद
विनी सिंह देवरिया
प्रतिज्ञा सिंह हमीरपुर
नारायण दत्त मिश्रा बहराइच
मयंक मिश्रा गोंडा
शशि प्रकाश मिश्रा अयोध्या
ऋतिक कपूर रायबरेली
हरे कृष्ण शर्मा हरदोई
अभिमन्यु त्रिपाठी लखीमपुर खीरी
पीयूष कुमार पांडेय बांदा
किशन राजपूत झांसी
गायत्री यादव पीलीभीत
मनोज कुमार गंगवार मुजफ्फरनगर
सुधीर सिंह बलिया
जयंत यादव बस्ती
रोहिनी यादव सिद्धार्थ नगर
प्रभा पटेल शामली
आकृति पटेल शाहजहांपुर
अभय कुमार वर्मा इटावा
अभिषेक कुमार सीतापुर
अनुभव राजर्षि गाजीपुर
आकांक्षा गौतम चंदौली
शुभम वर्मा जौनपुर
अमित कुमार संतकबीरनगर
देशराज सिंह रामपुर
दीप शिखा झांसी
कुलदीप सिंह यादव बिजनौर
अरुण पाराशर आजमगढ़
अवनीश कुमार सिंह एटा
शशांक श्रीवास्तव बुलंदशहर
गौरव उपाध्याय बदायूं
अपूर्वा पांडेय लखनऊ

9 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद
समाज को दें अपराधमुक्त माहौल : डीजी ट्रेनिंग
मुरादाबाद। डाॅ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर पासिंग आउट परेड के बाद डीजी ट्रेनिंग तिलोत्तमा वर्मा ने नए डिप्टी एसपी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपको उच्चकोटि का प्रशिक्षण दिया गया है। कर्मभूमि में यह आपका पहला कदम है। अपनी दक्षता और कार्य व्यवहार से यदि आप समाज को भयमुक्त व अपराधमुक्त माहौल देंगे, तो इससे बढ़कर कोई सेवाभाव नहीं हो सकता।

10 of 11
Moradabad Passing Out Parade - फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती हैं। समाज और जनमानस में पुलिस की वर्दी देखकर सुरक्षा और विश्वास का भाव जागृत होता है। आपको उनके विश्वास को पूरा कना है। आपकी दक्षता और कर्तव्यपरायणता ही किसी पीड़ित की पीड़ा को कम कर सकती है। उसके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज से आप पुलिस विभाग के जिम्मेदार पद पर नियुक्त हो रहे हैं। जहां अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में आपकी भूमिका अहम होगी। किसी भी प्रदेश में सुशासन की नींव अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था की स्थापना से मजबूत होती है। यह तभी संभव है जब प्रदेश संवेदनशील हो। अंत में उन्होंने सभी डीएसपी और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें