बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि रोडवेज बस के जरिए ही शहर से बाहर भाग गया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी निवासी कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी की हत्या करने के बाद उनका नौकर सचिन भाग गया है। घटना वाले दिन बृहस्पतिवार को कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी ज्योतिका के पास थे।