फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चेहरा नोचा, बाईं बांह उखाड़ ले गए... जांघ से बाईं टांग भी अलग की; नौ साल की रिया की लाश देख कांप उठा कलेजा

Mon, 12 Jan 2026 01:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यूपी में कुत्तों ने एक और मासूम की जान ले ली। संभल के गांव पौटा में खेत से लौट रही नौ साल की बालिका को श्मशान घाट के पास कुत्तों ने नोचकर मार डाला। नौ साल की रिया का शव जिसने भी देखा, कलेजा कांप उठा। कुत्तों ने मासूम का चेहरा बुरी तरह नोच डाला था।
विज्ञापन
1 of 12
dog attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संभल के गांव पौटा निवासी बंटी की नौ वर्षीय बेटी रिया गौतम को रविवार शाम कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब वह खेत से घर लौट रही थी। कुत्तों ने बालिका को इस कदर नोचा कि बायां हाथ और पैर शरीर से अलग कर दिया। 

बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिया के तहेरे भाई तरुण कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रिया की मां ममता और दादी मुन्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गईं थीं। उनके साथ रिया भी चली गई। मां और दादी पशुओं के लिए चारा काटने में लगी थीं।
विज्ञापन

2 of 12
कुत्तों की झुंड ने रिया की जान ले ली - फोटो : संवाद
कुत्तों ने रिया को बुरी तरह से जख्मी किया था
इस दौरान रिया घर आने के लिए अकेली ही चल पड़ी। रास्ते में श्मशान घाट के निकट आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले गए। गांव वाले और परिजन जब तक दौड़कर पहुंचे, कुत्तों ने रिया को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 12
रिया की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रिया की मौके पर हो गई थी मौत
रिया का बायां हाथ कंधे से अलग था, जो मौके पर ही नहीं मिला। बायां पैर भी जख्मी था। वह भी जांघ से लगभग अलग ही था। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लिया।

4 of 12
संभल की घटना - फोटो : संवाद
एसडीएम बोले- कुत्तों की समस्या को लेकर कार्रवाई की जाएगी
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संभल के एसडीएम रामानुज ने बताया कि कुत्तों के हमले में मासूम बालिका की मौत हुई है। नियमानुसार परिजनों को इसका मुआवजा दिलाएंगे। वहीं, कुत्तों की समस्या को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग को लगाकर इसका समाधान कराया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने न आएं।
विज्ञापन

5 of 12
रिया की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
चेहरा नोचा, बाईं बांह उखाड़ ले गए कुत्ते... जांघ से बाईं टांग भी अलग
संभल के गांव पौटा में कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाली नौ साल की रिया का शव जिसने भी देखा, कलेजा कांप उठा। कुत्तों ने मासूम का चेहरा बुरी तरह नोच डाला था। बाएं हाथ और पैर को इस कदर काटा कि दोनों शरीर से ही अलग हो गए। बायां हाथ तो अब तक मिला भी नहीं।
विज्ञापन

6 of 12
मुरादाबाद में खूंखार कुत्ते - फोटो : संवाद
मौके पर मां ममता मासूम का जगह-जगह पड़ा खून देखकर बार-बार बदहवास हो रही थी। गांव के इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तलाश के दौरान बाईं बांह तो नहीं मिली। रिया गौतम अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थी। जबकि दो भाई और एक बहन इससे छोटे हैं। घर में बड़ी होने के कारण सबकी लाडली थी। मां ममता ने जब शव देखा तो फूट-फूट रो पड़ी औक बेसुध हुई। होश में आने पर बोली कि कोई मेरी बिटिया की बांह तो ढूंढकर ला दो। गांव में लोग भी गमजदा हैं।
विज्ञापन

7 of 12
मुरादाबाद मंडल में बढ़ा कुत्तों का हमला - फोटो : संवाद
कुत्तों का आतंक... दो साल में चार लोगों की गई जान
संभल जिले में शहर से लेकर गांवों तक कुत्तों का आतंक बना हुआ है। लोगों का खेत जाना तक मुश्किल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर शासन तक कुत्तों को पकड़वाने के आदेश दे चुके हैं लेकिन प्रशासन फिर भी ध्यान नहीं दे रहा है। नतीजतन कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। वर्ष 2024 से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

8 of 12
मुरादाबाद में खूंखार हुए कुत्ते - फोटो : संवाद
अब तक जिले की किसी भी नगर पालिका व नगर पंचायत में अभी तक एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर तक नहीं बना है। प्रशासन की इसी लापरवाही के चलते रविवार को संभल के पौटा गांव में कुत्तों के झुंड ने एक बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। जनपद में किसी भी निकाय में एबीसी सेंटर नहीं बनने से समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। लगातार कुत्तों की संख्या बढ़ रही है।

9 of 12
मुरादाबाद के कई जगहों पर खुलेआम घूम रहे कुत्ते - फोटो : संवाद
आलम ये है कि 20 से 40 तक कुत्तों के झुंड सुबह और शाम के समय सड़कों पर देखे जा सकते हैं। जो आने जाने वालों पर हमला कर देते हैं। इतना ही नहीं कुत्तों का टीकाकरण, नसबंदी और अस्थायी आश्रय स्थल के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था न होने पर कुत्तों की संख्या नियंत्रित नहीं हो पा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय कुत्तों के झुंड सड़कों और गलियों में देखे जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

10 of 12
मुरादाबाद में खूंखार कुत्ते - फोटो : संवाद
सीएचसी में 150 से 200 मरीज रोजाना एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे। कुत्ते ही नहीं बंदर भी आक्रामक हो रहे हैं। सीएचसी में रोजाना रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कुत्ता और बंदर काटे के 80 नये मरीज पहुंचे। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी शामिल हैं।

11 of 12
मुरादाबाद में खूंखार कुत्ते - फोटो : संवाद
इन्होंने गंवाई जान
  • 11 मार्च 2024- सरायतरीन के मोहल्ला नवाब खेल में 11 वर्षीय अहमद रजा को कुत्तों के झुंड ने आम के बाग में खेलते समय हमला कर मार डाला। 
  • 4 जून-2024- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय में सपा विधायक इकबाल महमूद के पास अपनी बेटी के घर बेगमसराय सराय जा रहीं डेरा सराय की निवासी जुबैदा (70) को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला।
  • 24 सितंबर-2024- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा निवासी इशरत अली के इकलौते पांच वर्षीय बेटे शान को खेलते समय खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला।
  • 11 जनवरी-2025- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पौटा निवासी रिया गौतम को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला।
विज्ञापन

12 of 12
मुरादाबाद में खूंखार कुत्ते - फोटो : संवाद
ग्राम पंचायतों में आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ रही है। इन्हें पकड़वाने का प्रयास करते हैं लेकिन पकड़ में नहीं आते। संबंधित विभाग यदि इसमें सहयोग दें, तो इन्हें आसानी से पकड़वाया जा सकता है। वह इस संबंध में कार्रवाई शुरू करेंगे। ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिले। -प्रेमपाल सिंह, बीडीओ, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें