रामपुर में होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी की साजिश का शिकार हुए निहाल की शादी के लिए बनवाई खास ड्रेस भी रखी रह गई। उसका शव कफन में लिपटा हुआ घर पहुंचा। महीनों से निहाल की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को उसकी बरात जानी थी। निकाह से पहले ही दुल्हन ने उसकी हत्या करा दी।
यूपी के रामपुर जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या का मामला सामने आया है। हत्याकांड की पटकथा दुल्हन ने प्रेमी के साथ लिखी। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने फोन कर उसे बुलाया, बाइक से उसे कपड़ों का नाप दिलाने के बहाने ले गए। जंगल में ले जाकर दूल्हे की हत्या कर दी।
दरअसल, छह माह पहले रिश्ता तय होने के बाद से ही दूल्हे निहाल के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। निहाल ने निकाह के लिए खास ड्रेस बनवाई थी। घर में मेहमान भी आ चुके थे। निहाल की शादी को लेकर सभी खुश थे।
रविवार को बरात जानी थी, लेकिन खुशियों को न जाने किसकी नजर लग गई। शादी से महज एक दिन पहले ही निहाल का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। दूल्हे की ड्रेस में निहाल को देखने के लिए आतुर माता-पिता ने जब उसका कफन में लिपटा शव देखा तो वह बेसुध हो गए।
विज्ञापन
3 of 17
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। निहाल की छह माह पहले भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां के साथ शादी तय हुई थी। 15 जून को उसकी बरात जानी थी। इसके लिए पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही थीं।
4 of 17
आरोपी दुल्हन और मृतक निहाल का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर, शादी से पहले निहाल के परिवार की खुशियों पर ग्रहण लग गया। 14 जून को घर में विवाह से पहले होने वाले कार्यक्रम चल रहे थे। मेहमान भी जुटे हुए थे। इस बीच निहाल के फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
5 of 17
रामपुर में दूल्हे की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गया था निहाल
कॉल करने वाले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताते हुए कपड़े का नाप दिलाने के लिए बाजार तक चलने को कहा। इसके कुछ ही देर में बाद निहाल घर से निकलकर कॉल करने वाले दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर चला गया।
विज्ञापन
6 of 17
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक निहाल के न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस बीच परिजनों के हाथ नैनीताल रोड पर एक स्थित संस्थान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लग गई।
विज्ञापन
7 of 17
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
जंगल से बरामद किया शव
इस फुटेज के जरिये पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर रविवार की रात में निहाल का शव अजीमनगर के रतनपुरा गांव के जंगल से बरामद कर लिया।
8 of 17
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
सूचना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। निहाल का कफन में लिपटा शव उसके घर पहुंचा तो मोहल्ले की भीड़ जुट गई। सभी ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
9 of 17
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
चेहरे ढके थे अपहरणकर्ता, बाइक के नंबर से पुलिस ने ढूंढ निकाला
सीसीटीवी के जरिये पुलिस को निहाल के अपहरण की पुष्टि हुई। फुटेज में दो बाइक सवार युवक निहाल को बीच में बैठाए हुए कहीं ले जाते दिखे। बाइक ने अपने चेहरे ढक रखे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। हालांकि, बाइक नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी मदद से ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची और हत्याकांड का खुलासा हुआ।
10 of 17
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
शादी से एक दिन पहले दूल्हे का अपहरण कराकर दुल्हन ने कराई हत्या
रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने का उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया।
11 of 17
आरोपी दुल्हन और उसका प्रेमी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने इस मामले में होने वाली दुल्हन के साथ ही उसके प्रेमी व दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपियों की निशानदेही पर दूल्हे का शव बरामद कर लिया।
12 of 17
निहाल की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
हत्या का यह मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल (25) का विवाह भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव निवासी गुलफशां से तय हुआ था।
13 of 17
निहाल हत्याकांड में शामिल आरोपी
- फोटो : संवाद
निहाल के भाई नायब शाह के मुताबिक निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, लेकिन 14 जून को दोपहर में वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक युवक का फोन आया, जिसमें उसने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर उसे घर से बाहर बुला लिया।
14 of 17
आरोपी ने किया भागने का प्रयास
- फोटो : संवाद
नायब के अनुसार निहाल को दो युवक बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन व उसके एक प्रेमी के अलावा दो अन्य साथियों पर अपहरण और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
15 of 17
आरोपी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में निहाल का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
16 of 17
Rampur Murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में निहाल के भाई नायब की ओर से गंज थाने में धनुपुरा निवासी गुलफशां, इसी गांव के सद्दाम, फरमान और अनीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नायब का आरोप है कि गुलफशां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कराई है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी को जेल भेज दिया है। परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है।- अतुल श्रीवास्तव, एएसपी