घड़ी की सुईयां रविवार की रात 12बजे जैसे ही एक दूसरे में सिमटीं वैसे ही मंजर बदल गया। बीतते लम्हों ने 2017 को विदाई देते हुए 2018 के स्वागत में पलकपांवड़े बिछा दिए थे। नए साल के जश्न में खुशनुमा गीतों पर लोग खूब थिरके, आतिशबाजी छोड़ी, अपनों के गले मिले, केक काटा और बधाइयां देकर नया साल मनाया।
विज्ञापन
2 of 11
चंदौसी में नव वर्ष के स्वागत पर आयोजित कार्यक्रम में मस्ती करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 की आखिरी शाम से ही नए साल के स्वागत का उल्लास नजर आ रहा था। देर रात तक बाजारों में भी रौनक रही। क्या होटल, क्या क्लब, यहां तक कि छोटे रेस्त्राओं में भी पार्टी के खास इंतजाम किए गए थे। शाम से ही पार्टियों का दौर शुरू हो गया था। सुरीले गीतों, रंग-बिरंगी लाइट्स और आकर्षक सजावट के बीच लोगों ने केक काटे और गले लगकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
3 of 11
गजरौला में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों से युवाओं और बुजुर्गों तक सभी के मन में नए साल की नई तरंग दिख रही थी। जो लोग यहां पर नहीं जा पाए उन्होंने कालोनियों में नए साल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। डीजे पर डांस के अलावा जागरण पार्टियों की धूम रही। खानपान के विशेष इंतजाम किए गए थे।
4 of 11
संभल में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही नए साल के जश्न की तैयारियां चल रही थीं। शाम होते-होते सभी अपने कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। मुरादाबाद क्लब, होली डे रीजेंसी, वेव मॉल के अलावा पॉश कालोनियों में नए साल का उत्सव मनाया गया। कहीं बच्चों ने परिजनों के साथ लजीज व्यंजन खाकर डांस किया तो कहीं जोड़ों में आए युवाओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर गीत संगीत का आनंद उठाया।
विज्ञापन
5 of 11
चंदौसी में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर युवा नए साल पर जमकर थिरके। सिनेमाघरों पर भी काफी भीड़ रही। ये सिलसिला देर रात तक चला। इस दौरान वॉट्सएप, फेसबुक, ईमेल और मोबाइल पर संदेश भी खूब भेजे गए। घर पर नए साल की खुशियां मनाने वालों ने अपने दोस्तों और परिचितों को मोबाइल के माध्यम से बधाई दी।
विज्ञापन
6 of 11
रामपुर में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर में भी जश्न में लोग डूबे रहे। देर रात तक पार्टियां हुईं। डांस फ्लोर पर युवाओं के साथ बड़ों ने भी खूब मस्ती की। किसी तरह की कोइ कमी जश्न में नहीं आने दी। बच्चों ने भी जेनरेशन गैप भुलाकर बड़ों के साथ पूरा आनंद लिया।
विज्ञापन
7 of 11
संभल में नव वर्ष
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 के आगाज से पहले संभल में रविवार देर रात तक खूब धमाल हुआ। छोटे-बड़ों सभी ने अपने अंदाज में नए साल का स्वागत हुआ। शाम से रात तक कार्यक्रमों के जरिए जश्न मना। जैसे ही रात के 12 बजे तो आतिशबाजी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच पुलिस प्रशासन भी हुड़दंग के मद्देनजर सतर्क रहा।
8 of 11
मुरादाबाद में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
31 दिसंबर की रात्रि को हर तरफ नव नूतन वर्ष के स्वागत का उल्लास नजर आया। हर तरफ मस्ती और धमाल का माहौल दिखा। कई संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम किए गए तो कई स्थानों पर मुहल्ले व वार्ड स्तर पर हैपी न्यू इअर पार्टियां आयोजित की गई। जिसमें युवा थिरकते दिखे। कई होटलों में भी खासे इंतजाम किए गए थे।
9 of 11
मुरादाबाद में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के क्लबों और होटलों में देर रात नए साल का जश्न लोगों पर तारी था। देखिए कैसे लोगों ने जाते हुए साल और आते हुए साल की खुशियों को सेलिब्रेट किया।
10 of 11
मुरादाबाद में नव वर्ष का धमाल
- फोटो : अमर उजाला
डीजे फ्लोर पर एक के बाद एक साउंड ट्रैक पर लोगों के कदम थिरकते जा रहे थे। थक कर चूर हो चुके युवाओें को जश्न के आगे थकान छोटी ही लगी।