फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा का नया वीडियो: महिला और बच्चा छत से पुलिस पर पथराव करते दिखे...देखें तस्वीरें और घटनास्थल का Video

Fri, 29 Nov 2024 12:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

New video of Sambhal violence: आरोपी महिला को तो पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो अब सामने आया है। हिंदूपुरा खेड़ा से ही तीन महिलाएं पथराव करने में आरोपी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
1 of 7
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के बवाल को काबू करने के बाद शहर में पैदल गश्त करने निकले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर नखासा तिराहे पर पथराव किया गया। इस भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा तो हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रवी एकत्र हो गए हिंदूपुरा खेड़ा अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां भी पथराव हुआ था। महिलाओं ने भी छतों से पथराव किया था। 

विज्ञापन

2 of 7
संभल हिंसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक महिला का पथराव करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के अधिकारी माइक पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि इस महिला को कोई समझाओ। इसके बाद भी महिला लगातार पथराव करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला को तो पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो अब सामने आया है। हिंदूपुरा खेड़ा से ही तीन महिलाएं पथराव करने में आरोपी बनाई गई हैं। जामा मस्जिद इलाके में महिलाओं की भूमिका पथराव में नहीं रही है। जामा मस्जिद के आसपास से किसी महिला को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला
शहर के व्यस्तम चौराहों में शामिल है हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा, अब रौनक लौट रही
नगर पालिका के आखिरी छोर पर स्थित हिंदूपुरा खेड़ा चौराहा शहर के व्यस्तम चौराहों में शामिल है। संभल-हसनपुर मार्ग के इस चौराहे पर दिनरात रौनक रहती थी लेकिन रविवार के बवाल के बाद इस चौराहे पर सन्नाटा पसर गया था। अब इस चौराहे पर रौनक लौटनी शुरू हो रही है। पुलिस की मुस्तैदी बरकरार है। लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है लेकिन कम ही संख्या में लोग निकल रहे हैं। कुछ दुकानें भी इस इलाके में खुल गई हैं। जिन पर बच्चे घर की जरूरत की चीजें लेने के लिए पहुंचते दिखाई दिए।

4 of 7
संभल हिंसा - फोटो : अमर उजाला
मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय
संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में 29 नवंबर को पहली सुनवाई हुई। हालांकि सर्वे रिपोर्ट नहीं पेश हो सकी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। वहीं इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन

5 of 7
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
बीते रविवार को हुआ था बवाल
19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चंदौसी की अदालत में संभल की शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने को लेकर कैला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरि, हरिशंकर जैन समेत आठ वादकारियों ने छह लोगों के विरुद्ध दावा दायर किया था। न्यायालय ने उसी दिन कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव को नियुक्त करके सर्वे (कमीशन) किए जाने के आदेश देते हुए आगामी तिथि 29 नवंबर सुनवाई के लिए नीयत की गई। कोर्ट कमिश्नर उसी शाम शाही जामा मस्जिद में टीम के साथ सर्वे करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद बीते रविवार की सुबह डीएम व एसपी की सुरक्षा में दोबारा सर्वे के लिए पहुंचे तो संभल में बवाल हो गया। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रास्ते सील... न्यायालय के आसपास की छतों पर भी पुलिस की तैनाती
शुक्रवार को न्यायालय में सर्वे रिपोर्ट पेश की जा सकती है। शहर में अमन चैन कायम रहे। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। बृहस्पतिवार को न्यायालय की सुरक्षा में लगे प्रभारी वीरपाल सिंह और शहर कोतवाल रेनू सिंह न्यायालय की सुरक्षा इंतजाम में जुटे रहे। सीओ संतोष कुमार ने भी मौका मुआयना किया। साथ ही न्यायालय की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे का ट्रायल भी कराया। अधिवक्ताओं से भी वार्ता कर सहयोग की अपील की। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही शक्तिनगर, मुंसिफ रोड और न्यायालय से सटे आवास विकास समेत न्यायालय की ओर आने वाले सभी रास्तों को बैरीकेडिंग कर सील कर दिया गया। आम आदमी को इस ओर एंट्री नहीं दी गई। न्यायालय परिसर में भी पंजीकृत अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। वादकारियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इतना ही नहीं न्यायालय के आसपास मकानों की छतों पर भी पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में की गई ड्रोन कैमरे से निगरानी
बृहस्पतिवार से ही पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। सीओ संतोष कुमार और कोतवाल रेनू सिंह ने भारी पुलिस के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लक्ष्मण गंज, सीकरी गेट, पजाया, जारई गेट, संभल गेट आदि क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। तमाम घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे मिले थे। जिससे पुलिस ने तत्काल गृह स्वामियों ने छतों से ईंट पत्थर हटवाए। साथ ही आगे से छतों पर ईंट पत्थर नहीं रखने की नसीहत दी। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में ई-रिक्शा से अलाउंसमेंट कराया। जिसमें सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही बाहरी लोगों को घर में न रुकने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें