संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के पास हुए बवाल मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। इनमें पुलिस से लूटे गए कारतूस, बवाल के दौरान उपयोग किए गए तमंचे और अन्य उपकरण शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फैजान (चौधरी सराय), आमिर पठान (देहली दरवाजा), और मोहम्मद अली (कोटगर्बी) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया है।