मुरादाबाद में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने मां-बाप की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चे गिड़गिड़ाते रहे, पैरों में गिर गए, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए।
मुरादाबाद शहर के चक्कर की मिलक में रामगंगा किनारे बने मकान में सोमवार की रात आठ बजे हुई वारदात ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। मात्र 16 हजार रुपये को लेकर पनपे विवाद में पड़ोसी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। बेटी अफ्शा और बेटा आतिफ गिड़गिड़ाते रहे। हमलावरों के पैरों में गिर गए, लेकिन फिर भी हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। राजा और फराह की मौत होने तक चाकू से वार करते रहे। आठ साल की अफ्शा ने पुलिस को बताया कि उन लोगों को भी पीटा।
राजा की बेटी अफ्शा और आतिफ इस घटना से इतने भयभीत हैं कि उनकी सिसकियां अब तक नहीं रुक पा रही हैं। दोनों भाई बहन घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस, दादा और चाचा समेत परिवार के अन्य लोगों को घटना के एक-एक पल के बारे में बताया।
विज्ञापन
2 of 17
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग।
- फोटो : संवाद
अफ्शा ने बताया कि छोटे भाई अब्बास की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सुबह पापा काम पर चले गए थे। शाम को घर आए थे। मां दिन भर अब्बास के पास ही चारपाई पर बैठी रही थी। मम्मी-पापा अब्बास की दवाई लेकर आए थे।
विज्ञापन
3 of 17
मुरादाबाद में दंपती की हत्या
- फोटो : संवाद
घर में आकर पापा एक चारपाई पर बैठे थे। दूसरी चारपाई पर मां और अब्बास थे। मैं और दूसरा भाई मकान के बाहर मौजूद थे। अभी घर में खाना भी नहीं बना था। इसी दौरान वे लोग हमारे घर में घुस आए। उन्होंने पापा से मारपीट शुरू कर दी थी।
4 of 17
मुरादाबाद में हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
शोर शराबा होने पर अब्बास रोने लगा तो मां ने उसे गोद में ले लिया और पिता को बचाने लगी थी। हम दोनों भाई बहन भी कमरे में आ गए थे। उन्होंने ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। मां बचाने आई तो उन पर भी वार किए थे।
विज्ञापन
5 of 17
मुरादाबाद में हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
अफ्शा और उसका भाई आरोपियों ने सामने गिड़ड़िाए की हमारे मां-बाप को छोड़ दो लेकिन आरोपियों को कोई रहम नहीं आया। भाई बहन ने चीख पुकार मचाई और भागकर पड़ोस में रह रहे चाचा सुहैल और दादा नसीम को बुलाने गए। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी आ गए लेकिन तब तक हत्यारोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
6 of 17
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : संवाद
राजा की मां बोली, हत्यारों को मिले फांसी की सजा
राजा के पिता नसीम, भाई सुहैल और मां रानी पास में ही पैतृक मकान में रहते हैं। एक साल पहले तक राजा भी इसी मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था लेकिन उसने मेहनत मजदूरी करने के बाद किसी तरह दो लाख रुपये जुटाकर मकान खरीद लिया था।
विज्ञापन
7 of 17
हत्याकांड के गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
राजा के पिता नसीम ट्रक ड्राइवर हैं। राजा की मां रानी ने रोते हुए कहा कि हत्यारोपी उसके बेटे और बहू की हत्या करने के बाद भाग गए। तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए। रानी ने कहा, हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
8 of 17
मुरादाबाद में हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
बैकअप देने के लिए गली में था फहीम
इस दोहरे हत्याकांड को अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। फरजंद अपने चचेरे भाई और दोस्त के साथ राजा के घर में पहुंचा था तो फहीम कुछ ही दूरी पर गली में बैकअप देने के लिए खड़ा था।
9 of 17
दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अगर राजा और उसकी पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन आए तो राजा के घर से फरजंद और उसके साथियों को कैसे बाहर निकाला जा सकता था। यह जानकारी पुलिस की हिरासत में आए फहीम ने पूछताछ में कबूली है।
10 of 17
दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
राजा और फराह ने किया था प्रेम विवाह
करीब दस साल पहले राजा और फराह ने प्रेम विवाह किया था। फराह का परिवार भी चक्कर की मिलक में ही रहता है। दोनों परिवार एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के परिवार पहले से रिश्तेदार हैं।
11 of 17
राजा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फराह और राजा ने शादी करने क प्रस्ताव परिवार के लोगों के सामने रखा तो वह तैयार हो गए थे। राजा और फराह अपने बच्चों के साथ हंसी खुशी के साथ रह रहे थे। लेकिन सोमवार की रात इस दोनों की जिंदगी का दुखद अंत हो गया।
12 of 17
फराह की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा बंद कर भाग गए आरोपी के परिजन
पति पत्नी की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ की तब पता चला कि हत्यारोपी भी इसी मोहल्ले में रहते हैं। पुलिस टीम ने फहीम के घर में दबिश दी तो पता चला कि आरोपी दरवाजा बंद कर भाग गए हैं। पुलिस ने धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया लेकिन घर में दस साल की एक बच्ची ही मिली।
13 of 17
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में बच्चों के सामने मां बाप को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26 ) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
14 of 17
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा (30) ने करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बना एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था।
15 of 17
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (5) और डेढ़ साल के दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी। अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था।
16 of 17
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : संवाद
इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे।
डेढ़ साल के बेटे अब्बास की तबीयत खराब थी और वह चारपाई पर लेटा हुआ था। जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ मकान के सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे आई और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया।
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : संवाद
आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू के दस से ज्यादा वार किए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी मुनिराज ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।