संभल के गांव में मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चला। खाली जमीन जरूरतमंदों को पट्टे पर दे दी गई है। खाली कराई गई 1700 वर्गमीटर जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। तहसीलदार की मौजूदगी में 20 पट्टेदारों को भूमि आवंटित की गई।
विज्ञापन
1 of 6
संभल में मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संभल के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। खाली हुई जमीन हाथोंहाथ 20 जरूरतमंद लोगों को पट्टे पर आवंटित कर दी गई।
प्रशासनिक निर्देश के बाद दो दिन से कब्जाधारी मस्जिद-मदरसे को खुद तोड़ रहे थे। रफ्तार धीमी होने के कारण रविवार को तहसील की टीम ने जमीन को खुद कब्जा मुक्त करा दिया। तहसीलदार न्यायालय ने ग्राम सभा बनाम हाजी शमीम मुतवल्ली के नाम से दर्ज केस की सुनवाई के बाद दो सितंबर-2025 को मस्जिद की जमीन सरकारी बताते हुए कब्जा मुक्ति के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
2 of 6
संभल में मस्जिद को खुद तोड़ते लोग। और मदसरे को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : संवाद
इस पर अमल सुनिश्चित कराने के लिए तहसीलदार सदर धीरेंद्र कुमार सिंह ने एक जनवरी को मौके पर टीम भेजकर 439 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। दूसरे पक्ष के आग्रह पर प्रशासन ने इस जमीन पर बने मस्जिद-मदरसे को खुद हटाने का मौका दे दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
संभल में मस्जिद को खुद तोड़ते लोग। और मदसरे को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : संवाद
दूसरे पक्ष की तोड़फोड़ प्रक्रिया के बाद भी कब्जा मुक्ति पूरी न होने पर रविवार को तहसीलदार और सीओ ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ध्वस्त करा दिया। इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर टीम ने खाली हुई जमीन जरूरतमंदों को पट्टे पर आवंटित कर दी।
4 of 6
संभल में मस्जिद को खुद तोड़ते लोग। और मदसरे को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : संवाद
तहसीलदार ने बताया कि खाली कराई गई जमीन कुल 1700 वर्गमीटर है। बीस जरूरतमदों को 80-80 वर्ग मीटर के पट्टे आवंटित कर दिए हैं। वे वहां अपने आवास बना सकेंगे। इन आवंटियों के नाम की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है। खाली कराई कुल जमीन की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
संभल में मस्जिद को खुद तोड़ते लोग। और मदसरे को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : संवाद
पीएसी व छह थानों की फोर्स रही मुस्तैद
गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताकर मस्जिद-मदरसा ध्वस्त कराते समय छह थानों की फोर्स मौके पर थी। पीएसी भी मुस्तैद की गई थी। एसपी, एएसपी पूरी कार्रवाई पर निगरानी बनाए हुए थे।
संभल में मस्जिद को खुद तोड़ते लोग। और मदसरे को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : संवाद
उखाड़ फेंका था बिजली मीटर, पिता-पुत्र जेल भेजे
मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त कराके लौट रही अधिकारियों की टीम की नजर रास्ते में एक मकान पर पड़ी, जहां बिना मीटर के बिजली के इस्तेमाल का मुद्दा उठा।संविदा लाइनमैन ने इनके द्वारा मीटर को उखाड़कर फेंकने का आरोप लगाया। इस पर टीम ने मकान स्वामी अनीस और उसके बेटे नईम को शांतिभग में चालान कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।