मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत गुरुवार महारैली ‘बेटी है वरदान’ का आयोजन किया गया। शहर के 30 से ज्यादा विद्यालयों-महाविद्यालयों ने अपने-अपने विद्यालयों से रैली निकाली। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ करीब 13 हजार से अधिक लोगों ने बालिका सुरक्षा की शपथ ली, साथ ही महिलाओं के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहने का प्रण दोहराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईजी रमित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर विनोद अग्रवाल ने की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बेटियों की समस्याओं और महत्व के बारे में बताया। सीओ एनसीसी कर्नल अनिल ढिल्लन, डीआईजी जे. रविंदर गौड, एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी यातायात सतीश चंद्र, एएसपी अपर्णा गुप्ता, बेटी बचाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल, कैप्टन डॉ. मीनू मेहरोत्रा, डॉ. मधुबाला त्यागी, डॉ. वीएस यादव, डॉ. अनामिका गुप्ता, प्रेम सिंह, 24 यूपी बॉयज बटालियन एनसीसी के त्रिवेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमर द्विवेदी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। संचालन संजीव आकांक्षी ने किया।
टीएमयू, आईएफटीएम, एमआईटी, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरएन इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, बलदेव कन्या इंटर कॉलेज, जीजी हिंदू इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, केसीएम स्कूल, पीएमएस स्कूल, सेंटमेरी स्कूल, बोनी ऐनी स्कूल, एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी, विल्सोनिया स्कूल, हिंदू मॉडल स्कूल, पारकर इंटर कॉलेज, साहू रमेश कुमार इंटर कॉलेज, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, टाइनी टॉट्स स्कूल, वीएबी लोधी इंटर कॉलेज, केके पब्लिक स्कूल, नोलेज गेन स्कूल, नोसगे स्कूल, सेंट मीराज अकादमी, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन फ्यूचर एकेडमी, विकसित इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड स्कूल आदि ने सहभागिता की।