फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: रेलवे टीम और दुकानदारों में चार घंटे खींचतान, तीन दुकानें सील,  रोका गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Mon, 29 Dec 2025 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों को हटाने के लिए शुरू किए गए अभियान का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया। रेलवे ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू की, लेकिन भाजपा विधायक के मौके पर पहुंचअधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद कार्रवाई स्थागित कर दी गई। 
विज्ञापन
1 of 6
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों को हटाने के लिए रेलवे प्रशासन ने अभियान शुरू किया। कारोबारियों के कड़े विरोध के चलते यह कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जमीन रेलवे की है और इस पर लंबे समय से अतिक्रमण कर दुकानें संचालित की जा रही थीं। इसी क्रम में 85 दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन

2 of 6
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नोटिस के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। रेलवे के मुताबिक अब तक 39 दुकानदार दुकानें खाली कर चुके हैं। सोमवार को दिल्ली बस अड्डे के सामने रेलवे की इंजीनियरिंग टीम और आरपीएफ बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और दुकानों को सील कर कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

3 of 6
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
इसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें वैकल्पिक स्थान पर दुकानें नहीं देता तब तक कार्रवाई नहीं होने देंगे। विरोध बढ़ता देख भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और प्रशासनिक टीम से बातचीत की।

4 of 6
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विधायक के हस्तक्षेप के बाद कुछ समय के लिए सील लगाने और आगे की कार्रवाई को रोक दिया गया। हालांकि इससे पहले कुछ दुकानों पर सील लगाए जाने की बात भी सामने आई है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकानों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

5 of 6
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों ने कोर्ट में चल रहे केस से संबंधित पर्चे और बैनर दुकानों के बाहर लगा दिए हैं। बैनरों में रेलवे से अपील की गई है कि न्यायालय का निर्णय आने तक कोई कार्रवाई न की जाए। पूरे मामले में स्टेशन रोड पर दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादाबाद में अतिक्रमण हटाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में व्यापारी मौके पर डटे रहे और रेलवे की कार्रवाई का विरोध करते रहे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें