मुरादाबाद के कुंदरकी में तांत्रिक गुलाब सिंह की हत्या संजीव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। बहन की मौत का बदला लेने के लिए संजीव ने तांत्रिक का कत्ल किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद पुलिस को पूरी कहानी सुनाई है।
विज्ञापन
1 of 13
Moradabad Tantrik murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद के कुंदरकी में तांत्रिक गुलाब सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुंदरकी पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उसके दो साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन की मौत का बदला देने के लिए तांत्रिक की हत्या की है।
कुंदरकी इलाके के गांव हरियाना निवासी तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी की शनिवार रात घर के आंगन में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। कातिलों ने उसके शरीर को छुरे से छलनी कर दिया था। प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
2 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद तांत्रिक की पत्नी बूची सैनी की नींद टूट गई थी। उसने हत्यारोपी संजीव को पहचान लिया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव कुमार और उसके तीन अज्ञात साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
3 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया और जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है। इस बारे में थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि हत्यारोपी संजीव ने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी बहन कामिनी (19) बीमार हो गई थी।
4 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
साल 2024 में हुई थी बहन की मौत
उसको डॉक्टर को दिखया तो कुछ आराम नहीं हो रहा था। इसके बाद परिवार वालों ने तांत्रिक गुलाब सिंह से बहन का इलाज कराने का सुझाव दिया। गुलाब सिंह ने झाड़-फूंक और तंत्र क्रिया की थी। इसके बाद उसकी बहन और ज्यादा बीमार हो गई। जुलाई 2024 में उसकी बहन की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
संजीव का शक था कि गुलाब ने तंत्र क्रिया से बहन को मारा
संजीव और उसके परिवार वालों शक था कि उसकी बहन को गुलाब सिंह ने तंत्र क्रिया करके मारा था। इस घटना के कुछ दिन बाद उसके पिता होरी सिंह भी बीमार रहने लगे। उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
6 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
इस बीच दूसरे तांत्रिक ने उनको बताया कि उनके पर घर पर तंत्र विद्या की गई है। एक-एक करके परिवार के सभी सदस्य इसी तरीके से मरते रहेंगे। अब उसके पिता की मृत्यु जल्द हो जाएगी। इसके बाद उसकी मां हरवती बीमार हो जाएगी। पूरा घर बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
7 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
हत्यारोपी को भेजा जेल
थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात को सुनकर संजीव परेशान और तनाव में रहने लगा। संजीव ने गांव के ही अपने साथी कुलदीप और विनोद के साथ मिलकर छुरे से तांत्रिक की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।
8 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
रंजिश में तांत्रिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
मुरादाबाद के कुंदरकी के हरियाना गांव में शनिवार देर रात घर में घुसे चार हमलावरों ने तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पास में दूसरी चारपाई पर सो रहीं उनकी पत्नी बूची सैनी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले। पत्नी ने एक हमलावर को पहचान लिया। हत्या का कारण झाड़फूंक को लेकर चली आ रही रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
9 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी गुलाब सिंह सैनी खेतीबाड़ी के अलावा तंत्र विद्या का काम करते थे। शनिवार रात गुलाब सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। पास में ही दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी बूची सैनी सोई थीं। देर रात करीब ढाई बजे घर में घुसे चार लोगों ने गुलाब सैनी पर हमला बोल दिया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दाैरान सीने, पैर व हाथों पर भी वार किए। चीख सुनकर उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर भाग गए।
10 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
पत्नी ने एक व्यक्ति संजीव को पहचान लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव की बहन कामिनी की तबीयत खराब होने पर पति ने झाड़फूंककर उसका इलाज किया था। इसके बाद कामिनी की मौत हो गई। तभी से संंजीव उसके पति से रंजिश रखता था। वह पति की हत्या करने का कई बार प्रयास कर चुका था।
11 of 13
Tantrik Gulab Saini Murder Case
- फोटो : संवाद
हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डाॅग स्क्वाॅड को भी माैके पर बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तांत्रिक की पत्नी बूची सिंह की तहरीर पर आरोपी संजीव और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
12 of 13
गुलाब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
तांत्रिक ने किया हत्यारोपियों से संघर्ष
हत्यारों ने सोते समय तांत्रिक गुलाब सिंह पर हमला किया था। हालांकि, आंख खुलते ही गुलाब सैनी ने हमलावरों से संघर्ष किया। माैके पर बिखरा खून इस बात की की ओर इशारा कर रहा था। शव भी चारपाई के नीचे पड़ा था। गुलाब सिंह की बेटी पूजा ने बताया कि आरोपी संजीव ने 11 माह पहले उसके पिता के साथ मारपीट की थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
गुलाब सिंह ने की थीं दो शादियां
गुलाब सिंह ने अपनी पहली पत्नी लक्ष्मी से संबंध खत्म होने के बाद बंगाल निवासी बूची से दूसरी शादी की थी। बूची सैनी से तीन बेटियां पूजा, पूनम और मीनाक्षी है। तीनों की शादी हो चुकी है। गुलाब सिंह की लगभग छह बीघा कृषि भूमि है। पिता की हत्या होने से उनकी तीनों बेटियां बेहाल नजर आईं। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।