मुरादाबाद की मंडी समिति में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी (35) ने मंगलवार की रात 11 बजे अपनी पत्नी चंचल और भाई भाजपा नेता विजेंद्र सैनी की मौजूदगी में छत से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
1 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में चेतन सैनी मंगलवार रात करीब आठ बजे घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सब कुछ बर्बाद हो गया। मैं आत्महत्या करुंगा। चेतन सैनी के इन शब्दों को सुनकर भाई और पत्नी सन्न रह गए। पूरा परिवार उनकी निगरानी करता रहा और उन्हें समझाता रहा।
रात करीब 11 बजे अचानक छत पर पहुंचे चेतन सैनी के साथ उनकी पत्नी चंचल भी पीछे से आ गई और हाथ पकड़ लिया। उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन चेतन से हाथ छुड़ा लिया और छत से गली में छलांग लगा दी। यह कहना है चेतन सैनी के छोटे भाई भाजपा नेता विजेंद्र सैनी का।
मंडी समिति मझोला में चेतन सैनी अपने पिता हुकूम सिंह, भाई विजेंद्र सैनी, उमेश और नीरज के साथ का कारोबार करते थे। चेतन सैनी के भाई विजेंद्र सैनी ने बताया कि मंगलवार को सभी भाई दिनभर मंडी समिति में मौजूद थे।
विज्ञापन
2 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद माैजूद पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
'सब कुछ बर्बाद हो गया..'
प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनकी दुकानों में रखे फल कुचल दिए और क्रेट भी तोड़ दीं। इसी बात से चेतन दुखी थे। रात करीब आठ बजे चेतन घर पहुंचे । उन्होंने न तो खाना खाया और न ही ज्यादा किसी से बात की। वह बार-बार बोल रहे थे कि सब कुछ बर्बाद हो गया। वह बार-बार आत्महत्या करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद माैजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11 बजे चेतन छत पर पहुंच गए। इनके पीछे से उनकी पत्नी चंचल, बेटी आरोही (5) और बेटा अभि (5) भी छत पर पहुंच गए। इसी बीच विजेंद्र भी पत्नी मोना के साथ छत पर आ गए। भाई ने कहा कि वह छत से कूदकर अभी आत्महत्या करेगा।
4 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
'अभी मुझे रोक लोगे लेकिन बाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लूंगा'
यह सुनकर चंचल ने चेतन का हाथ पकड़ लिया। इसी बीच उन्होंने कहा कि अभी मुझे रोक लोगे लेकिन बाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लूंगा। विजेंद्र, उनकी पत्नी मोना और चेतन की पत्नी चंचल और दोनों बच्चे उन्हें समझा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच चेतन ने चंचल से अपना हाथ छुड़ा लिया और छत से गली में छलांग लगा दी। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। सभी परिजन नीचे आ गए और उन्होंने देखा कि चेतन खून से लथपथ हालत में पड़े थे।
विज्ञापन
6 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत
- फोटो : अमर उजाला
परिजन उन्हें साईं अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। भाजपा नेता ने बताया कि इसके बाद वह दो और अस्पताल गए लेकिन वहां भी डॉक्टर ने जवाब दे दिया तो भाई के शव को लेकर घर आ गए।
विज्ञापन
7 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद माैके पर पहुंचे विधायक रितेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
चेतन सैनी ने आत्महत्या से पहले लिखा... इसका जिम्मेदार कौन
मंडी समिति में अपने पिता और भाइयों के साथ आढ़त लगाने वाले चेतन ने आत्महत्या करने से पहले अपनी फेसबुक आईडी पर करीब 10 बजे एक पोस्ट कर मंडी समिति में कार्रवाई पर सवाल किया। चेतन ने लिखा है... मुरादाबाद मंडी के अंदर प्रशासन ने आक्रमण कर सबकुछ बर्बाद कर दिया। आढ़ती बर्बाद हो गए और भगवान की दुआ से मालों पर बारिश भी हो गई। प्रशासन मजा ले रहा था। अब बताइए क्या किया जाए। इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार?
8 of 17
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: सिर की तीन हड्डियां टूटीं
पुलिस ने बुधवार को डॉक्टर के पैनल से चेतन सैनी के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पोस्टमार्टम पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि चेतन के सिर की तीन हड्डियां टूट गई थीं और भेजा फट गया था। इसके अलावा हाथ और पैर में चोटों के निशान हैं।
9 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अफसर बनना लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना
पांच साल की बेटी आरोही और आठ साल के बेटे अभि बार-बार पिता चेतन सैनी को याद कर सुबक रहे हैं। घर में आने वाले परिचित, रिश्तेदार दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आए। चेतन की मां बताती हैं कि मंगलवार रात चेतन ने अपनी बेटी और बेटे को समझाया कि मेरे जाने के बाद पढ़ाई जारी रखना। पढ़ लिखकर अफसर बनना लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना।
10 of 17
मुरादाबाद में चेतन सैनी की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
चेतन की मां ने बताया कि आठ बजे चेतन मंडी से घर पहुंचा। मंडी में हुई कार्रवाई से बेटा बहुत दुखी था। पूरे दिन उसने खाना नहीं खाया था। घर आने के बाद भी उसने खाना नहीं खाया। बेटी आरोही और बेटी अभि को अपने पास बुला लिया। उन्हें समझाता रहा है कि मेरे जाने के बाद पढ़ाई जारी रखना। कितनी भी तरह की परेशानी आए पढ़ते रहना। दोनों अफसर बनकर मेरा और परिवार का नाम रोशन करना लेकिन किसी का रोजगार मत उजाड़ना। गरीबों की मदद करना। परिवार के लोग उन्हें समझाने लगे कि बच्चों के सामने कैसी बातें कर रहे हैं। इसके बाद चेतन शांत हो गए थे।
11 of 17
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
मंडी में बुलडोजर कार्रवाई से आहत भाजपा नेता के भाई ने छत से कूदकर दी जान
मुरादाबाद की मंडी समिति में प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से आहत आढ़ती चेतन सैनी (35) ने मंगलवार की रात 11 बजे अपनी पत्नी चंचल और भाई भाजपा नेता विजेंद्र सैनी की मौजूदगी में छत से कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अन्य आढ़ती लाइनपार गणेश नगर में उनके घर पर जुट गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। वह बुलडोजर चलवाने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
12 of 17
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मझोला के लाइनपार गणेश नगर गली नंबर दो में हुकुम सिंह का दो मंजिला मकान है।
13 of 17
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
उनकी मंडी समिति में हुकुम सिंह एंड कंपनी और उमेश एंड ब्रदर्स नाम से दो आढ़त हैं। हुकुम सिंह के चार बेटे उमेश सैनी, नीरज सैनी, चेतन सैनी और विजेंद्र सैनी आढ़त में फल का कारोबार करते हैं। सबसे छोटे बेटे विजेंद्र सैनी भाजपा के लाइनपार मंडल के मंत्री हैं। सोमवार की दोपहर मंडी समिति के सचिव संजीव कुमार के साथ कुछ लोगों ने दफ्तर में घुसकर मारपीट की थी।
14 of 17
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ मंडी समिति पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण बताकर 100 से ज्यादा दुकानों के बाहर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई की जद में विजेंद्र सैनी और उनके भाइयों की दुकानें भी आ गई थीं जिसमें उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
15 of 17
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
विजेंद्र सैनी का दावा है कि इस कार्रवाई से उनके भाई बहुत दुखी थे। परिवार के लोगों ने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वह आत्महत्या करने की बात कर रहे थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने छत से गली में छलांग लगा दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजेंद्र और अन्य परिजन चेतन को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घर पहुंच गए। उन्होंने परिवार से बातचीत की।
16 of 17
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर करीब एक बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर विधायक रितेश गुप्ता के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने विजेंद्र सैनी, उनके भाइयों और पिता से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बुधवार शाम करीब चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेतन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मुरादाबाद की मंडी समिति परिसर से हटाया गया अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने छत से कूदकर जान देने की बात कही है। मौके से कोई वीडियो या सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सतपाल अंतिल, एसएसपी