बंगलूरू के बहुचर्चित आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या प्रकरण की तरह मुरादाबाद में भी एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। अतुल सुभाष की तरह ही संदीप ने भी आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दर्द बयां किया।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक युवक ने पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। युवक ने जान देने से पहले वीडियो भी बनाया। वीडियो में युवक ने पत्नी, ससुराल वाले और कई अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी आंबेडकर नगर में बुधवार रात स्कूल वैन चालक संदीप कुमार (39) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
मृतक संदीप कुमार के छोटे भाई मनीष कुमार ने बताया कि उनके भाई संदीप अपनी पत्नी नीलम और बच्चों को बहुत प्यार करते थे। घर परिवार चलाने में कोई आर्थिक कमी न रहे, इसके लिए दिन में स्कूल वैन चलाते और शाम से लेकर रात तक चाऊमीन और मोमोज बेचते थे।
विज्ञापन
2 of 9
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
लड़की के नाम से सेव था युवक का नंबर
भाभी ने भाई को धोखा दिया। मनीष का आरोप है कि आठ माह पहले संदीप ने भाभी का मोबाइल चेक किया तो देखा कि एक लड़की के नाम से सेव नंबर पर चैटिंग थी, जिसमें कुछ फोटो भी थे। संदीप ने पूछताछ की तो पत्नी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
3 of 9
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
इसके बाद संदीप ने उस नंबर की डिटेल निकलवा ली थी। जिससे पता चला कि यह नंबर किसी जतिन नाम के व्यक्ति का है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। संदीप ने उसके मायके में शिकायत की तो ससुराल वालों ने संदीप को ही बुरा-भला कहा।
4 of 9
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी आंबेडकर नगर में बुधवार रात स्कूल वैन चालक संदीप कुमार (39) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें संदीप ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैं किसी का दिल नहीं जीत पाया।
विज्ञापन
5 of 9
संदीप की माैत के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
वीडियो में पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न और बेइज्जत करने के गंभीर आरोप भी लगाए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद मोबाइल कब्जे में ले लिया। मृतक संदीप कुमार के छोटे भाई मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि संदीप स्कूल वैन चालक थे।
विज्ञापन
6 of 9
संदीप कुमार का भाई
- फोटो : अमर उजाला
आठ माह से संदीप का अपनी पत्नी से था विवाद
शाम को वह चाऊमीन, मोमोज का ठेला भी लगाते थे। संदीप की शादी 15 साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के वीरपुर बरियर गांव निवासी नीलम मसीही से हुई थी। दंपती की दो बेटियां किट्टू और इनाया हैं। मनीष ने बताया कि करीब आठ माह से संदीप का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को नीलम के फूफा रॉकी ने उसे अपने घर मिशन कंपाउंड में एक कार्यक्रम में बुलाया था।
विज्ञापन
7 of 9
संदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वहां संदीप की पत्नी और उसके मायके वाले भी थे। मनीष का आरोप है कि संदीप के साथ वहां मारपीट की गई और बेइज्जत किया गया। रात करीब 10:30 बजे संदीप घर लौटे और पहली मंजिल पर चले गए। मनीष, उसके पिता सुरेश कुमार और मां मिथलेश नीचे थीं। कुछ देर बाद जब छत से कुछ गिरने की आवाज आई तो परिजन छत पर पहुंचे।
8 of 9
संदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
संदीप ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
कमरे में संदीप बिजली के तार के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मनीष के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और संदीप को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत की पुष्टि हुई।
मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय ने जांच की बात कही
- फोटो : संवाद
पुलिस ने वीडियो को जांच में किया शामिल
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो भी जांच में शामिल कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी नीलम समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो में संदीप ने पत्नी के साथ अपने ससुर, साली, पत्नी के फूफा-बुआ व एक अन्य युवक पर आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।