फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग..बवाल में कार्रवाई: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दाैरान हुआ था पथराव, दो सगे भाई समेत चार की गिरफ्तारी

Mon, 08 Sep 2025 07:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमरी सब्जीपुर गांव में हुए बवाल मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। कुल 30 से अधिक लोगों पर केस दर्ज है। घटना में दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
1 of 8
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान उमरी सब्जीपुर गांव में हुए बवाल में चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई हैं। पुलिस ने सोमवार की शाम चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 8
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान उमरी सब्जीपुर गांव में दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस दाैरान आरोपियों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया था। पुलिस और गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन शाम को फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आए गए थे। दोनों पक्षों में डेढ़ घंटे तक पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी।

विज्ञापन

3 of 8
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

इस मामले में पाकबड़ा थाने के दारोगा गौरव कुमार ने उमरी सब्जीपुर निवासी अस्कार, अरबाज, गुलजार, नूरा ठेकेदार, रियासत, निजाकत, आसिम, अरशद, गुफरान, आरिफ, राहिल, मोहम्मद रजा, सिफ्ते उस्ताद, मुजिस्मि, मारूख खान, सामिल, नौशाद, आरिफ, हैदर, आकिल, खान, अरमान, आबिद, शाने आलम, मुल्लानी , जिले हसन, आस मोहम्मद, हैदर, अब्बास अली, आरिफ और नदीम के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

4 of 8
पाकबड़ा में मारपीट और पथराव के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
शनिवार को आरोपी अरबाज और आसकार को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आसिफ, उस्मान, नासिर और उसके भाई नाजिम को गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
पाकबड़ा में पथराव के बाद फायरिंग - फोटो : संवाद
27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस 
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में हुए बवाल में पुलिस ने 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस में दोनों पक्षों के बनाए आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीओ हाईवे राजेश कुमार और थाना प्रभारी योगेश कुमार ने ड्रोन के जरिए छतों पर ईंट पत्थर चेक किए।
विज्ञापन

6 of 8
पाकबड़ा में पथराव के बाद फायरिंग - फोटो : संवाद
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान उमरी गांव में दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट पथराव हो गया था। इसका बीच बचाव कर पुलिस और गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन शाम को फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में डेढ़ घंटे तक पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठी फटकार कर लोगों की भीड़ को तितर बितर किया था।
विज्ञापन

7 of 8
पाकबड़ा में पथराव के बाद फायरिंग - फोटो : संवाद
पाकबड़ा थाने में दारोगा गौरव कुमार ने उमरी सब्जीपुर निवासी अस्कार, अरबाज, गुलजार, नूरा ठेकेदार, रियासत, निजाकत, आसिम, अरशद, गुफरान, आरिफ, राहिल, मोहम्मद रजा, सिफ्ते उस्ताद, मुजिस्मि, मारूख खान, सामिल, नौशाद, आरिफ, हैदर, आकिल, खान, अरमान, आबिद, शाने आलम, मुल्लानी , जिले हसन, आस मोहम्मद, हैदर, अब्बास अली, आरिफ और नदीम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

8 of 8
पाकबड़ा में पथराव के बाद फायरिंग - फोटो : संवाद
सीओ हाईवे राजेश कुमार फोरेंसिक की टीम को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें