फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद मुरादाबाद में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, नशा तस्करी की रंजिश में वारदात

Mon, 08 Sep 2025 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में नशे के तस्करी को लेकर बढ़ती रंजिश में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दूसरे दिन डबल फाटक इलाके में तनाव बना हुआ है। इलाके पुलिस ने भारी बल तैनात किया।
विज्ञापन
1 of 8
कमल चाैहान की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

नशे की तस्करी में बढ़ती रंजिश में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की दूसरे गुट ने गोलीमार हत्या कर दी। घटना के बाद दूसरे दिन डबल फाटक इलाके में तनाव बना हुआ है। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस ने क्षेत्र में भारी बल तैनात कर दिया है।

रविवार शाम करीब छह बजे कमल चौहान अपने पड़ोसी विशाल चौहान के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करबला इलाके में पहुंचे वहां पहले से घात लगाए हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद सीने व सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

2 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर पुलिस ने कमल चौहान का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को उनके घर लाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

3 of 8
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कमल पर मादक पदार्थों की तस्करी समेत आठ मुकदमे दर्ज थे। फरवरी में उन्हें सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे 13 जून को जमानत पर रिहा किया गया था। जेल से लौटने के बाद उन्होंने चरस बिक्री फिर से शुरू कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर भी क्षेत्र में नशीले पदार्थ सप्लाई करने लगा था, जिससे दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।

4 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले मिली थी धमकी
नशे के धंधे को लेकर हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान और गैंगस्टर शनि दिवाकर आमने सामने थे। करुला क्षेत्र में करीब 16 साल से नशे का धंधे चला रहे शनि दिवाकर को पांच साल से कमल चाैहान से चुनाैती मिलने लगी थी। लाखों की कमाई वाले इस धंधे को हाथ से जाता देख शनि दिवाकर ने कमल को रास्ते से हटाने की ठान ली। रविवार को कमल की हत्या कर उसे अंजाम भी दे दिया।
विज्ञापन

5 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक डबल फाटक संजय नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर शनि दिवाकर की हिस्ट्रीशीट संख्या 48-ए है। पुलिस रिकाॅर्ड में शनि दिवाकर सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। 2008 में शनि दिवाकर ने जरायम की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का पहला केस दर्ज किया था। इसके बाद उसने 2009 में क्षेत्र के एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

6 of 8
हिस्ट्रीशीटर कमल चाैहान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी के अपराध को देखते हुए 2009 में गैंगस्टर का केस दर्ज किया। इसके बाद वह गांजा व स्मैक की तस्करी का धंधा में लिप्त हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज किया। 2020 में गैंगस्टर के खिलाफ गुंडा एक्ट का केस दर्ज किया गया। शनि दिवाकर 25 सितंबर 2024 को जेल से जमानत पर छूटा था।

UP: नशे के धंधे में कमल दे रहा था चुनौती...शनि दिवाकर को था सफेदपोशों का संरक्षण; मुरादाबाद हत्याकांड की कहानी
विज्ञापन

7 of 8
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि शनि दिवाकर को सफेदपोशों का संरक्षण हासिल है। उसके खिलाफ दुर्गेश नगर निवासी कमल चौहान खड़ा हो गया था। पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार कमल चौहान (हिस्ट्रीशीट संख्या 34-बी) के खिलाफ 2019 में पहला केस मझोला थाने में 25 आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सात केस और दर्ज हो गए। 2025 में कमल एनडीपीएस के मामले में जेल गया था। वह 13 जून को जेल से छूटकर आया था। दोनों के बीच नशे के कारोबार को लेकर रंजिश चल रही थी। कुछ दिन पहले शनि दिवाकर ने कमल को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें