फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Stampede: मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, ट्रेनों में धक्कामुक्की, दिल्ली हादसे के बाद बढ़ी सतर्कता

Sun, 16 Feb 2025 02:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुरादाबाद और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई, जिससे धक्कामुक्की होने लगी। लखनऊ मेल समेत कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा, जिससे यात्री परेशान हुए। सुरक्षा अलर्ट के बाद जीआरपी-आरपीएफ ने स्टेशन और ट्रेनों में गश्त तेज कर दी।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुरादाबाद और लखनऊ आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। रेलवे की इंटेलीजेंस के मुताबिक जिसे जो ट्रेन मिली वह यात्री उसमें चढ़ गया। इससे ट्रेनों में धक्कामुक्की होनी लगी। दुर्घटना का संदेश मिलने के बाद कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते रोक दिया गया। दिल्ली से मुरादाबाद आने वाली लखनऊ मेल रास्ते में रुकने के कारण एक घंटा लेट हो गई।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ मेल को शनिवार देर रात 1:00 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचना था। हादसे के कारण नई दिल्ली से रवानगी में देरी होने पर ट्रेन देर रात 2:00 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से फाफामऊ तक चलने वाली कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया। इसके कारण मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर देर रात 1:00 बजे तमाम यात्री इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दूसरीओर जीआरपी व आरपीएफ कंट्रोल से अलर्ट जारी होने के बाद सतर्क हो गई और डॉग स्क्वॉड के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर गश्त शुरू कर दी। अधिकारियों ने निर्देश जारी किया कि किसी भी स्थिति में रेलवे स्टेशन पर बहुत अधिक भीड़ एकत्र न हो पाए।

4 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आने वाली ट्रेन लेट, यात्री कर रहे इंतजार 
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना के बाद मुरादाबाद रेल मंडल में भी ट्रेनों के संचालक पर असर पड़ा है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठे अयोध्या और प्रयागराज जाने वाले यात्री ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि उनकी ट्रेन डेढ़ घंटे लेट हो चुकी है रेलवे के पूछताछ केंद्र पर कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या से हापुड़ और गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन भी अपने निर्धारित समय के अनुसार अभी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंच पाई है। देर रात तक रेलवे कंट्रोल के पास मुरादाबाद के किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं आई। लगातार लोग जीआरपी वह रेल मदद को फोन कर ट्रेनों की स्थिति और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के हालात जानने की कोशिश करते रहे। पूछताछ केंद्र पर भी कई ट्रेनों का समय अपडेट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रेलवे का सिर्फ कमाई पर जोर यात्री धक्के खाने को मजबूर
माैसम सामान्य हुए 15 दिन से ज्यादा बीत गए लेकिन रेलवे अब भी कोहरे के कारण यात्री ट्रेनों को निरस्त करने में लगा है। मुरादाबाद मंडल की छह ट्रेनों को कोहरे का हवाला देते हुए निरस्त किया गया है, जबकि इसका मूल कारण मालगाड़ियां चलाना है। ट्रैक की क्षमता सीमित होने के कारण पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
निरस्त की गई ट्रेनों में सीतापुर-शाहजहांपुर, गोरखपुर-गोंडा व सीतापुर-गोंडा पैसेंजर शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद से चलने वाली कुछ पैसेंजर गाड़ियां भी शामिल हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारी आधिकारिक रूप से मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों को रद्द करने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

8 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इन ट्रेनों के अलावा जनसेवा, डबल डेकर एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें पहले ही निरस्त हैं। ऐसे में यात्रियों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक मार्च को यह ट्रेनें बहाल होंगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण अन्य ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में जाने वाले यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोहरे के नाम पर पहले से रद्द यह प्रमुख ट्रेनें 
15057-58  गोरखपुर-आनंदविहार-गोरखपुर 
14605-06  जम्मूतवी-ऋषिकेश-जम्मूतवी 
12583-84  डबल डेकर एक्सप्रेस 
14617-18  जनसाधारण एक्सप्रेस 
18103-04  जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 
15903-04  डिब्रूगढ़-चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 
14523-24  बरौनी-अंबाला-बरौनी 
12327-28  हावड़ा-देहरादून-हावड़ा
14003-04  मालदा टाउन-नई दिल्ली- मालदा टाउन 
14615-16  जनसेवा एक्सप्रेस 
12209-10  काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम 
15621-22  कामाख्या-आनंदविहार-कामाख्या 
15059-60  लालकुआं-आनंदविहार-लालकुआं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें