फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मम्मी-पापा के पास जाना है', जेल में रात भर रोई लाडली बेटी अरीबा; भाई अरीब से कहती रही सिर्फ ये एक बात

Sat, 16 May 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की डकैती में आरोपी बेटी जेल में बेचैन है। शुक्रवार सुबह भाई अरीब मुलाकात करने पहुंचा तो उसके सामने फूट-फूटकर रोने लगी। बोली- मुझे अपनी मम्मी-पापा की याद आ रही है। मम्मी-पापा से मिलना है।
विज्ञापन
1 of 14
Moradabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की डकैती में पुलिस ने उसकी बड़ी बेटी को गिरफ्तार किया है। बड़ी बेटी को जेल भेज दिया गया है। अपने ही घर में डाका डलवाने की आरोपी इक्कीस वर्षीय अरीबा रात भर जेल में सो नहीं सकी। वह रोती रही। 

शुक्रवार सुबह भाई अरीब मुलाकात करने पहुंचा तो उसके सामने फूट-फूटकर रोने लगी। बोली- मुझे अपनी मम्मी-पापा की याद आ रही है। मम्मी-पापा से मिलना है। भाई ने उससे आश्वासन दिया है कि अगली बार मिलने आएगा तो मम्मी-पापा को साथ लेकर आएगा। इसके बाद ही अरीबा शांत हुई। वहीं, अरशद के पिता भी उससे मुलाकात करने जेल पहुंचे थे। कुलदीप और रवि के रिश्तेदारों ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 14
कारोबारी इमरान के घर पर डकैती - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के नागफनी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अरीबा, उसके प्रेमी अरशद, घटना में शामिल आरोपी कुलदीप, रवि, विक्की को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार की शाम पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 14
पुलिस ने आरोपियों से लूटी नकदी बरामद की - फोटो : अमर उजाला
अरीबा को महिला बैरक में रखा गया। बाकी चारों आरोपी जिला जेल में हैं। बृहस्पतिवार की रात अरशद, कुलदीप, विक्की और रवि ने तो खाना खाया लेकिन अरीबा ने कम खाना खाया। रात भर अपने परिवार को याद कर सुबकती रही।

4 of 14
अरीबा का प्रेमी अरशद - फोटो : संवाद
अरीबा की निगरानी के लिए जेल प्रशासन ने बंदी रक्षक लगाए थे। सूत्रों के मुताबिक, अरीबा रातभर बेचैन रही। थोड़ी देर भी सो नहीं सकी। कभी उठकर बैठ जाती तो कभी रोने लगती। शुक्रवार की सुबह ही अरीबा, कुलदीप, रवि, अरशद के परिवार के लोगों ने मुलाकात के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर दी थी।
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद के कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद
चारों की पर्चियां लगी थीं। अरीबा से उसके भाई अरीब ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भाई-बहन के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान अरीबा फूट-फूट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह रोते हुए बोली कि उसे मम्मी पापा की बहुत याद आ रही है।
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती - फोटो : संवाद
भाई ने किसी तरह उसे शांत कराया। भाई ने भरोसा दिया है कि वह अगली बार आएगा तो मम्मी पापा को साथ लेकर आएगा। वह बार-बार बोल रही कि उसने परिवार के साथ अच्छा नहीं किया।उसने अपने पापा की तबीयत के बारे में भी पूछा और छोटे भाई और बहन के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

7 of 14
कारोबारी की बेटी अरीबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरशद के पिता निजामुद्दीन, कुलदीप और रवि के रिश्तेदार भी मुलाकात करने पहुंचे। पांचवें आरोपी निक्की से शुक्रवार को किसी ने मुलाकात नहीं की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अरीबा, कुलदीप, रवि और अरशद से उनके परिजन और रिश्तेदार मुलाकात करने पहुंचे थे। जेल मैनुअल के अनुसार मुलाकात कराई गई है।

8 of 14
पीतल कारोबारी का घर - फोटो : संवाद
पीतल कारोबारी की बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर में डलवाया था डाका
मुरादाबाद के नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर रविवार की देर रात करोड़ों का डाका किसी और ने नहीं, उसकी बेटी अरीबा ने अपने प्रेमी अरशद के साथ मिलकर डलवाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अरीबा, अरशद समेत वारदात में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक अरीबा ने ही रिमोट से डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया था। पुलिस ने 47.24 लाख रुपये बरामद कर लिए। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

9 of 14
घटना के बारे में जानकारी देती महिला - फोटो : संवाद
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मूलरूप से डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी कारोबारी इमरान अपने परिवार के साथ अकबर कंपाउंड में दो मंजिला मकान में रहते हैं। पीतल के अलावा उनका प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम भी है। इमरान को सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित मकान की रजिस्ट्री करानी थी। इसलिए उन्होंने रिश्तेदार, परिचित और पार्टनर से 1.20 करोड़ का कैश जुटाकर घर में रखा था। रविवार को कारोबारी की बेटी अरीबा का जन्मदिन था।

 

10 of 14
घटना के बाद परेशान घर की महिलाएं - फोटो : संवाद
कारोबारी दोनों बेटियां अलीजा, अरीबा, बेटे अरीब और अरकान के साथ हाईस्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में बेटी का जन्मदिन मनाने गए थे। रात करीब 12 बजे परिजन घर आकर सो गए थे। देर रात 3:30 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार को पिस्टल और तमंचे के बल पर धमकाकर 1.20 करोड़ नकद और करीब छह तोला सोना लूट ले गए थे। भागते समय डीवीआर और तीन मोबाइल भी ले गए थे।

 

11 of 14
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद
घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के नेतृत्व में आठ टीमों का गठन किया गया था। इसके बाद टीमों ने अलग-अलग एंगल पर काम शुरू किया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि घर में डिजिटल लॉक लगा था। जिसका रिमोट मकान के अंदर ही था। घर में छह सदस्य थे। घर के सभी सदस्यों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। इसके अलावा आस-पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज भी बारीकी से देखी गई।

 

12 of 14
डकैती की घटना के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
इससे पता चला कि कारोबारी की बड़ी बेटी अरीबा ने घटना से पहले और घटना के बाद अरशद वारसी नाम के युवक से फोन पर बात की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश दो कारों से आए थे। पुलिस ने कैमरों की मदद से कारों को फॉलो किया और दिल्ली रोड पर टोल प्लाजा की फुटेज खंगाली। इससे कारों की डिटेल मिल गई।
 

13 of 14
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी रमित शर्मा - फोटो : संवाद
इसी आधार पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी अरशद वारसी, मझोला के मनोहरपुर निवासी कुलदीप, अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बिजरा निवासी रवि कुमार, अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरिया भूड़ निवासी निक्की और कारोबारी की बेटी अरीबा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

14 of 14
मुरादाबाद में डकैती कांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
एसएसपी के मुताबिक आरोपी अरशद और अरीबा ने बताया कि वर्ष 2018 से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। वह शादी करना चाहते थे लेकिन अरीबा के परिजन तैयार नहीं थे। इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों से 47.24 लाख नकद, घटना में इस्तेमाल दो कार, पांच मोबाइल, तीन तमंचे, एक पिस्टल और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। इस घटना में शामिल बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें