फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परिवार को बेहोश कर ये काम करना चाहते थे अरीबा और अरशद, व्हाट्सएप चैट से सामने आई कई चौंकाने वाली बातें

Sat, 16 May 2026 02:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीतल कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लाडली बेटी अरीबा अपने प्रेमी अरशद के साथ परिवार को बेहोश कर नकदी-जेवर लेकर भागना चाहती थी। लेकिन इस डर से प्लान बदल लिया था। व्हाट्सएप चैट से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Moradabad Robbery Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर करोड़ों के डाके में अरीबा और अरशद की व्हाट्सएप चैट से कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक कारोबारी की बेटी अरीबा पर उसका प्रेमी अरशद वारसी दबाव बना रहा था कि वह अपने परिवार को बेहोश कर घर से जेवर और नकदी लेकर आ जाए। 

आरोपी के दबाव में आकर अरीबा ने एक रात अपने परिवार को चाय में नशे की गोलियां मिलाकर पिला भी दीं थीं। जेवर और नकदी एक बैग में भरकर घर से निकलने ही वाली थी कि अचानक अरीबा ने प्लान बदल दिया था। उसे लगा कि उसके गायब होने से परिजन पुलिस के पास पहुंच जाएंगे और उसका भेद खुल जाएगा। इसके बाद उसने घर में डाका डलवाने की साजिश रची।
विज्ञापन

2 of 12
डकैती के मास्टर माइंड अरीबा और उसका प्रेमी अरशद - फोटो : अमर उजाला
नागफनी के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में पीतल कारोबारी इमरान के घर में पड़ी डकैती का पुलिस खुलासा कर चुकी है। कारोबारी की बेटी अरीबा, उसके प्रेमी अरशद समेत पांच आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनसे 47 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। अरीबा, अरशद के मोबाइलों की कॉल डिटेल और पुलिस की जांच पड़ताल में अब नए तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
कारोबारी के घर की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घर में रखे नोटों के फोटो अरशद को व्हाट्सएप पर भेजती थी अरीबा
अरीबा और अरशद ने पहले भाग कर शादी करने का प्लान बनाया था लेकिन अरशद ने अपनी गरीबी का हवाला देकर कुछ समय बाद शादी करने की बात कही थी। दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैटिंग में इन बातों का जिक्र है। अरीबा बार बार अपने घर में रखे नोटों के फोटो अरशद को व्हाट्सएप पर भेजती थी। पुलिस इन फोटो और चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी केस डायरी में शामिल रही है।

4 of 12
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अरशद अरीबा पर दबाव बनाता था कि वह अपने घर से नकदी और जेवर लेकर आए तो वह उससे शादी करने को तैयार है। इसके बाद वह इतने दूर चले जाएंगे कि घर वाले भी उन्हें ढूंढ नहीं पाएंगे। करीब एक माह पहले अरीबा के पिता कारोबार के सिलसिले में बाहर गए थे।
विज्ञापन

5 of 12
आरोपियों ने पूछताछ में किए कई खुलासे - फोटो : अमर उजाला
अरीबा ने इसकी जानकारी अरशद को दी और उसने पूरा प्लान बना लिया कि वह रात को कार लेकर आ जाए और उसे अकबर कंपाउंड के गेट से बैठाकर ले जाए। साजिश के तहत अरीबा ने खाना खाने के बाद जब परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तो उसने चाय बना ली और उसमें नशे की गोलियां मिला दीं।
विज्ञापन

6 of 12
आरोपियों से कार बरामद - फोटो : अमर उजाला
अरीबा ने भर लिए थे घर में रखे नोटों की गड्डियां और जेवर एक बैग में
चाय पीकर अरीबा की मां, बहन और दोनों भाई गहरी नींद में हो गए थे। अरीबा ने घर में रखे नोटों की गड्डियां और जेवर एक बैग में भर लिए थे और बाहर निकलने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसे लगा कि अगर वह बाहर चली जाएगी तो सुबह परिवार के लोग उसे ढूंढते हुए पुलिस के पास पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 12
लूटी गई रकम पुलिस ने की बरामद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उन्हें ढूंढ ही लेगी। इसके बाद अरीबा ने अरशद से व्हाट्सएप पर मैसेज कर मना कर दिया कि वह बाहर नहीं आ रही है। एक घंटे से ज्यादा समय तक अरशद इंतजार करने के बाद वहां से चला गया था। इसके बाद ही दोनों ने घर में डकैती डलवाने की योजना बनाई थी।

8 of 12
घटना की जानकारी देते एसएसपी सतपाल अंतिल - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में अरीबा ने चाय में नशे की गोलियां मिलाकर परिवार को पिलाने की बात कबूली है। दोनों शादी करना चाहते थे। पहले दोनों ने भागकर शादी करने की योजना भी बनाई थी।

9 of 12
मुरादाबाद पुलिस ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की हर गतिविधि पर अरीबा रख रही थी नजर
पीतल कारोबारी के घर डकैती की घटना के बाद पुलिस टीमें पड़ताल में जुटी थीं। परिवार से पूछताछ, आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य कार्रवाई पर अरीबा नजर रख रही थी और पल पल की जानकारी अरशद को दे रही थी। अरीबा के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि घटना के बाद भी अरीबा और अरशद के बीच बातचीत चल रही थी।

10 of 12
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती - फोटो : संवाद
टोल से पहले किया नोटों के बंटबारा, फिर हरिद्वार पहुंचे बदमाश
मुरादाबाद के कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पाकबड़ा पहुंच गए थे। पाकबड़ा के मोहल्ला ठाकुरान निवासी अनुज के घर पहुंचे थे और कुछ देर रुके थे। इसके बाद सभी बदमाश दोनों कारों में सवार हुए और दिल्ली रोड पर जोया में टोल से पहले ही रुक गए थे।  

11 of 12
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
यहां बदमाशों ने नोटों का बंटवारा किया था। इसके बाद सभी अमरोहा होते हुए हरिद्वार के लिए निकल गए। हरिद्वार में बदमाशों ने जितेंद्र नाम के युवक के कमरे पर कुछ समय बिताया। बाद में सभी अलग-अलग जगह निकल गए। इसमें पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 
विज्ञापन

12 of 12
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
पुलिस ने तीन और संदिग्ध बदमाश उठाए, कुछ पंजाब में छिपे
कारोबारी इमरान के घर डकैती की घटना में शामिल तीन संदिग्ध और बदमाश पुलिस के हत्थे लग गए है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इनसे पूछताछ में सामने आया है कि कुछ बदमाश पंजाब में पहुंच गए है। वहां पाकिस्तान की सीमा से सटे एक गांव में उनके छिपे होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस की दो टीमें पंजाब के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें