फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मैंने लाशों को उठाया...', अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन ने इंस्टा पर पोस्ट किया वीडियो; एक साथ पहुंचे छह शव

Tue, 02 Dec 2025 01:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर दो मिनट 45 सेकेंड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह दावा कर रही हैं कि हादसे के वक्त मुरादाबाद से गुजर रही थीं। हाईवे पर लाशें पड़ी थीं और घायल तड़प रहे थे। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो उन्होंने लाशों को उठाया। अपनी गाड़ी व ऑटो से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
1 of 13
मुरादाबाद में बस में ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के कुंदरकी के अब्दुल्लापुर गांव में सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जब एक साथ छह शव पहुंचे तो गमगीन घरों की सिसकियां चीख पुकार में बदल गईं। सन्नाटे में डूबी गलियों की खामोशी बच्चों, महिलाओं के विलाप से भर गई। कुछ देर बाद सुमन के शव को उसके परिजन उसकी ससुराल मधपुरी ले गए और अब्दुल्लापुर में दोपहर करीब एक बजे पांच अर्थियां एक साथ उठीं तो हर आंख नम हो गई। 

गांव के पास ही पांचों को अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद से ही अब्दुल्लापुर गांव गम में डूबा हुआ था। रविवार की रात भर लोग सो नहीं पाए थे। शवों के आने का इंतजार किया जा रहा था। वहीं, भीषण हादसे में जान गंवाने वाली सीमा, आरती, अभय, संजू, अनाया और सुमन के शव का सोमवार की सुबह चार बजे तक पोस्टमार्टम चला।
विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद सड़क हादसे की सूचना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सभी छह शवों को लेकर लोग गांव पहुंचे तो वहां पहले ही शोक संवेदना व्यक्त करने वाले बड़ी संख्या में एकत्र थे। वाहनों से एक एक शव को उतारा गया। इसके बाद घरों में ले गए तो महिलाएं बिलखने लगी। यहां पहुंचे लोगों की आंखें नम हो गईं। कुछ जिम्मेदार लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे। दोपहर की एक बजे एक साथ तीन घरों से पांच अर्थियां उठीं तो हर किसी का मन बोझिल और आंख नम थी।
विज्ञापन

3 of 13
हादसे की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
गमगीन माहौल में रामगंगा नदी के किनारे स्थित शमशान घाट पर पांच शवों को अंतिम संस्कार किया गया है। इनमें से सीमा, आरती और संजू का दाह संस्कार किया गया जबकि जबकि अनाया और अभय को दफन किया गया है। सुमन का अंतिम संस्कार उसकी ससुराल मधपुरी गांव के श्मशान में किया गया।

4 of 13
मुरादाबाद में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी और पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए करन सिंह 
हादसे में बेटी और पत्नी को खोने वाले करन सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोमवार को बेटी और पत्नी सीमा का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन करन सिंह शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

5 of 13
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सदमे से नहीं उबर पा रही है अंशु, बेसुध नजर आई
भीषण हादसे में घायल अंशु को अस्पताल से परिजन घर आ गए लेकिन वह सदमे से नहीं उभर पा रही है। घर में चीत्कार की आवाजें सुनकर बेसुध हो जाती है जिसको परिवार की दूसरी लड़कियां दिलासा देतीं नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

6 of 13
घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ऑटो में जगह नहीं मिलने पर उतर गया था अभिषेक
रफातपुर गांव शादी समारोह में जाने के लिए अब्दुल्लापुर से 26 लोग गए थे। करन सिंह के छोटे बेटे अभिषेक उर्फ भूरा भी ऑटो में सवार हो गया था लेकिन जगह नहीं मिलने पर वह उतर गया। इसके बाद अभिषेक अपने बड़े भाई रोहित के साथ बाइक से रफातपुर को गया था।
विज्ञापन

7 of 13
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आरती की बहन रानी भी हादसे में हुई घायल 
सड़क हादसे में जान गंवाने वाली आरती की छोटी बहन रानी भी घायल हुई जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटी आरती का शव देखकर उसके पिता मुरारी, मां कुंता देवी, भाई नरेश, सुरेश, सुनील, बहन पूजा, शिवानी और सचिन गमजदा नजर आए।

8 of 13
मुरादाबाद सड़क हादसे की सूचना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पांच माह पहले किश्तों पर खरीदा था ऑटो
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला ऑटो चालक संजू अपने परिवार की गुजर बसर का सहारा था। पांच माह पहले उसने किश्तों पर ऑटो खरीदा था लेकिन अभी उसके नाम पर नहीं आया था है। बताते है कि संजू चाय नहीं पीता लेकिन जब दोपहर में पत्नी मीनाक्षी ने खाना खाने के लिए कहा तो संजू ने कहा कि अब बरात में जाकर ही खा लूंगा।

9 of 13
मेजर खुशबू दिशा पाटनी घटना की जानकारी देती हुई - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन बोलीं, मैंने लाशों को उठाया
अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर दो मिनट 45 सेकेंड वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह दावा कर रही हैं कि हादसे के वक्त मुरादाबाद से गुजर रही थीं। उन्होंने देखा कि हाईवे पर लाशें पड़ी और घायल तड़प रहे हैं।

10 of 13
हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तुरंत एंबुलेंस के लिए कॉल की लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई तो उन्होंने लाशों को उठाया। अपनी गाड़ी व ऑटो से घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान उनके कपड़े भी खून से सन गए। एसपी यातायात सुभाष गंगवार का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।

11 of 13
हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीएम राहत कोष से मृतक के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख
मुरादाबाद में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह मंगलवार को चेक वितरित करेंगे।

12 of 13
हादसे के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से शनिवार को ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तत्काल सहायता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

13 of 13
मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह - फोटो : सूचना
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का आदेश जारी किया गया। सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने सोमवार की दोपहर डीएम को राहत कोष का चेक प्रदान किया। डीएम ने बताया कि चेक कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह मंगलवार को वितरित करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें