फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में रामलीला मंचन की तस्वीरें: लाय सजीवन लखन जियाए, श्री रघुवीर हरषि उर लाए

Sat, 12 Oct 2024 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट के रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को लक्ष्मण के मूर्छित होने व हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का मंचन किया गया। स्थानीय पार्षद नरेंद्र कुमार सुमन ने भगवान गणेश व राम दरबार की आरती कर रामलीला मंचन का आगाज किया।

विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

मंचन के दाैरान राम-रावण के दलों के बीच युद्ध का प्रसंग शुरू हो गया। रावण का पुत्र मेघनाद रणभूमि में बार-बार लक्ष्मण को ललकारता है, तब श्रीराम से आज्ञा लेकर लक्ष्मण जी मेघनाद से युद्ध करते हैं। जब मेघनाद के सारे अस्त्र-शस्त्र विफल हो जाते हैं, तब ब्रह्मा द्वारा प्रदान की गई शक्ति का प्रयोग लक्ष्मण पर कर देता है। इससे लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते हैं। राम दल में शोक की लहर दाैड़ जाती है। भगवान राम भी व्याकुल हो जाते हैं। 

विज्ञापन

3 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
विभीषण के बताए अनुसार हनुमान जी सुषेन वैद्य को लंका से उठा लाते हैं। वह बताते हैं कि लक्ष्मण के उपचार के लिए संजीवनी बूटी चाहिए जो कि द्रोणगिरी पर ही मिलेगी। उसे सूर्योदय से पहले लाकर लक्ष्मण को पिलाया जाए तो उनके प्राण बच जाएंगे। इतना सुनते ही हनुमान जी श्रीराम से आज्ञा लेकर संजीवनी बूटी लेने निकल पड़ते हैं।

4 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
द्रोणागिरि पर्वत पर पहुंचकर बूटी की पहचान नहीं हुई तो हनुमान जी पूरा पर्वत उठाकर ले आए। सुषेन वैद्य संजीवनी बूटी का इस्तेमाल कर लक्ष्मण जी के प्राण बचा लेते हैं। भगवान श्री राम खुश होकर हनुमान को गले लगा लेते हैं और कहते हैं कि तुम भरत के समान मुझे प्रिय हो। मंचन देखकर दर्शकों ने श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

कुंभकर्ण को राम ने मृत्युलोक पहुंचाया 
युद्ध में विजय के लिए रावण अपने महाबली भाई कुंभकर्ण को नींद से जगाता है और राम से लड़ने के लिए भेजता है। कुंभकर्ण और राम की सेना के बीच भयंकर युद्ध होता है। विशालकाय दानव सैकड़ों सैनिकों को पैरों के नीचे कुचल कर मार डालता है। अंत में श्रीराम, विभीषण द्वारा बताए गए उपाय से कुंभकर्ण का वध कर देते हैं। रामलीला मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष यथार्थ किशोर, छत्रपाल सिंह, आदित्यवीर शास्त्री, नरेंद्र सुमन, रवि सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

अंगद ने रावण के दरबार में जमाया पैर

श्री रामलीला समिति सिविल लाइंनस की ओर से दीनदयाल नगर में साईं मंदिर रोड स्थित युवा केंद्र में चल रही रामलीला में अंगद-रावण संवाद व लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि लंका पर चढ़ाई करने से पहले श्रीराम वानर सेना के साथ रामेश्वरम पहुंचते हैं, जहां भगवान श्रीराम विजय की आकांक्षा के साथ रामेश्वरम की स्थापना करते हैं।

विज्ञापन

7 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद समुद्र पर सेतु बांधकर वानर सेना लंका पहुंचती है। युद्ध से पहले शांतिदूत बनकर अंगद रावण के दरबार में पहुंचकर संधि का प्रस्ताव देते हैं, लेकिन वह मना कर देता है। रावण और अंगद के बीच तीखा संवाद होता है। रावण के दरबार का कोई भी योद्धा अंगद का पैर नहीं उठा पाता। अगले प्रसंग में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध का मंचन दिखाया जाता है।

8 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
शक्ति बाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं तो रामादल में शोक की लहर दाैड़ जाती है। मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। इस दौरान शिशिर गुप्ता, डॉ संजीव राजन, जयविंदर प्रधान, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पीयूष गुप्ता,निर्वेश भटनागर, राजेश भारतीय,सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

9 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम भक्त हनुमान ने अहिरावण का किया वध

श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से लाइनपार के रामलीला मैदान में कलाकारों ने शुक्रवार को मेघनाद वध और अहिरावण वध के प्रसंग का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि कुंभकर्ण वध के बाद रावण बहुत व्यथित है। मेघनाद अपनी कुलदेवी को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ करता है, लेकिन विभीषण के साथ लक्ष्मण, हनुमान, अंगद आदि पहुंचते हैं और यज्ञ भंग कर देते हैं। 

10 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
इस पर रावण राम-लक्ष्मण से बदला लेने के लिए मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध होता है और लक्ष्मण जी मेघनाद का वध कर देते हैं। इसके बाद रावण को अहिरावण की याद आती है। उसे बुलाता है। अहिरावण वेष बदलकर रामादल में आता है और राम-लक्ष्मण का हरण कर ले जाता है।

11 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

इससे रामादल में हाहाकार मच जाता है। बजरंगबली राम-लक्ष्मण को ढूंढने पाताल लोक पहुंचते हैं। वहां पर बजरंगबली और अहिरावण के बीच युद्ध होता है। इसमें अहिरावण मारा जाता है। बजरंगबली श्रीराम और लक्ष्मण को छुड़ाकर वापस ले आते हैं। मंचन देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

देर रात तक मेले में भीड़ रही। इस दौरान रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव बंसल, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, संदीप बंसल, प्रकाश अग्रवाल, जगदीप अग्रवाल, रोहित बंसल, अंशुल अग्रवाल, मयंक बंसल आदि मौजूद रहे। 

12 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

मेघनाद के वध से व्यथित हुआ लंकेश

श्रीराम कथा मंचन समिति लाजपत नगर की ओर से आयोजित रामलीला में वृंदावन के कलाकारों ने मेघनाद वध व कुंभकर्ण वध का मंचन किया। मंच पर दिखाया गया कि लंकापति रावण का दरबार लगा है। राक्षस दरबार में आकर रावण को सूचित करता है की संजीवनी बूटी से लक्ष्मण जीवित हो गया है।

13 of 14
मुरादाबाद में रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
यह जानकर रावण चिंतित हो जाता है और वह अपने बलशाली भाई कुंभकर्ण को जगाने का आदेश अपने सैनिकों को देता है। कुंभकर्ण रावण को सलाह देता है कि सीता को वापस लौटा दो, लेकिन अपनी जिद पर अड़ा लंकेश नहीं मानता है। कुंभकर्ण को युद्ध में जाना पड़ता है और वह मारा जाता है। कुंभकर्ण के वध के बाद रावण का पुत्र मेघनाद युद्ध में उतरता है।
विज्ञापन

14 of 14
मुरादाबाद में दशहरा मेला - फोटो : अमर उजाला
बाद में लक्ष्मण जी उसका भी वध कर देते हैं। मेघनाद के वध से रावण बेहद व्यथित हो जाता है। रावण की आज्ञा पर अहिरावण छल से राम और लक्ष्मण का अपहरण कर पाताल में ले जाने के लिए निकल पड़ता है। रामलीला की व्यवस्था में महेश चंद्र अग्रवाल, विनोद सक्सेना, श्याम कृष्ण रस्तोगी, मुकुल बंसल, शरद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें