फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Flood: रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर घटने लगा, लोगों को थोड़ी राहत... गांवों में आवागमन अभी भी कठिन

Tue, 19 Aug 2025 12:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। रामगंगा 188.20 मीटर और गागन 192.15 मीटर पर बह रही है। जिले में अब भी 22 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ और पीएसी तैनात हैं।  
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद जिले में रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। बाढ़ खंड अधिकारियों का मानना है कि अभी पहाड़ की तरफ से पानी नहीं आ रहा है, इस कारण जल स्तर घटेगा। अभी भी दोनों नदियों में पानी का बहाव तेज है। खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी नदियों के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। रामगंगा नदी के खतरे का निशान 190.60 मीटर है लेकिन सोमवार को इस नदी का जलस्तर घटकर 188.20 मीटर पर आ गया है।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार गागन नदी के खतरे का निशान 192.28 मीटर है। यहां गागन नदी खतरे से 13 सेमी नीचे 192.15 मीटर पर बह रही है। स्थिति को गंभीर देखते हुए जिले के अधिकारी गागन नदी से सटे भोला नगरी और आफत नगरी (शिवशक्ति नगरी) पर नजर रख रहे हैं। पिछले दिनों गागन नदी में स्नान करते समय दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला
इसी कारण प्रशासन सतर्क हो गया है। लोगों को नदी में स्नान करने पर रोक लगा दी है। जिला कंट्रोल रूम के अनुसार जिले की तीन तहसीलों के अंतर्गत 67 गांवों की जगह अब 22 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। राहत कार्यों के लिए चार नावों के साथ एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ राहत फोर्स मौजूद है।

4 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, लेकिन बाढ़ खंड अधिकारियों का कहना है कि अभी पहाड़ की तरफ से पानी आने की संभावना कम है।
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
वीकनपुर में रामगंगा नदी का कटान धीमा पड़ा, राहत की मांग
रामगंगा नदी में आई बाढ़ से वीकनपुर पुल के दोनों तरफ के एप्रोच रोड कटने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। गांव की ओर नदी का बहाव तेज होने से लोग खौफ में थे लेकिन अब रामगंगा नदी का कटान धीरे-धीरे कम हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में भाकियू असली के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर बाढ़ से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने और मार्ग को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया, देवेंंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, समस्याएं सुनी
 कुंदरकी विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद किसानों की बर्बाद हुई फसलों मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। विधायक रामवीर सिंह ने बाढ़ से प्रभावित नयागांव, मछरिया, ऊंचागांव, जेतिया, खड़गपुर बाजे, हृदयपुर, सैफपुर पल्ला, मझरा बड़ेपुरा, सिकंदरपुर पट्टी, गोविंदपुर कलां, मोहम्मदपुर, दौलतपुर अजमतपुर, रसूलपुर नगली, लालाटीकर, रोंडा झोंडा, अहरौला, जगरामपुरा, मझरा दौपेड़ा, भीतखेड़ा, मनकरा ग्राम का दौरा किया।

8 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की। क्षेत्रवासियों ने सिकंदरपुर पट्टी से बहापुर को पुल के माध्यम से जोड़ने की मांग की। विधायक ने बताया कि जैतिया फिरोजपुर से जेैतिया सादुल्लापुर में मध्य गागन नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग में सदन के अलावा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। शीघ्र ही पुल स्वीकृत होने की उम्मीद है। जिन किसानों की फसल खराब हुई है। उन किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व की सरकारों में पक्षपात करके सिर्फ गिने चुने गावों के किसानों को मुआवजा मिलता था। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव और पक्षपात किए सभी वर्गों को उनके नुकसान के अनुसार मुआवजा मिलेगा। इस दौरान चांद बाबू, कल्लू प्रधान, गुड्डू लोधी, रामेश्वर, हिमांशु चौहान विशेष चौहान, मोहित यादव, रामकिशोर लोधी, जोगपाल सिंह, मोदी त्यागी, ग्राम प्रधान अनिल, ग्राम प्रधान रमेश, लल्ला, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें