मुरादाबाद में नियमों को ताक पर रखकर अफसरों और निजी वाहनों की अधूरी व अस्पष्ट नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। 40 वाहनों की पड़ताल में 30 की नंबर प्लेटें पढ़ने लायक नहीं मिलीं। कई वाहनों पर नंबर कागज, प्रेशर हॉर्न या फीके रंग से ढके मिले।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद की सड़कों पर अधूरी नंबर प्लेट लगी अफसरों की गाड़ियां दाैड़ रही हैं। करीब 40 गाड़ियों की पड़ताल में 30 की नंबर प्लेट ठीक हालत में नहीं मिलीं। इनमें दस गाड़ियां सरकारी हैं। मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो की नंबर प्लेट पर कागज की चिप्पी मिली जबकि एसडीएम और एस्काॅर्ट लिखी कार के नंबर प्रेशर हार्न से ढके मिले।
उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कुछ कारों के आगे नंबर प्लेट तक नहीं थीं। लेकिन इन गाड़ियाें को न कोई रोक रहा है और न टोक रहा है। शहर की सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर वाहन दाैड़ाए जा रहे हैं। ऐसी तमाम कारें और बाइकें आपको मिल जाएंगी जिनकी प्लेट पर नंबर आड़े तिरछे होंगे।
विज्ञापन
2 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
इन्हें दूर क्या पास से भी आसानी से नहीं पढ़ा जा सकता है। शहर की सड़कों पर दाैड़ने वाली 40 कार और बाइकों की पड़ताल की गई। इनमें 30 गाड़ियों की नंबर प्लेटों को पढ़ना मुश्किल था। इनमें 10 गाड़ियां उत्तर प्रदेश सरकार लिखी थीं। मजिस्ट्रेट लिखी एक बोलेरो के आगे और पीछे के नंबर प्लेट पर कागज की चिप्पी नजर आई।
विज्ञापन
3 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
गाड़ी के पूरे नंबर नहीं दिख रहे थे। वहीं एसडीएम और एस्काॅर्ट लिखी कार का नंबर प्रेशर हाॅर्न से ढका मिला। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार लिखी दो कारों के आगे नंबर प्लेट तक नहीं थी। जबकि चार कारों के नंबरों के रंग हल्के पड़ गए थे। वहीं कुछ निजी कारों पर आगे नंबर प्लेट नहीं मिली।
4 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
जबकि सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है। नियम है कि बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं बनाया जाएगा।एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि वाहनों पर गलत नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
बाइकों पर प्लेट पर चिप्पी, एक अंक गायब
शहर की सड़कों पर दाैड़ने वाली बाइकाें की नंबर प्लेट भी गड़बड़ नजर आईं। एक बाइक पर चार की जगह तीन डिजिट ही मिलीं। बीच का एक नंबर गायब था। पुलिस लिखी एक बाइक की नंबर प्लेट पर भी कागज की चिप्पी लगी मिली। इसके अलावा कुछ बाइकों की नंबर प्लेट टूटने से आखिर डिजिट गायब थी।
विज्ञापन
6 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
प्रेशर हार्न से भी ढके मिले नंबर
उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कुछ कारों की नंबर प्लेट प्रेशर हार्न से ढकी मिलीं। नंबर प्लेट के दोनों किनारों पर प्रेशर हार्न लगे थे। इससे उनके नंबर ढक गए थे। पास से भी गाड़ी का नंबर पढ़ना मुश्किल था।
विज्ञापन
7 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
प्लेटों पर नंबरों के रंग इतने हल्के कि आसानी से पढ़ने में न आएं
पड़ताल में कुछ कारों पर नंबर प्लेट ऐसी मिलीं कि उनके नंबरों को आसानी पढ़ना मुश्किल था। सफेद प्लेटों पर काले रंग से नंबर लिखे गए थे। लेकिन नंबरों के रंग हल्के हो गए थे। बगल से गुजरते समय इनका नंबर पढ़ना मुश्किल था।
8 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
मजिस्ट्रेट लिखी कार पर आगे-पीछे नंबर अलग-अलग
मजिस्ट्रेट लिखी एक बोलेरो ऐसी भी मिली जिसके आगे-पीछे के नंबर अलग-अलग थे। इस गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था। आगे और पीछे नंबर प्लेट पर कागज की चिप्पी लगी थी। आगे यूपी-21 सीजे 9 और पीछे यूपी-21 सीजे 98 लिखा था।
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
अधूरे नंबर प्लेट, आड़े तिरछे नंबर प्लेट वाले करीब 50 वाहनों का हर महीने चालान किया जाता है। नंबर प्लेट के मानक तय है। इससे इतर नंबर प्लेट लगाना नियमों का उल्लंघन है। - आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन