फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कत्ल कर पी शराब... रात में एक बार चाय भी पी; मां पर शक करता था हैवान बेटा; हादसा दर्शाने की रची ये साजिश

Sun, 04 Jan 2026 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबद में बेटे ने मां की हत्या करने के बाद शराब पी। इसके बाद हादसा दर्शाने की साजिश रची। बहन और पत्नी को फोन करके बताया कि मां जीने से गिर गई है। आरोपी रात में कभी घर में टहलने लगता तो कभी लाश के पास बैठ जाता।
विज्ञापन
1 of 14
Moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव में अपने हाथों से मां का गला घोंटने के बाद बेटे कपिल ने शराब पीकर इसे हादसा दर्शाने की कोशिश की। उसने पहले अपनी बहन तो बाद में पत्नी को कॉल कर बताया कि मां जीने से गिर गई है उसकी मौत हो गई है। 

बहन और पत्नी घर पहुंचीं तो सावित्री देवी के गले पर चोटों के निशान मिलने पर कपिल पर शक गहरा गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस की जांच पड़ताल और आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कपिल शराब पीकर घर लौटा था। 

 
विज्ञापन

2 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
उसने अपनी मां से जमीन बेचने के लिए दबाव बनाया लेकिन मां से जमीन बेचने से मना कर दिया था। इसके बाद कपिल नाराज होकर घर से चला गया और दोबारा शराब पीकर ढाई बजे घर आया। आरोपी ने फिर से मां सावित्री पर फिर से दबाव बनाया है कि वह जमीन बेच दे। 
 
विज्ञापन

3 of 14
सावित्री - फोटो : संवाद
इसके बाद मां बेटे में कहासुनी हो गई तो उसने अपनी मां का गला घोंट दिया। जिससे सावित्री की मौके पर ही मौजूद हो गई। उसने आस पड़ोस में किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद आरोपी ने आंगन में जीने के पास ही शव को रख दिया और प्रयागराज में रहने वाली अपनी बहन रोशनी को कॉल की। उसने उसे बताया कि जीने से मां गिर गई है। जिसमें वह घायल हो गई थी। 

4 of 14
हत्यारोपी बेटा - फोटो : संवाद
वह उसे अस्पताल ले गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। रोशनी ने अपनी भाभी और भतीजे भतीजी से बात करने की कोशिश की तो कपिल टाल मटोलकरने लगा। रोशनी ने अपनी भाभी के नाम पर कॉल की। तब पता चला कि कपिल की पत्नी ललिता तो अपने मायके में मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
ललिता कपिल को कॉल लगा ही रही थी कि इस दौरान कपिल ने कॉल कर दी और उसे भी हादसा ही बताया। शनिवार को ललिता, ललिता का भाई, रोशनी और अन्य रिश्तेदार आए और उन्होंने देखा कि सावित्री के गले पर चोट के निशान हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। 
विज्ञापन

6 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
मां पर शक भी करता था आरोपी, इस बात को लेकर भी मां बेटे में हुआ था विवाद
आरोपी ने पूछताछ में यह बात भी बताई है कि उसे शक था कि पिता की मृत्यु के बाद वह मां किसी से बात करती थी। जब भी वह बात करती थी तो वह जमीन बेचने से इन्कार कर देती थी। उसने अपनी मां से इस बात को लेकर झगड़ा कि था कि वह इस लिए जमीन नहीं बेचना चाहती कि वह जमीन किसी और को देना चाहती है।  
 
विज्ञापन

7 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
दो बीघा जमीन बेचकर खरीदी थी सात बीघा जमीन
कपिल के पिता ऋषिपाल के नाम दो बीघा जमीन थी। करीब दस साल पहले उमरी सब्जीपुर स्थित दो बीघा जमीन अधिक दाम मिल रहे थे तब ऋषिपाल ने इस जमीन को बेचकर मूंढापांडे क्षेत्र में सात बीघा जमीन खरीद ली थी। ऋषिपाल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री के नाम पर जमीन आ गई थी।
 

8 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
एक दिन पहले ही शराब में उड़ा दिए थे पांच सौ रुपये
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी कपिल ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी बेटे और बेटियों को लेकर मायके गई तो उसने अपनी मां से पांच सौ रुपये लिए थे। बृहस्पतिवार को उसने पांच सौ रुपये शराब में ही उड़ा दिए थे। शुक्रवार को फिर से उसने अपनी अपनी मां से पांच सौ रुपये मांगे थे लेकिन मां से रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद वह जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने लगा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
 

9 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
हत्यारोपी बेटे ने रात में एक बार चाय भी पी
हत्यारोपी कपिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने रात में एक बार चाय भी बनाकर पी थी। आरोपी की गतिविधियां होती रही लेकिन ग्रामीणों को सावित्री दिखाई नहीं दी। 16 घंटे तक ग्रामीण भी इस हत्याकांड से अंजान रहे। उन्हें शनिवार की सुबह ही पता चला कि सावित्री की हत्या कर दी गई है।

10 of 14
मुरादाबाद में बेटे ने की मां की हत्या। - फोटो : संवाद
धोखा, लालच, शक में अपनों का खून बहा रहे लोग
मुरादबाद में धोखा, लालच और शक में लोग अपनों का खून बहाने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिले में एक बाद एक हत्या की कई घटनाएं सामन ने चुकी हैं जिनमें जान गंवाने वाले लोगों के अपने ही शामिल थे कहीं पिता ने बीमा की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर बेटे की हत्या कर दी तो कहीं युवक ने ऑटो खरीदने के लिए रुपये नहीं देने पर अपनी बूढ़ी दादी और बुआ को मौत घाट उतार दिया।
 

11 of 14
एसपी सिटी कुमार रणविजय - फोटो : संवाद
संभल के बहजोई निवासी बाबूराम शर्मा ने सुपारी देकर अपने बेटे अनिकेत की हत्या करा दी थी। पुलिस ने दावा किया है कि बाबूराम ने 2.10 करोड़ रुपये के बीमा की रकम हड़पने के लिए हत्या कराई थी। इस हत्याकांड को 16 नवंबर को अंजाम दिया गया था और कुंदरकी थानाक्षेत्र में लाश फेंक दी गई थी। पिता इस हत्याकांड को बताता रहा और प्राथमिकी भी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था।

12 of 14
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सिविल लाइन क्षेत्र के आजाद नगर रेलवे कॉलोनी निवासी साहिल शर्मा (32) ने 27 मार्च 2025 को अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हथौड़े से वार कर जान ले ली थी। हत्या करने के बाद आरोपी रातभर घर में ही मौजूद रहा था। सुबह उसने रिश्तेदारों को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी थी। घर में साहिल के अलावा उसकी दादी और बुआ ही रहती थी।

13 of 14
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने ऑटो खरीदने के लिए अपनी बुआ और दादी पर दबाव बनाया था लेकिन दोनों ने उसे रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसी बात से गुस्साए साहिल ने दोनों की जान दे दी थी। मझोला क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले पल्लेदार कौशल की हत्या में उसकी पत्नी पिंकी अपने प्रेमी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद से करा दी थी।
विज्ञापन

14 of 14
जांच में जुटी मुरादाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कौशल को शक हो गया था कि पिंकी और सूरज के बीच संबंध है। उसने विरोध करना शुरू किया तो पत्नी ने प्रेमी से हत्या करा दी थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें कराने और साजिश रचाने में अपने ही शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें