मुरादाबाद में असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। दोनों भाई-बहन वीडियो बनाते थे। यूट्यूबर के हर ब्लॉग में बहन हिमशिखा होती थी। वीडियो में साफ झलकता था कि दोनों को एक दूसरे की चिंता थी। हार्दिक ने सबसे ज्यादा वीडियो हरियाणा के ही बनाए थे ।
मुरादाबाद में हुए आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा हत्याकांड में पुलिस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गूगल से नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बने हार्दिक के हर ब्लॉग में उसकी बहन हिमशिखा दिखती थी। एक ब्लॉग में भाई बहन कार में सफर करते नजर आते हैं। इसमें हिमशिखा बहुत खुश नजर आ रही है और वह बोल रही है... कि भाई जिम जाएंगे तेरी बॉडी बनवाएंगे। अब जिंदगी के खूब ऐश करेंगे। किसी भी वीडियो में नहीं लग रहा है कि भाई बहन के बीच कोई विवाद है।
नौकरी छोड़ने के बाद हार्दिक यूट्यूबर बन गया था और उसने अलग-अलग जगह के वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उसने अपनी आईडी बना ली थी। इंस्टाग्राम पर उसने (द हार्दिक सिंह एंड हिमशिखा) नाम से आईडी बनाई थी। जिस पर उसने कई वीडियो पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
2 of 13
भाई और मां के साथ हिमशिखा
- फोटो : संवाद
उसकी अधिकांश वीडियो और ब्लॉग में बहन साथ नजर आ रही हैं। भाई बहन ने एक हरियाणा में रहने वाले व्यक्ति के साथ वीडियो शूट लिया था। जिसमें भाई बहन उनसे पूछ रहे हैं कि क्या शादी में धर्म का कोई संबंध होता है। वो उन्हें जवाब दे रहे हैं कि यह पुरानी बातें हैं एक दूसरे धर्म जाति में शादियां हो रही हैं कि वह अपने बारे में बता रहे हैं कि मैं सिख हूं और मेरी पत्नी ईसाई हैं।
विज्ञापन
3 of 13
बहन हिमशिखा के साथ हार्दिक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसी दौरान हिमशिखा भी बोल रही हैं कि दूसरे समुदाय में भी शादी कर सकते हैं क्या ?। दूसरी वीडियो में बहन भाई बता रहे हैं कि यह मेरी नानी का घर है यहां फैंटम मूवी की शूटिंग हुई थी। यहां अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता सैफ अली खान आए थे। एक वीडियो में भाई बहन अन्य लोगों के साथ नाव में घूमते नजर आ रहे हैं।
4 of 13
जिला अस्पताल में भर्ती नीलिमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीलिमा की अस्पताल से छुट्टी, उदास मन से बदायूं रवाना
बेटे के हमले में घायल हुईं नीलिमा की रविवार को जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई। वह उदास मन के साथ अपने भाइयों के साथ बदायूं चली गईं। शुक्रवार को पुलिस ने घायल हालत में नीलिमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके चेहरे, उंगलियों, कंधे और सीने पर जख्म थे।
विज्ञापन
5 of 13
अस्पताल में भर्ती घायल मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को उनकी हालत में सुधार होने पर जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद नीलिमा अपने भाई आशू शर्मा और दीपू शर्मा के साथ बदायूं रवाना हो गईं। वह उस मकान में नहीं गई जिसमें उनकी बेटी की हत्या हुई और बेटे ने उन पर हमला किया है उस मकान पर पुलिस ने ताला लगा रखा है।
विज्ञापन
6 of 13
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरे दिन भी बुद्धि विहार में सन्नाटा
मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने शुक्रवार को जिस मकान में हत्या हुई थी। उस मकान के आस पास रविवार को भी सन्नाटा दिखाई दिया। अधिकांश घरों में ताले लगे हैं जिस घरों में लोग मौजूद हैं वह भी बाहर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
होली पर घर आए इंजीनियर ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई बहन गुरुग्राम में एक ही मकान में रहते थे और तीन मार्च को दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने आए थे। हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी जबकि आरोपी भाई हार्दिक (25) पहले गूगल में काम करता था लेकिन एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूबर बन गया था। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया।
8 of 13
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था हार्दिक
हार्दिक अपनी मां की भी हत्या करना चाहता था इसलिए वह उन्हें बहाना बनाकर उनके ऑफिस से घर ले आया और हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो वह कार लेकर भाग गया। घटना के मूल में बताया जा रहा है कि हार्दिक पुणे निवासी एक दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी मां और बहन तैयार नहीं थीं।
9 of 13
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
गुरुग्राम में रह रहे थे जुड़वां बेटे और बेटी
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। अभी करीब दो साल से वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रहीं थीं। उनके जुड़वां बेटे और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे थे।
आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी हिमशिखा
बेटी हिमशिखा बीबीए करने के बाद आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी और एमबीए कर रही थी, जबकि बेटा हार्दिक बीटेक करने के बाद पहले गूगल में नौकरी करता था लेकिन एक साल से वह नौकरी छोड़ने के बाद यूट्यूबर हो गया था। घायल नीलिमा ने पुलिस को बताया कि होली से एक दिन पहले ही भाई बहन घर आए थे।
11 of 13
हिमशिखा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी मां व बहन से नाराज था हार्दिक
हार्दिक पुणे निवासी दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता था। नीलिमा और उसकी बेटी हार्दिक की शादी के लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर हार्दिक अपनी मां व बहन से नाराज था।
12 of 13
हिमशिखा की मौत पर बिलखती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंबल में बांध दिया बहन का शव
शुक्रवार को बहन-भाई को हरियाणा वापस जाना था, लेकिन मां के ऑफिस से वापस लौटने से पहले ही हार्दिक ने चाकू से गोदकर बहन हिमशिखा की हत्या कर दी। उसकी गर्दन, चेहरे और शरीर पर चाकू से हमले किए और कंबल में उसका शव बांध दिया।
हिमशिखा की मौत के बाद घर में जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद गेट बाहर से बंद कर दिया और मां को लेने ऑफिस पहुंच गया। उसने मां से कहा कि उन्हें हरियाणा अभी जाना है, इसलिए घर चलो। वह अपनी मां को ऑफिस से घर ले आया। बेटी की हत्या से अंजान मां ने जैसे ही घर में कदम रखा तो हार्दिक ने गेट बंद कर लिया। आंगन में कंबल में लिपटे बेटी के शव को देखकर नीलिमा की चीख निकल गई। इसी दौरान हार्दिक ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी घर के बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग गया।