फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बजरंग दल कार्यकर्ता का कत्ल: अविनाश ने दोस्तों संग इसलिए की शोभित की हत्या, सामने आया चौंकाने वाला सच

Tue, 07 Oct 2025 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के कटघर इलाके में हुई बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या लड़की को लेकर हुए विवाद में की गई थी।
विज्ञापन
1 of 17
Moradabad Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद के कटघर इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता शोभित ठाकुर की हत्या की साजिश में पांच लोग शामिल थे। केस की विवेचना में सामने आया है कि पीतल नगरी निवासी हिमांशु यादव साजिश रचने में शामिल था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अविनाश को जेल भेजा गया जबकि तीन आरोपियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लड़की को लेकर हुए विवाद में अविनाश ने अपने दोस्तों के साथ साजिश कर शोभित की हत्या की थी।
विज्ञापन

2 of 17
मुरादाबाद में शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या। गुस्साए लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कटघर के सूरजनगर गुलाबबाड़ी चुंगी निवासी शोभित ठाकुर उर्फ भूरा (20) बजरंग दल में सूरजनगर खंड का संयोजक था। 29 सितंबर की शाम करीब 5 बजे शोभित अपने दोस्त गौतम कश्यप, आदित्य और रोहित के साथ बलदेवपुरी वसंत विहार चौराहे पर खड़ा था।
विज्ञापन

3 of 17
मुरादाबाद में शोभित ठाकुर की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
चार के खिलाफ दर्ज कराया था केस
इसी दौरान गोली मारकर शोभित की हत्या कर दी गई थी। शोभित के पिता घनश्याम ने इस मामले में आरोपी अक्कू शर्मा, जतिन उर्फ लाला, रोहित और अविनाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

4 of 17
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह 3:45 बजे कटघर क्षेत्र में कल्याणपुर रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ में सूरजनगर निवासी अनुकल्प उर्फ अक्कू शर्मा और पीतलनगरी कच्ची बस्ती निवासी जतिन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

5 of 17
कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
दोनों के पैर में लगी गोली
दोनों के पैर में गोली लगी है। इसके बाद रविवार शाम करीब छह बजे कटघर के गोट गांव के पास कटघर के ही पीतलबस्ती निवासी अविनाश और बसंत विहार बलदेवपुरी निवासी रोहित सागर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

6 of 17
मुरादाबाद में शोभित की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
लड़की को लेकर विवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो पता चला कि शोभित और अविनाश के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। अविनाश ने शोभित की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

7 of 17
परिजनों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
शोभित के दोस्तों ने की अविनाश की पिटाई
इसके बाद मौका मिलने पर शोभित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अविनाश की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। अविनाश ने अक्कू, रोहित, जतिन उर्फ लाला के साथ शोभित की हत्या की साजिश रची।

8 of 17
माैके पर पहुंचे पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस साजिश में देहरी गांव का हिमांशु भी शामिल रहा। पुलिस ने केस में उसका नाम भी शामिल कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पांचवें आरोपी हिमांशु को तलाश की जा रही है।

9 of 17
शोभित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
चार इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार , 25-25 हजार का इनाम था
बजरंग दल के पदाधिकारी शोभित ठाकुर हत्याकांड में रविवार को पुलिस को अहम सफलता मिली। कटघर पुलिस ने सुबह और शाम के समय हुई मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के चार इनामी आरोपियों को धर दबोचा। चारों के पैरों में पुलिस की गोलियां लगीं।

10 of 17
शोभित हत्याकांड के दो आरोपी पकड़े - फोटो : संवाद
दसवीं का छात्र था शोभित
मोहल्ला सूरजनगर गुलाबबाड़ी चुंगी निवासी शोभित ठाकुर उर्फ भूरा (18) श्यामोदेवी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा का छात्र पढ़ाई के साथ-साथ बजरंग दल में सूरजनगर खंड संयोजक का काम कर रहा था। सोमवार की शाम पांच बजे शोभित अपने दोस्त गौतम कश्यप के साथ बलदेवपुरी जियारत वाली रोड पर एक दुकान के सामने खड़ा था।

11 of 17
मुरादाबाद में शोभित की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
इस बीच उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शोभित के पिता घनश्याम सिंह की तहरीर पर अक्कू शर्मा, जतिन उर्फ लाला, रोहित और अविनाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। घटना के बाद एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।

12 of 17
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पांच टीमें कर रही जांच
इस मामले में पुलिस की पांच टीमें गठित की गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 3:45 बजे कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी समय मुखबिर से सूचना मिली की शोभित की हत्या के आरोपी कल्याणपुर बाईपास अंडर पास की ओर से आ रहे हैं।

13 of 17
गुस्साए लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने अन्य फोर्स बुलाकर कल्याणपुर अंडर पास के आगे पुलिया पर वाहन चेकिंग शुरू की। पुलिस को बाइपास की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर लुढ़क गई।

14 of 17
गुस्साए लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम पर की फायरिंग 
बचने के लिए दोनों ने पुलिस की तरफ फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लगीं। पूछताछ से पता चला कि घायल शोभित हत्याकांड से जुड़े हैं। मुख्य आरोपी सूरजनगर का मूल निवासी हालपता मुस्तफा अनुकल्प उर्फ अक्कू शर्मा और दूसरे की पहचान पीतलनगरी कच्ची बस्ती निवासी जतिन उर्फ लाला के रूप में हुई।

15 of 17
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
दोनों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस, एक बगैर नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल सेट बरामद कर लिया। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

16 of 17
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
दूसरी मुठभेड़ में भी दो आरोपी गिरफ्तार
शाम लगभग छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के दो अन्य आरोपी काशीपुर की तरफ से शहर में आ रहे हैं। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार की टीम ने गोट गांव के नजदीक मूंढापांडे थाने के बार्डर के गांव सक्टूनगला से आने वाले रास्ते पर घेराबंदी शुरू कर दी। बाइक सवारों ने तमंचे से फायरिंग की तो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी।
विज्ञापन

17 of 17
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
एसपी सिटी ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान कटघर के ही पीतलबस्ती निवासी अविनाश और बसंत विहार बलदेवपुरी निवासी रोहित सागर के रूप में हुई है। दोनों शोभित हत्याकांड में शामिल रहे हैं। दोनों कब्जे से पुलिस ने एक-एक तमंचा, कारतूस और संदिग्ध बाइक बरामद की है। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी। आरोपियों की संपत्तियां भी गैंगस्टर एक्ट के तहत अटैच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें